Doubtnut Promotions Sticky

समूह 14 के तत्वों की सामान्य विशेषताओं की चर्चा करें।

Text Solution
Verified by Experts

समूह-14 के तत्वों की विशेषता है-
(i) इस समूह में C,Si,Ge, Sn तथा Pb पाँच तत्व है।
(ii) सभी तत्व कार्बन तथा सिलिकॉन परिवार के सदस्य कहे जाते हैं।
(iii) कार्बन इस समूह का प्रथम सदस्य है, जो निम्न कारणों से दूसरों से भीन्न है-(a) छोटा आकार, (b) उच्च विद्युत ऋणात्मकता, (c) d-ऑर्बिटल की अनुपस्थिति।
(iv) Ge को छोड़कर बाकी सभी सदस्य पूर्णतः परिचित है।
(v)सिलिकॉन पृथ्वी के सतह पर प्रचुर मात्रा में पाया जाने वाला दूसरा तथा कार्बन सातवाँ तत्व हैं।
(vi) इस समूह के सभी तत्वों के संयोजी कक्षा में चार इलेक्ट्रॉन है। (vii) इनका संयोजी इलेक्ट्रॉनिक विन्यास sn2np2 है।
(viii) कार्बन अपने समूह में अकेला तत्व है जो मुक्त अवस्था के साथ-साथ संयुक्त अवस्था में पाया जाता है।
(ix) सिलिकॉन मुख्य रूप से सिलिकेट एवं सिलिकन के रूप में पाया जाता है।
(x)Ge सिर्फ ट्रेसेज के रूप में पाया जाता है।
(xi) Ge अर्द्धचालक के रूप में प्रयोग में लाया जाता है।
(xii) टिन कैसेटिराईट तथा टिन स्टोन के रूप में पाया जाता है।
(xiii) लेड, गैलेना के रूप में पाया जाता है।
(xiv) इस समूह के तत्वों के घनत्व ऊपर से नीचे बढ़ता है।
(xv) इस समूह के तत्वों का क्वथनांक तथा द्रवणांक समूह 13 के तत्वों से अधिक होता है।
(xvi) इस समूह के तत्वों का परमाणु त्रिज्या समूह 13 के संगत तत्वों से कम होता है।
(xvii) आयनन ऊर्जा का मान निम्न प्रकार से प्रदर्शित होता है
S>Si>Ge>Sn>Pb
(xviii) इस समूह के तत्व कम धात्विक होते हैं।
(xix) +2 ऑक्सीकरण अवस्था में यह आयनिक बंधन बनाता है जबकि +4 ऑक्सीकरण अवस्था में सहसंयोजक बंधन बनाता है।
(xx) इस समूह के तत्व समूह 13 के तत्वों से अधिक विद्युत ऋणात्मक होते हैं।
(xxi) इस समूह का कार्बन तत्व केटेनेशन गुण प्रदर्शित करता है तथा दूसरे सदस्य केटेनेशन गुण निम्न प्रकार से प्रदर्शित करते हैं।
C>>SiGeSn>>Pb .

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions