Doubtnut Promotions Sticky

Complete Solutions to 1. 9 गुरुत्वाकर्षण of chapter सामान्य भौतिकी of Class 11 book with complete answers and questions

Class 11PHYSICS
Chapterसामान्य भौतिकी
BHARTI_BHAWAN1. 9 गुरुत्वाकर्षण
Number Of Questions25
Academic Year2023-24
  1. किसी विघुत आवेश को अन्य आवेशों के वैघुत बलों से परिरक्षित (shield ) करने के लिए उस आवेश को खोखले चालक के अंदर रखा जाता है । क्या किसी वस्तु को अन्य द्रव्यमान के गुरुत्वीय बलों से परिरक्षित करने के लिए उसे किसी खोखले गोले में रखकर या किसी अन्य साधन द्वारा ऐसा किया जा सकता है ?


    02:50
    View Solution
  2. यदि पृथ्वी पर सूर्य के कारण गुरुत्वीय बल `F_(s)` तथा पृथ्वी पर चंद्रमा के कारण गुरुत्वीय बल `F_(m)` हो, तो हम पाएँगे कि `F_(s) gt F_(m)` फिर भी चंद्रमा कि खिचाव का ज्वारीय प्रभाव (tidal effect) सूर्य के ज्वारीय प्रभाव से अधिक है। क्यों?


    06:34
    View Solution
  3. पृथ्वी का परिक्रमण करनेवाले छोटे अंतरिक्षयान (space ship) के अंदर कोई अंतरिक्ष यात्री (astronaut) गुरुत्व बल का संसूचन (detection) नहीं कर सकता है। यदि पृथ्वी का परिक्रमण करनेवाला अंतरिक्ष स्टेशन (space station) आकार में विशाल हो, तब क्या गुरुत्व के संसूचन की आशा की जा सकती है ?


    03:05
    View Solution
  4. कल्पना करे कि कोई ग्रह किसी भारी तारे (massive star) का परिक्रमण r त्रिज्या के वृत्तीय पथ पर उसके गुरुत्वीय बल के अधीन कर रहा है। ग्रह का परिक्रमण काल T है। यह मानते हुए कि गुरुत्वाकर्षण बल का परिमाण वृत्तीय कक्षा कि त्रिज्या के `(-(3)/(2))` घात (power) के समानुपाती हो, तो सिद्ध करे कि `T^(2) prop r^(5//2)`


    04:02
    View Solution
  5. यदि सौर मंडल (solar system) में किसी ऐसे ग्रह की कल्पना की जाए तो सूर्य के परितः पृथ्वी की तुलना में दो गुनी आवृत्ति से परिक्रमण करता हो, तो उस गृह की कक्षीय त्रिज्या की तुलना पृथ्वी की कक्षीय त्रिज्या (orbital radius) से करे।


    02:42
    View Solution
  6. बृहस्पति के एक उपग्रह आयो (Io) की कक्षीय अवश्य (orbital period) 1.769 दिन तथा कक्षा की त्रिज्या `4.22 xx 10^(8) m ` है। सिद्ध करे कि बृहस्पति का द्रव्यमान सूर्य के द्रव्यमान का लगभग गुना है। 1/1000


    03:40
    View Solution
  7. यदि हम कल्पना करे कि हमारी आकाशगंगा (galaxy) में एक और द्रव्यमान (solar mass ) के `2 . 5 xx 10^(11)` तारे है मंदाकिनीय केंद्र (galactic centre) से 50,000 प्रकाश - वर्ष (1.y.) की दुरी पर का कोई तारा अपनी एक परिक्रमा (revolution) कितने समय में पूरा करेगा ? आकाश गंगा का व्यास `10^(5) 1.y` मान ले।


    07:47
    View Solution
  8. यदि पृथ्वी को त्रिज्या R का एक संमागी ठोस गोला (homogeneous solid sphere) मान ले, तो R/2 ऊँचाई तथा इतनी ही गहराई पर पृथ्वी के गुरुत्वीय त्वरण का अनुपात ज्ञात करे।


    05:53
    View Solution
  9. यदि कोई कृत्रिम उपग्रह पृथ्वी का परिक्रमण पृथ्वी से पलायन चाल की आधी चाल से करता हो, तो पृथ्वी की सतह से उस उपग्रह की ऊँचाई ज्ञात करे (पृथ्वी की त्रिज्या = 6400 km )


    02:11
    View Solution
  10. सही विकल्प बताएँ
    कोई धूमकेतु (come) सूर्य की परिक्रमा अत्यधिक दीर्घवृत्तीय कक्षा (highly elliptical orbit) में करता है। क्या इसकी कक्षा के प्रत्येक निम्नांकित के मान अचर (constant) रहते है ?
    (a) रैखिक चाल (linear speed)
    (b) कोणीय चाल (angular speed)
    (c) कोणीय संवेग (angular momentum)
    (d) गतिज ऊर्जा (kinetic energy)
    (e) स्थितिज ऊर्जा (potential energy)
    (f) कुल ऊर्जा (total energy)


    03:00
    View Solution
  11. किसी रॉकेट को पृथ्वी से सूर्य की ओर प्रक्षेपित किया जाता है। पृथ्वी के केंद्र से कितनी दुरी पर इस रॉकेट पर पृथ्वी एवं सूर्य के सम्मिलित प्रभाव के कारण नेट गुरुत्वाकर्षण बल शून्य होगा ? सूर्य का द्रव्यमान `= 2 xx 10^(30) kg` पृथ्वी का द्रव्यमान `=6 xx 10^(24) kg` पृथ्वी की कक्षीय त्रिज्या `= 1. 5 xx 10^(11) m ` अन्य ग्रहो एवं आकाशीय पिंडो के प्रभाव को नगण्य मान ले।


    04:14
    View Solution
  12. सूर्य के द्रव्यमान का आकलन (estimation) आप किस प्रकार करेंगे , यदि सूर्य के परितः पृथ्वी की कक्षा की माध्य त्रिज्या (mean orbital radius) `1.5 xx 10^(8) km ` हो ?


    02:49
    View Solution
  13. यदि एक शनि - वर्ष (saturn year) पृथ्वी- वर्ष (earth year) का 29.5 गुना हो, तो शनि एवं सूर्य के बीच `1. 5 xx 10^(8)` km दुरी ज्ञात करे। पृथ्वी एवं सूर्य के बीच की दुरी हो।


    View Solution
  14. समान द्रव्यमान m के तीन कण समबाहु त्रिभुज के शीर्ष बिंदुओंपर स्थित है (चित्र 1.9-1) यदि समबाहु त्रिभुज की प्रत्येक भुजा की लंबाई a हो, तो निम्नांकित के मान ज्ञात करे।
    उस बिंदु की स्थिति (position) जहाँ पर तीनो कणों के कारण गुरुत्वीय क्षेत्र का परिमाण शून्य है।


    02:30
    View Solution
  15. समान द्रव्यमान m के तीन कण समबाहु त्रिभुज के शीर्ष बिंदुओंपर स्थित है (चित्र 1.9-1) यदि समबाहु त्रिभुज की प्रत्येक भुजा की लंबाई a हो, तो निम्नांकित के मान ज्ञात करे।
    यदि शून्य क्षेत्र के स्थान पर [ भाग (i) से प्राप्त ] m द्रव्यमान का एक अन्य कण रख दिया जाए तो निकाय (system) की गुरुत्वीय स्थिति ऊर्जा ज्ञात करे।


    03:29
    View Solution
  16. यदि पृथ्वी की कक्षीय त्रिज्या (orbital radius) अपनी वर्तमान मान की आधी होती हो, तो एक पूर्ण वर्ष में कितने - दिन होते है ?


    02:52
    View Solution
  17. किसी रॉकेट को पृथ्वी की सतह से ऊर्ध्वाधरतः `5 km s^(-1)` की चाल से प्रक्षेपित किया जाता है। यह रॉकेट पृथ्वी के केंद्र से कितनी दुरी तक जाएगा ? (पृथ्वी का द्रव्यमान `= 6 xx 10^(24) kg`, पृथ्वी की माध्य त्रिज्या `= 6 . 4 xx 10 ^(6) m ` तथा `G = 6 . 67 xx 10^(-11) SI` मात्रक )


    05:08
    View Solution
  18. पृथ्वी की सतह से पलायन चाल (escape speed) का मान `11 . 2 km s^(-1)` है। यदि किसी वस्तु को इस चाल की तीन गुनी चाल से प्रक्षेपित किया जाए तो पृथ्वी के गुरुत्वीय क्षेत्र से बाहर अंतरिक्ष में वस्तु की चाल क्या होगी ? (सूर्य एवं अन्य ग्रहो के गुरुत्वीय प्रभाव को नगण्य मान ले )


    06:38
    View Solution
  19. कोई कृत्रिम उपग्रह (artificial satellite) पृथ्वी के चारो ओर वृत्तीय कक्षा में चक्कर लगा रहा है। यदि उपग्रह का द्रव्यमान 200 kg तथा पृथ्वी की सतह से इसकी ऊँचाई 400 km हो, तो बताएँ कि इस उपग्रह को पृथ्वी के गुरुत्वीय क्षेत्र से मात्र बाहर निकालने के लिए कितनी ऊर्जा कि आवश्यकता होगी ? (पृथ्वी का द्रव्यमान `= 6 xx 10^(24) kg` पृथ्वी की माध्य - त्रिज्या = 6400 km तथा `G = 6.67 xx 10^(11) SI` मात्रक )


    03:41
    View Solution
  20. गोलीय आकृति के तारे , जिनमे प्रत्येक का द्रव्यमान `(2 xx 10^(30) kg)` सूर्य के द्रव्यमान है, एक - दूसरे की ओर अपने गुरुत्वाकर्षण प्रभाव के कारण सम्मुख टक्कर (head on collision) के लिए आ रहे है। जब उनके केंद्र के बीच की दुरी `10^(9) ` km हो तब उनकी चाल नगण्य (negligible ) है यदि प्रत्येक तारे की त्रिज्या `10^(7) m ` हो तथा यह मानते हुए कि टक्कर के बाद तारो कि आकृति में कोई विरूपण (deformation) नहीं होता हो तो ये तारे किस चाल से टकराएँगे ? `(G = 6 . 67 xx 10^(-11) SI` unit)


    07:12
    View Solution
  21. 100 kg द्रव्यमान तथा 10 cm त्रिज्या के दो एकसमान गोले (uniform spheres) किसी क्षैतिज समतल पर एक - दूसरे से की दुरी पर स्थित है। गोलों के केंद्र को मिलनेवाली सरल रेखा के मध्यबिंदु पर गुरुत्वीय क्षेत्र (gravitational field) तथा विभव (potential) ज्ञात करे। क्या इस बिंदु पर राखी कोई वस्तु संतुलन में होगी ? यदि हाँ , तो यह संतुलन स्थायी (stable) होगा या अस्थायी (unstable)?


    07:12
    View Solution
  22. भू- स्थिर उपग्रह पृथ्वी की सतह से लगभग 36000 km की ऊँचाई पर पृथ्वी की परिक्रमा करता है। पृथ्वी के गुरुत्वीय क्षेत्र में इस ऊँचाई पर गुरुत्वीय विभव (potential) ज्ञात करे। (अंनत पर स्थितिज ऊर्जा - स्तर शून्य मान ले तथा पृथ्वी का द्रव्यमान `= 6 xx 10^(24) kg` पृथ्वी की त्रिज्या = 6400 km )


    View Solution
  23. एक तारा जिसका द्रव्यमान सूर्य के द्रव्यमान का 2.5 गुना है , सिमटकर (collapses) मात्र 12 km त्रिज्या के गोले के रूप के रूप में बदल जाता है ओर प्रति सेकंड 1.2 परिक्रमण की दर से अपने अक्ष के परितः घूर्णन कर रहा है। इस प्रकार के तारे को न्यूट्रॉन तारा कहा जाता है। कुछ तारकीय पिंड (stellar objects) जिन्हे पल्सार (pulasrs) कहा जाता है , इसी श्रेणी में आते है। इस तारे की विषुवत रेखा (equator) पर रखी कोई वस्तु इसके गुरुत्व बल के कारण क्या इससे चिपकी रहेगी ? (सूर्य का द्रव्यमान ` =2 xx 10^(30) kg`)


    06:25
    View Solution
  24. मंगल गृह की सतह से किसी अंतरिक्षयान (spaceship) को सौर मडल से बाहर करने के लिए आवश्यक ऊर्जा का मान ज्ञात करे। (अंतरिक्षयान का द्रव्यमान = 1000kg, सूर्य का द्रव्यमान `= 2 xx 10^(30) kg` , मगल का द्रव्यमान `= 6.4 xx 10^(23) kg`, मंगल की त्रिज्या = 3395 km मंगल की कक्षा की त्रिज्या `= 2 . 28 xx 10^(8) km` तथा `G = 6.67 xx 10^(-11) N m^(2) kg^(-2)`)


    09:07
    View Solution
  25. किसी रॉकेट को मंगल ग्रह की सतह से `2 km s^(-1)` की चाल से ऊर्ध्वाधरतः प्रक्षेपित किया जाता है। यदि मंगल के वातावरणीय प्रतिरोध (atmospheric resistance) के कारण ऊर्जा ह्यस प्रारंभिक गतिज ऊर्जा का `20%` हो, तो मगल की सतह पर वापस लौटने से पूर्व यह रॉकेट मगल की सतह से कितनी महत्तम दुरी तक जाएगा ? (मंगल का द्रव्यमान `= 6 . 4 xx 10^(23)kg` , मंगल की त्रिज्या = 3395 km तथा `G = 6.67 xx 10^(-11)N m^(2) kg^(-2)` )


    08:43
    View Solution

1. 9 गुरुत्वाकर्षण questions and complete solutions for chapter सामान्य भौतिकी of DAS GUPTA of Class 11