Doubtnut Promotions Sticky

अन्तःकाष्ठ और रस काष्ठ (रसदारु) पर टिप्पणी लिखिए।

Text Solution
Verified by Experts

अन्तःकाष्ठ और रसदारु
(Heart Wood and Sap Wood)
द्वितीयक वृद्धि के फलस्वरूप बने द्वितीयक जाइलम का केन्द्रीय गहरे रंग वाला भाग हद् या अन्तःकाष्ठ (duramen or heart wood) और परिधि की ओर स्थित हल्के रंग वाला भाग रस काष्ठ या रसदारु (sap wood or alburnum) कहलाता है। अन्तःकाष्ठ की वाहिकाओं में टेनिन, रेजिन, तेल, गोंद आदि एकत्र हो जाता है, इनमें टाइलोसिस (tyloses) बन जाते हैं। वाहिकाओं के अवरुद्ध हो जाने से ये जल एवं खनिज पदार्थों का संवहन नहीं करती.. यह भाग पौधे को केवल यान्त्रिक आधार प्रदान करता है। यह अधिक मजबूत तथा टिकाऊ होता है। रस काष्ठा जल एवं खनिज पदार्थों के संवहन का कार्य करता है। इसमें वाहिकाओं की गुहा अवरुद्ध नहीं होती है।
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions