Doubtnut Promotions Sticky

Complete Solutions to उदाहरण of chapter घर्षण of Class 11 book with complete answers and questions

Class 11PHYSICS
Chapterघर्षण
KUMAR MITTALउदाहरण
Number Of Questions14
Academic Year2023-24
  1. खुरदरे पृष्ठ (rough surface) पर रखे 25 किग्रा के गुटके को ठीक (adjust) चलने के लिये 98 न्यूटन के बल की आवश्यकता पड़ती है। घर्षण गुणांक तथा घर्षण-कोण के मान की गणना कीजिए। दिया है: `g = 9.8` न्यूटन/किग्रा तथा `tan 21.8^(@) = 0.4`


    03:11
    View Solution
  2. 3.0 किग्रा द्रव्यमान का एक गुटक फर्श पर रखा है। स्थैतिक घर्षण गुणांक 0.4 है। 3.0 न्यूटन का एक बल F चित्रानुसार गुटके पर लगाया जाता है। गुटके तथा फर्श के बीच घर्षण -बल ज्ञात कीजिए (g = 10 मीटर/सेकंड`"^(2)`)


    02:39
    View Solution
  3. एक गुटके को खुरदरे क्षैतिज तल पर 10 मीटर/सेकंड के वेग से चलाया जाता है। यदि गुटके व तल के बीच गतिज घर्षण गुणांक 0.40 हो, तो गुटक कितने समय पश्चात तथा कितनी दूर चलकर रुक जायेगा ? (मीटर/सेकंड`"^(2)`)


    06:06
    View Solution
  4. 10 किग्रा का एक गुटका खुरदरे क्षैतिज तल पर रखा है। इसे क्षैतिज से `30^(@)` के कोण पर 100 न्यूटन का बल लगाकर खींचा जाता है। यदि गुटके व तल के बीच घर्षण गुणांक 0.10 हो, तो गुटके का त्वरण ज्ञात कीजिए (g = 10 मीटर/सेकंड`"^(2)`)


    06:28
    View Solution
  5. 4 किग्रा का एक गुटका A एक अन्य 5 किग्रा के गुटके B पर रखा है तथा गुटका B एक चिकनी क्षैतिज मेज पर है। गुटके A को B पर खिसकने के लिये इस पर 12 न्यूटन का क्षैतिज बल लगाना पड़ता है। B पर कितना अधिकतम क्षैतिज बल लगाया जा सकता है जिससे कि A व B साथ-साथ चलने लगे ? इस बल से उत्पन्न त्वरण भी ज्ञात कीजिए।


    06:15
    View Solution
  6. 2 किग्रा का एक गुटका क्षैतिज पृष्ठ पर विरामावस्था में रखा है। गुटके पर एक क्षैतिज बल F धीरे -धीरे बढ़ाया जाता है। जब F = 8 न्यूटन हो जाता है, तो गुटका चलने लगता है। एक बार गति प्रारम्भ होने के पश्चात गुटका F = 7 न्यूटन बल से ही एकसमान चाल से चलता रहता है। ज्ञात कीजिए: (i) स्थैतिक तथा गतिज घर्षण गुणांक, (ii) जब क्षैतिज बल F = 5 न्यूटन है, तब गुटके पर लगा स्थैतिक घर्षण -बल, (iii) यदि एकसमान गतिमान गुटके पर आरोपित बल F को बढ़ाकर पुन: 8 न्यूटन कर दे, तब गुटके का त्वरण। (मीटर/`"सेकंड"^(2)`)


    10:47
    View Solution
  7. 10 ग्राम द्रव्यमान की एक गोली क्षैतिज तल पर रखे 4 किग्रा के लकड़ी के गुटके में क्षैतिज दागी जाता है। गुटके तथा तल के बीच गतिज घर्षण गुणांक 0.25 है। गोली गुटके में धँस जाता है। तथा यह संयोजन विरामावस्था में आने से पहले 20 मीटर दूरी चलता है। गुटके पर टकराने से ठीक पहले गोली की चाल ज्ञात कीजिए। (g = 10 मीटर/`"सेकंड"^(2)`)


    05:01
    View Solution
  8. एक मोटर-कार सीधी क्षैतिज सड़क पर u चाल से चल रही है। यदि सड़क तथा टायरों के बीच स्थैतिक घर्षण गुणांक `mu_(s)` हो, तो वह कम-से-कम दूरी क्या है जिसमे मोटर-कार को रोका जा सके?


    03:14
    View Solution
  9. एक वायुयान को, जिसका द्रव्यमान 10000 किग्रा है, प्रस्थान (take off) के लिये 20 मीटर/सेकंड की चाल चाहिए। यह पृथ्वी पर 100 मीटर दौड़ता है। वायुयान के पहियों तथा पृथ्वी के बीच गतिज घर्षण गुणांक 0.3 है। यह मानकर कि प्रस्थान के दौरान वायुयान एकसमान रूप से त्वरित होता है, वायुयान के प्रस्थान के लिये इंजन के लिये आवश्यक न्यूनतम बल ज्ञात कीजिए। (g = 10 मीटर/`"सेकंड"^(2)`)


    06:03
    View Solution
  10. संलग्न चित्र में गुटको A व B के द्रव्यमान क्रमश: 10 किग्रा व 5 किग्रा है। गुटके C का वह न्यूनतम द्रव्यमान ज्ञात कीजिए जो कि A को फिसलने से रोक ले। A तथा मेज के बीच स्थैतिक घर्षण गुणांक `mu_(s) = 0.2` है।


    02:59
    View Solution
  11. 2 किग्रा द्रव्यमान का एक गुटका क्षैतिज से 30° के कोण पर झुके हुए एक नत समतल पर रखा हैं | गुटके और तल के मध्य घर्षण `(sqrt3)/(sqrt2)` गुणांक हैं |
    ( i ) तल पर नीचे की ओर अत्वरित गति के लिए गुटके पर कितना बल लगाना होगा ?
    ( ii ) तल पर ऊपर की ओर अत्वरित गति के लिए गुटके पर कितना बल लगाना होगा ?
    (iii) यदि गुटका दोनों ही स्थितियों में एकसमान चाल से गति करता हैं तो गुटके पर लगी शक्तियों का अनुपात ज्ञात कीजिये |


    11:25
    View Solution
  12. 2 किग्रा द्रव्यमान का एक गुटका क्षैतिज से `30^(@)` के कोण पर झुके एक आनत तल (inclined plane) पर स्थित है। गुटके तथा तल के बीच घर्षण गुणांक 0.7 है। गुटके पर लगने वाला घर्षण-बल क्या होगा?


    06:00
    View Solution
  13. क्षैतिज से `30^(@)` पर झुके आनत तल पर एक पिंड नीचे की ओर खिसक रहा है। यदि पिंड तथा तल के मध्य गतिज घर्षण गुणांक `(sqrt3)/(4)` हो, तो पिंड के खिसकने का त्वरण ज्ञात कीजिए। (g = 10 मीटर`-"सेकंड"^(-2)`)


    04:47
    View Solution
  14. एक गुटका परिवर्ती ढालू तल पर रखा है। जब तल का क्षैतिज से झुकाव कोण `30^(@)` है, तो गुटका सीमांत संतुलन में है। जब तल का क्षैतिज से झुकाव कोण `45^(@)` हो जाता है, तो बताइए गुटका कितने त्वरण से नीचे फिसलेगा? (g = 10 मीटर/`"सेकंड"^(2)`)


    06:04
    View Solution

उदाहरण questions and complete solutions for chapter घर्षण of NAGEEN PHYSICS (HINDI) of Class 11