Doubtnut Promotions Sticky

एक समद्विपाश्विक पत्ती की आन्तरिक संरचना का वर्णन कीजिए।

Text Solution
Verified by Experts

समद्विपाश्विक पत्ती (Isopllateral Leaf),
एकबीजपत्री पौधे जैसे गेहूँ, मक्का, बाँस आदि की पत्तियाँ समद्विपार्शिवकं (isobilateral) होती है। इन पत्तियों को दोनों सतहों पर सूर्य का प्रकाश लगभग समान मात्रा में पड़ता है। दोनों सतहों को बाह्यत्वचा रन्ध एवं उपंचर्मयुक्त होती है। ऊपरी बाह्य त्वचा में कुछ कोशिकाएं अन्य से बड़ी और स्पष्ट हो जाती हैं। इनको बुलीफॉर्म कोशिकाएँ (Bulliform cells) कहते हैं।
ocr_image
अविभेदित पर्णमध्योतक (mesophyll) में विभेदन नहीं होता है तथा इसकी कोशिकाएँ समुठ्यासी और परस्पर सटी हुई, स्पंजी मृदूतकी (spongy parenchymatous) होती हैं। अन्तराकोशिकीय अवकाश छोटे-छोटे होते हैं। सबसे बड़े संवहन. बण्डल के ऊपर व नीचे की पर्णमध्योतक प्राय: दृढ़ोतकी (sclerenchymatous) होती है। एकबीजपत्री पौधों की पत्तियों में समान्तर शिराविन्यास होता है। प्रत्येक संवहन बण्डल संयुक्त, कोलेटरल और अवर्षी होता है। इसके चारों ओर मृदूतक कोशिकाओं की पूलीय आच्छद (bundle sheath) होती है। इन कोशिकाओं में मण्ड कण पाए जाते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions