Doubtnut Promotions Sticky

निम्नलिखित पर टिप्पणी लिखिए-
विभज्योतक (Meristem)

Text Solution
Verified by Experts

विभज्योतक (Meristem)-प्रारोह तथा मूल शीर्ष पर पायी जाने वाली सरल मृदूतकीय विभाजनशील कोशिकाओं के समूह को विभज्योतक कहते हैं। विभज्योतक (meristem) की कोशिकाओं में कोशिका विभाजन की क्षमता पायी जाती है। यह ऊतक पौधे के वर्धी भागों में पाया जाता है। विभज्योतकी कोशिकाएँ (meristematic cells) पतली भित्ति वाली एवं जीवित , होती हैं। इनमें सघन कोशिकाद्रव्य तथा स्पष्ट केन्द्रक पाया,जाता है। कोशिकाओं के मध्य अन्तराकोशिकीय अवकाश नहीं पाया जाता। स्थिति के आधार पर विभज्योतक निम्नलिखित तीन प्रकार का होता है -
1. शीर्षस्थ विभज्योतक (Apical meristem).-तने तथा जड़ के शीर्ष पर पाया जार्ता हैं।
2. अन्तर्विष्ट विभज्योतक (Intercalary meristem)-पर्व के आधार पर या पर्वसन्धियों पर पाया जाता है।
3. पाश्वीय विभज्योतक (Lateral meristem)-तने तथा जड़ के पार्श्व में पाया जाता हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Knowledge Check

  • Question 1 - Select One

    Which one of the following is not a lateral meristem

    AIntrafascicular cambium
    BInterfascicular cambium
    CPhellogen
    DIntercalary meristems