Doubtnut Promotions Sticky

पृथ्वी से ऊपर की ओर फेंकी गई एक गेंद कुछ समय बाद पुनः पृथ्वी पर वापस लौट आती है। स्पष्ट कीजिए कि ऊपर जाते समय तथा नीचे गिरते समय गेंद की गति पर गुरुत्वीय त्वरण का क्या प्रभाव पड़ता है?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

गुरुत्वीय त्वरण सदैव पृथ्वी के केन्द्र की ओर लगता है। जब गेंद को पृथ्वी से ऊपर की ओर फेंका जाता है तो उस पर नीचे की ओर गुरुत्वीय त्वरण कार्य करता है, जबकि उसका वेग ऊपर की दिशा में होता है। इसी गुरुत्वीय त्वरण (मन्दन) के कारण गेंद का वेग घटते-घटते शून्य हो जाता है, तब गेंद.क्षणिक विराम में आती है और फिर गुरुत्वीय त्वरण के कारण नीचे की ओर गिरना प्रारम्भ करती है। जब गेंद नीचे आने लगती है तो गुरुत्वीय त्वरण के कारण उसका वेग बढ़ता जाता है और वह बढ़ते हुए वेग से पृथ्वी पर आ जाती है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions