Class 10 | BIOLOGY |
Chapter | अनुवंशिकता एवं जैव विकास |
CHITRA PUBLICATION | NCERT ZONE (अभ्यास के अंतर्गत दिए गए प्रश्न एवं उनके प्रश्न) |
Number Of Questions | 34 |
Academic Year | 2023-24 |
यदि एक 'लक्षण-A' अलैंगिक प्रजनन वाली समष्टि के 10 प्रतिशत सदस्यों में पाया जाता है तथा 'लक्षण- B' उसी समष्टि में 60 प्रतिशत जीवों में पाया जाता है, तो कौन-सा लक्षण पहले उत्पन्न हुआ होगा?
विभिन्नताओं के उत्पन्न होने से किसी स्पीशीज का अस्तित्व किस प्रकार बढ़ जाता है?
मेण्डेल के प्रयोगों द्वारा कैसे पता चला कि लक्षण प्रभावी अथवा अप्रभावी होते हैं?
मेण्डेल के प्रयोगों से कैसे पता चला कि विभिन्न लक्षणं स्वतन्त्र रूप से वंशानुगत होते हैं?
एक 'A - रुधिर वर्ग' वाला पुरुष एक स्त्री जिसका रुधिर वर्ग 'O' है, से विवाह करता है। उनकी पुत्री का 'A' रुधिर वर्ग-'O' है। क्या यह सूचना पर्याप्त है यदि आपसे कहा जाए कि कौन-सा विकल्प लक्षण-रुधिर वर्ग-'A' अथवा 'O' प्रभावी लक्षण है? अपने उत्तर का स्पष्टीकरण दीजिए।
मानव में बच्चे का लिंग निर्धारण कैसे होता है?
वे कौन-से विभिन्न तरीके हैं जिनके द्वारा एक विशेष लक्षण वाले व्यष्टि जीवों की संख्या समष्टि में बढ़ सकती हैं?
एक एकल जीव द्वारा उपार्जित लक्षण सामान्यतः अगली पीढ़ी में वंशानुगत नहीं होते। क्यों?
बाघों की संख्या में कमी आनुवंशिकता के दृष्टिकोण से चिन्ता का विषय क्यों है?
उत्तर प्रदेश में स्थित राष्ट्रिय उद्यान का नाम बताइए ।
वे कौन-से कारक है जो नई स्पीशीज के उद्भव में सहायक हैं?
क्या भौगोलिक पृथक्करण स्वपरागित स्पीशीज के पौधों के जाति-उद्भव का प्रमुख कारण हो सकता है? क्यों अथवा क्यों नहीं?
क्या भौगोलिक पृथक्करण अलैंगिक जनन वाले जीवों के जाति-उद्भव का प्रमुख कारक हो सकता है? क्यों अथवा क्यों नहीं?
उन अभिलक्षणों का एक उदाहरण दीजिए जिनका उपयोग हम दो स्पीशीज के विकासीय सम्बन्ध निर्धारण के लिए करते हैं?
क्या एक तितली और चमगादड़ के पंखों को समजात अंग कहा जा सकता है? क्यों अथवा क्यों नहीं?
जीवाश्म क्या हैं? ये जैव-विकास प्रक्रम के विषय में क्या दर्शाते हैं?
जीवाश्म की आयु कैसे ज्ञात की जाती है?
क्या कारण है कि आकृति, आकार, रंग-रूप में इतने भिन्न दिखाई पड़ने वाले मानव एक ही स्पीशीज के सदस्य हैं?
नीचे दिए पारितंत्रों में से किसमें सर्वाधिक जैव-विविधता पाई जाती है ?
विकास के आधार पर क्या आप बता सकते हैं कि जीवाणु, मकड़ी, मछली तथा चिम्पैंजी में किसका शारीरिक अभिकल्प उत्तम है? अपने उत्तर की व्याख्या कीजिए।
मेण्डेल के एक प्रयोग में लम्बे मटर के पौधे जिनके बैंगनी पुष्प थे, का संकरण बौने पौधों जिनके सफेद पुष्प थे, से कराया गया। इनकी संतति के सभी पौधों में पुष्प बैंगनी रंग के थे, परन्तु उनमें से लगभग आधे बौने थे। इससे कहा जा सकता है कि लम्बे जनक पौधों की आनुवंशिक रचना निम्नवत थी
समजात अंगों का उदाहरण हैं
विकासीय दृष्टिकोण से हमारी किस से अधिक समानता है?
एक अध्ययन से पता चला कि हल्के रंग की आँखों वाले बच्चों के जनक (माता-पिता) की आँखें भी हल्के रंग की होती हैं। इसके आधार पर क्या हम कह सकते हैं कि आँखों के हल्के रंग का लक्षण प्रभावी है अथवा अप्रभावी? अपने उत्तर की व्याख्या कीजिए।
जैव विकास तथा वर्गीकरण का अध्ययन क्षेत्र किस प्रकार परस्पर सम्बन्धित है?
समजात तथा समरूप अंगों को उदाहरण देकर समझाइए।
निम्नलिखित में से कौन सा कथन पौधों में मज्जाकिरण के कार्य को संदर्भित करता हैं? (i) भोजन का भंडारण (ii) द्वितीयक वृद्धि (iii) जल और खाद्य का संचरण (iv) अंतरापूलीय कैम्बियम की उत्पत्ति का स्थल
कुत्ते की खाल का प्रभावी रंग ज्ञात करने के उद्देश्य से एक प्रोजेक्ट बनाइए।
विकासीय सम्बन्ध स्थापित करने में जीवाश्म का क्या महत्त्व है?
किन प्रमाणों के आधार पर हम कह सकते हैं कि जीवन की उत्पत्ति अजैविक पदार्थों से हुई है?
अलैंगिक जनन की अपेक्षा लैंगिक जनन द्वारा उत्पन्न विभिन्नताएँ अधिक स्थायी होती हैं, व्याख्या कीजिए। यह लैंगिक प्रजनन करने वाले जीवों के विकास को किस प्रकार प्रभावित करता है?
अलैंगिक और लैंगिक जनन करने वाले सभी जीव विविधता प्रदर्शित करते हैं। बताइए कि दोनों में से किसमें विकास तेजी से होगा?
संतति में नर एवं मादा जनकों द्वारा आनुवंशिक योगदान में बराबर की भागीदारी किस प्रकार सुनिश्चित की जाती है?
केवल वे विभिन्नताएँ जो किसी एकल जीव (व्यष्टि) के लिए उपयोगी होती हैं, समष्टि में अपना अस्तित्व बनाए रखती हैं। क्या आप इस कथन से सहमत हैं? क्यों एवं क्यों नहीं?
NCERT ZONE (अभ्यास के अंतर्गत दिए गए प्रश्न एवं उनके प्रश्न) questions and complete solutions for chapter अनुवंशिकता एवं जैव विकास of CHITRA PUBLICATION of Class 10