Doubtnut Promotions Sticky

बाह्य कोशिकीय पाचन और अन्तःकोशिकीय पाचन का अन्तर उदाहरण सहित लिखिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

अधिकतर बहुकोशिकीय जन्तुओं (metazoa) में पाचन आहार नाल की गुहा में होता है। आहार नाल की गुहा में . भोजन रहता है। पाचक रस आहार नाल में स्त्रावित होते हैं। आहार नाल की गुहा में भोजन का यान्त्रिक तथा रासायनिक पाचन होता है। पचे. हुए भोज्य पदार्थों का अवशोषण आंत्र की श्लेष्मिका में स्थित रसांकुरों द्वारा होता है। अवशोषित भोज्य पदार्थों का । वितरण रुधिर के माध्यम से होता है। इस प्रकार के पाचन को बाह्य कोशिकीय पाचन (extracellular digestion) कहते हैं।
एककोशिकीय तथा निम्न श्रेणी के बहुकोशिकीय जन्तुओं जैसे अमीबा, स्पंज आदि में पाचन क्रिया कोशिका के अन्दर ही होती है। इसे अन्त कोशिकीय पाचन (intracellular digestion) कहते हैं।
अमीबा. प्राणिसमभोजी (holozoic) जन्तु है, इसमें कोई मुख द्वार (mouth) नहीं होता है। यह अपने शरीर के किसी भी भाग से भोजन,को ग्रहण कर लेता है। सामान्यतः भोजन के सम्पर्क में आने पर पादाभ (pseudopodium) भोज्य पदार्थ को चारों ओर से घेर लेते हैं। इससे एक खाद्य प्याली (food cup) बन जाती है। धीरे-धीरे यह कोशिका के अन्दर एक खाद्य रिक्तिका (food vacuole) में परिवर्तित हो जाती है।
ocr_image
खाद्य रिक्तिका (food vacuole) के अन्दर ही भोजन का पाचन पहले अम्लीयं, फिर क्षारीय माध्यम में कुछ एन्जाइम्स (enzymes) की उपस्थिति में होता है। खाद्य रिक्तिका से घुलनशील भोजन जीवद्रव्य में विसरण द्वारा वितरित हो जाता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions