Doubtnut Promotions Sticky

कारण बताइए -
प्रकाश संश्लेषण के बिना जीवन सम्भव नहीं है।

Text Solution
Verified by Experts

जीवों के लिए भोजन व O2 दो चीजें बहुत आवश्यक हैं। प्रकाश संश्लेषण क्रिया का अन्तिम उत्पाद कार्बोहाइड्रेट (खाद्य) तथा सह-उत्पाद O2 है। अत: प्रकाश संश्लेषण के फलस्वरूप जीवधारियों को दोनों चीजें मिलती हैं। जीवधारी प्रत्यक्ष या .परोक्ष रूप से भोजन के लिए हरे पौधों पर निर्भर रहते हैं। जीवों द्वारा श्वसन में छोड़ी गई CO2 इस क्रिया में अवशोषित हो जाती है, इससे पर्यावरण में CO2 का सन्तुलन बना रहता है अन्यथा CO2 की .सान्द्रता बढ़ने से जीवन खतरे में पड़ जाता है। अत: यह निश्चित है कि प्रकाश संश्लेषण के बिना पृथ्वी पर जीवन सम्भव नहीं है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions