Doubtnut Promotions Sticky

स्त्रावी पदार्थ किसे कहते हैं? इनका संक्षेप में उल्लेख कीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

स्रावी पदार्थ (Secretory products)-ये विशेष प्रकार की ग्रन्थियों से स्रावित होते हैं। पौधे इनका उपयोग भोजन के रूप में नहीं करते, जैसे- (क) रंग देने वाले पदार्थ (Colouring matters) जैसे पर्णहरिम .a., पर्णहरिम .b., कैरोटिन (carotene), जैन्थोफिल (xanthophyll) क्रमशः हरे, नारंगी व पीले वर्णक हैं। ये पौधे के विभिन्न भागों को रंग प्रदान करते हैं। (ख) एन्जाइम (Enzymes)-ये कोलॉइडी अवस्था में पाए जाने वाले जैव उत्प्रेरक होते हैं। ये पौधे में होने वाली विभिन्न रासायनिक क्रियाओं में प्रयुक्त होते हैं। स्वभाव में ये सरल-घुलनशील प्रोटीन्स होते हैं। (ग) मकरन्द (Nectar)-यह पुष्प के विभिन्न भागों से स्रावित तरल है। इसमें ग्लूकोस, सुक्रोस, फ्रक्टोस होता है। ये परागण हेतु कीटों को आकर्षित करते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions