Doubtnut Promotions Sticky

पौधों के विभिन्न भागों को रंगयुक्त बनाने वाले लवकों के नाम लिखिए तथा उनकी अभिलाक्षणिक विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

पौधों में मुख्यतः तीन प्रकार के लवक पाए जाते हैं-अवर्णीलवक (leucoplast), हरितलवक (chloroplast) तथा वर्णीलवक (chromoplast)| हरितलवक हरे रंग के होते हैं। इनके कारण पत्तियाँ तथा पौधे के भाग हरे दिखायी देते हैं। ये प्रकाश संश्लेषण द्वारा भोजन निर्माण करते हैं। वर्णीलवक (chromoplast) लाल, पीले, नारंगी रंग के होते हैं। इनमें स्ट्रोमा पटलिकाएँ नहीं होती। ये विभिन्न आकार एवं आकृति के होते हैं। शैवालों में वर्णीलवक निम्न प्रकार के होते हैं -
1. फियोप्लास्ट (Phaeoplast)-इसमें मुख्य वर्णक फ्यूकोजैन्थिन होता है। ये भूरे शैवालों में पाए जाते हैं। 2.रोडोप्लास्ट्स (Rhodoplasts)-इसमें मुख्य वर्णक फाइकोएरिथिन एवं फाइकोसायनिन होता है। ये लाल शैवालों में पाए जाते हैं। 3.क्रोमैटोफोर (Chromatophore)-इनमें फाइकोसायनिन एवं फाइकोएरिथिन वर्णक होता है। ये नीले-हरेशैवालों में पाए जाते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions