Doubtnut Promotions Sticky

टेरिडोफाइटा के मुख्य लक्षण लिखिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

टेरिडोफाइटा के मुख्य लक्षण (Main Characteristics of Pteridophyta)
टेरिडोफाइटा के प्रमुख लक्षण निम्नलिखित हैं
(1) सामान्यतया ये पौधे स्थलीय होते हैं, जो नम-तथा छायादार वातावरण में मिलते हैं। कुछ टेरिडोफाइट्स जलीय तथा कुछ मरुद्भिदीय (xerophytic) होते है। कुछ टेरिडोफाइट्स अधिपादप (epiphytes) की तरह वृक्षों पर उग आते हैं।
(2) मुख्य पौधा बीजाणुउद्भिद होता है। यह जड़, ना तथा पत्तियों में विभेदिन होता है।
(3) वास्तविक संवहन, ऊतक (vascular tissue), जाइलम तथा फ्लोएम पाया जाता है। जाइलम में वाहिकाएँ | (Vessels) तथा फ्लोरम में सहकोशिकाएँ (companion cells) नहीं होती हैं।
(4) प्रकन्द (भूमिगत तना) के आधार से अपस्थानिक रेशेदार जड़ें निकलती है। - (5) इन पौधों में पुष्प तथा बीज नहीं बनते हैं।
(6) बीजाणुधानियों (sporangin) में, बीजाणुओं का निर्माण बीजाणु मातृ कोशिकाओं से अर्द्धसूत्री विभाजन द्वारा होता है। बीजाणुधानी बीजाणुपर्णों (sporophyll) पर समूह (sori) मैं लगी होती है।
(7) फर्न समबीजाणुक (homosporous) या विषमबीजाणुक (heterosporous) होते है। बीजाणु अंकुरित होकर सूकायक रूपी गैमीटोफाइट (gametophyte) बनाते हैं। इसे प्रोथैलस (prothallus) कहते हैं।
(8) लैंगिकं जनन विषमयुग्मी (oogamous) होता है।
(9) निषेचन (fertilization) जल को उपस्थिति में होता है।
(10) युग्मकोद्भिद तथा बीजाणुउद्भिद दोनों पीढ़ियाँ स्वयोषी (autotrophic) होती हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions