Doubtnut Promotions Sticky

लोकतंत्र को सबसे अच्छा शासन व्यवस्था क्यों कहा जाता है? (उत्तर 100-125 शब्दों में दीजिए)

Text Solution
Verified by Experts

लोकतंत्र को अन्य शासन-प्रणालियों से बेहतर बतायागया है क्योंकि इस शासन व्यवस्था में कुछ ऐसे गण पाए जाते हैं जो अन्य शासन व्यवस्था में नहीं है।
(क) जनमत पर आधारित शासन-यह शासन जनता की सामान्य इच्छा के अनुसार चलाया जाता है और प्रत्येक व्यक्ति की इच्छा को ध्यान में रखा जाता है।
(ख) समानता और स्वतंत्रता का पोषक-लोकतंत्र के अंतर्गत, जाति, वंश, रंग, धर्म, लिंग आदि का भेदभाव नहीं किया जाता है। कानून के सामने सभी नागरिक समान माने जाते हैं। सभी नागरिकों को अपने विचार, भाषण सभा आदि ने की छूट दी जाती है।
(ग) व्यक्ति की गरिमा में वृद्धि-इसमें सभी नागरिकों को समान माना जाता है। सभी व्यक्ति गरिमा के साथ जीता है। उसे हेय दृष्टि से नहीं देखा जाता, चाहे वह किसी जाति, धर्म, रंग, भाषा, पेशा आदि का हो।
यह टकरावों को टालने-सँभालने का तरीका देता है और इसमें गलतियों को सुधारने की गुंजाइश होती है। लोकतंत्र में काफी विचार-विमर्श के बाद ही निर्णय लिए जाते हैं जिसमें गलतियों को सुधारने का अवसर प्राप्त होता है। इससे टकराव भी टल जाता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions