Doubtnut Promotions Sticky

Complete Solutions to अभिकथन एवं तर्क प्रारूप प्रश्न of chapter उच्च पादपों में प्रकाश संश्लेषण of Class 11 book with complete answers and questions

Class 11BIOLOGY
Chapterउच्च पादपों में प्रकाश संश्लेषण
NCERT FINGERTIPS HINDIअभिकथन एवं तर्क प्रारूप प्रश्न
Number Of Questions15
Academic Year2023-24
  1. अभिकथनः क्लोरोप्लास्ट प्रायः पत्तियों के अंदर मीजोफिल कोशिकाओं की दीवार से जुड़े होते हैं।
    तर्कः क्लोरोप्लास्ट का झिल्ली तंत्र प्रकाश ऊर्जा को ग्रहण करने के लिए तथा ATP एवं NADPH के संश्लेषण के लिए उत्तरदायी होता है।


    04:16
    View Solution
  2. अभिकथनः पत्ती का रंग उसमें उपस्थित चार वर्णकों के कारण होता है - क्लोरोफिल a, क्लोरोफिल b, जेन्थोफिल्स एवं कैरोटिनॉइड्स।
    तर्कः क्लोरोफिल b प्रकाश संश्लेषण से संबद्ध मुख्य वर्णक है।


    03:24
    View Solution
  3. अभिकथनः जल का विघटन PS II से संबंधित है।
    तर्क: जल `H^(+),O_2` एवं इलेक्ट्रॉन में विघटित होता है।


    04:03
    View Solution
  4. अभिकारणः स्ट्रोमा लैमिली में PSI एवं PS II दोनों पाए जाते है।
    तर्कः ग्रेना लैमिली में PS II के साथ ही साथ NADP रिडक्टेज एंजाइम का भी अभाव होता है।


    03:54
    View Solution
  5. अभिकथन: ATPase के F के ट्राँसमेम्ब्रेन चैनल द्वारा स्ट्रोमा झिल्ली के पार प्रोटॉन की गति के कारण प्रोटॉन प्रवणता भंग हो जाती है।
    तर्कः प्रोटॉन प्रवणता के भंग होने के कारण ही ऊर्जा उत्पन्न होती है।


    03:41
    View Solution
  6. अभिकथनः अप्रकाशी अभिक्रियाएँ प्रकाश संश्लेषण की जैव संश्लेषी प्रावस्था कहलाती है।
    तर्कः अप्रकाशी अभिक्रियाएँ प्रकाश की उपस्थिति पर सीधे निर्भर नहीं करतीं, लेकिन प्रकाश अभिक्रिया के उत्पादों, जैसे- ATP एवं NADPH पर निर्भर होती हैं।


    03:42
    View Solution
  7. अभिकथन: `C_3` पथ में `CO_2` के स्थिरीकरण का पहला उत्पाद OAA है।
    तर्क: `C_4`पथ में `CO_2` के स्थिरीकरण का पहला उत्पाद PGA है।


    05:44
    View Solution
  8. अभिकथन: `C_4` पौधों में एक विशेष प्रकार की पत्ती शारीरिकी होती है, जिसे क्रेज शारीरिकी कहते हैं।
    तर्क: बंडल शीथ कोशिकाओं के क्लोरोप्लास्ट में सुविकसित ग्रेना एवं स्टार्च कण होते हैं।


    02:56
    View Solution
  9. अभिकथन: `C_4` पौधों में, बंडल शीथ कोशिकाओं में फॉस्फोइनोल पायरूवेट कार्बोक्सिलेज (PEPcase) एन्जाइम की प्रचुर मात्रा होती है।
    तर्क: `C_4` पौधों में मीजोफिल कोशिकाओं में एक एन्जाइम, रिब्यूलोज बाइफॉस्फेट कार्बोक्सिलेज-ऑक्सीजिनेज (RuBisco) की प्रचुर मात्रा होती है।


    05:12
    View Solution
  10. अभिकथनः `C_4` पौधों में प्रकाश श्वसन नहीं होता है।
    तर्क: `C_4` पौधों में एक ऐसी क्रियाविधि होती है जो कि एन्जाइम के स्थान पर `CO_2` की सान्द्रता बढ़ा देती है।


    06:17
    View Solution
  11. अभिकथनः प्रकाश संश्लेषण को प्रभावित करने वाले बाहरी कारक हैं- पत्तियों की संख्या, आकार, आयु एवं विन्यास, मीजोफिल कोशिकाएं एवं क्लोरोप्लास्ट तथा क्लोरोफिल की मात्रा।
    तर्क: प्रकाश संश्लेषण को प्रभावित करने वाले आंतरिक कारक हैं-सूर्य के प्रकाश की उपलब्धता, तापमान, `CO_2` सान्द्रता एवं जल।


    02:12
    View Solution
  12. अभिकथनः उष्णकटिबंधीय पौधों में, शीतोष्णकटिबंधीय पौधों की तुलना में प्रकाश के लिए उच्चतर अनुकूल तापमान होता है।
    तर्क: विभिन्न पौधों के प्रकाश संश्लेषण के लिए अनुकूल तापमान उनके आवासों पर निर्भर करता है।


    03:21
    View Solution
  13. अभिकथनः `C_3` पौधों में `CO_2` की सान्द्रता बढ़ने पर प्रकाश संश्लेषण की दर बढ़ जाती है।
    तर्कः टमाटर एवं बेल पेपर जैसी कुछ ग्रीन हाउस फसलों की उच्चतर पैदावार `CO_2` की सान्द्रता बढ़ने के कारण होती है।


    04:09
    View Solution
  14. अभिकथन: `C_4` पाथवे में `CO_2` का प्राथमिक ग्राही 3-कार्बन अणु, फॉस्फोइनोल पायरूवेट (PEP) है।
    तर्कः इस स्थिरीकरण के लिए उत्तरदायी एन्जाइम PEP कार्बोक्सिलेज या PEPcase है।


    05:21
    View Solution
  15. अभिकथनः प्रकाश श्वसन एक निरर्थक (Wasteful) प्रक्रिया है।
    तर्कः प्रकाश श्वसनी पथ में शर्करा या ATP का संश्लेषण नहीं होता है।


    05:25
    View Solution

अभिकथन एवं तर्क प्रारूप प्रश्न questions and complete solutions for chapter उच्च पादपों में प्रकाश संश्लेषण of MTG BIOLOGY (HINDI) of Class 11