Doubtnut Promotions Sticky

बतलाइए कि निम्नलिखित कथन सत्य हैं या असत्य ? अपने उत्तर के लिए कारण भी दीजिए ।
(a ) किन्हीं दो पिण्डों के प्रत्यास्थ संघट्ट में, प्रत्येक पिण्ड का संवेग व ऊर्जा संरक्षित रहती है।
(b ) किसी पिण्ड पर चाहे कोई भी आंतरिक व बाह्य बल क्यों न लग रहा हो, निकाय की कुल ऊर्जा सर्वदा संरक्षित रहती है।
(c ) प्रकृति में प्रत्येक बल के लिए किसी बन्द लूम में, किसी पिण्ड की गति में किया गया कार्य शून्य होता है
(d ) किसी अप्रत्यास्थ संघट्ट में, किसी निकाय की अन्तिम गतिज ऊर्जा , आरम्भिक गतिज ऊर्जा से हमेशा कम होती है।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

(a )असत्य : प्रत्येक पिण्ड का संवेग व गतिज ऊर्जा अलग-अलग संरक्षित नहीं रहते हैं, परन्तु दोनों पिण्डों का कुल संवेग व कुल ऊर्जा संरक्षित रहते हैं।
(b ) असत्य : निकाय की कुल गतिज ऊर्जा तभी संरक्षित रहती है जबकि निकाय पर कार्यरत बल संरक्षी हों। असंरक्षी बलों (जैसे घर्षण बल) की स्थिति में कुल ऊर्जा में क्षय होता है।
(c ) असत्य : किसी पिण्ड की बन्द लूप की गति में किया गया कार्य तभी शून्य होगा जबकि बल संरक्षी हों।
(d ) सामान्यतः कथन सत्य है: परन्तु कुछ स्थितियों (जैसे बम के विस्फोट ) में अन्तिम कुल गतिज ऊर्जा प्रारम्भिक कुल गतिज ऊर्जा से अधिक भी हो सकती है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions