Doubtnut Promotions Sticky

" श्रीलंका में सरकार की नीतियों ने सिंहली-भाषी बहुसंख्यक का प्रभुत्व बनाए रखने का प्रयास किया।" क्या आप इस कथन से सहमत है? (उत्तर 100-125 शब्दों में दीजिए)

Text Solution
Verified by Experts

श्रीलंका एक द्विपीय देश है जो भारत के दक्षिणी तट से कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है इसकी आबादी कोई दो करोड़ के लगभग है अर्थात हरियाणा के बराबर। बेल्जियम की ही भाँति यहां भी कई जातीय समूहों के लोग रहते हैं। देश की आबादी का कोई 74% भाग सिंहलियों का है जबकि कोई 18% लोग तमिल है। बाकी भाग अन्य छोटे-छोटे जातीय समूहों जैसे-ईसाईयों और मुसलमानों का है। देश के उत्तर-पूर्वी भागों में तमिल लोग अधिक हैं जबकि देश के बाकी हिस्सों में सिंहली लोग बहुसंख्या में हैं। यदि श्रीलंका के लोग चाहते तो वे भी बेल्जियम की भांति अपने जातीय मसले का कोई उचित हल निकाल सकते थे, परन्तु वहाँ बहुसंख्यक समुदाय अर्थात् सिलियों ने अपने बहुसंख्य वाद् को दूसरों पर थोपने का प्रयत्न किया जिससे वहां गृह-युद्ध शुरू हो गया जो आज तक थमने का नाम नहीं ले रहा।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions