Doubtnut Promotions Sticky

टिप्पणी लिखिए–पत्तियाँ सौर संग्राहक हैं।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

हरे पौधे स्वपोषी (autotrophic) होते हैं। ये अपना भोजन स्वयं बनाते हैं। सामान्यतः पत्तियों में हरितलवक मिलता है। हरितलवक में विभिन्न प्रकार के वर्णक मिलते हैं। ये वर्णक सौर ऊर्जा को ग्रहण कर रासायनिक ऊर्जा में परिवर्तित कर सकते हैं। अत: सौर संग्राहक कहलाते हैं। मुख्य वर्णक जो प्रकाश संश्लेषण में भाग लेते हैं Chl.a. कहलाता है। सूर्य के प्रकाश में क्लोरोफिल की उपस्थिति में मृदा से जल तथा वातावरण से C O 2 लेकर कार्बोहाइड्रेट बनाते हैं तथा O 2 का निष्कासन करते हैं।
ocr_image
चित्र-13.14 : सूर्य की ऊर्जा तथा उसका पत्ती द्वारा उपयोग। पृथ्वी पर होने वाले प्रकाश संश्लेषण का मुख्य भाग महासागरों में पूर्ण होता है। 90% प्रकाश संश्लेषण शैवालों द्वारा किया जाता है। पौधों द्वारा अवशोषित सौर ऊर्जा का केवल 3 से 5% भाग ही प्रकाश संश्लेषण की क्रिया में प्रयुक्त होता है। 10 से 15% भाग सौर ऊर्जा.पत्ती द्वारा परावर्तित (reflect) कर दी जाती है। कुल 80% ऊर्जा पत्ती द्वारा अवशोषित की जाती है। कुछ ऊर्जा ऊष्मा व वाष्पीकरण द्वारा तथा दूसरे पदार्थों में स्थानान्तरण से नष्ट होती है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions