Doubtnut Promotions Sticky

Complete Solutions to अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न आंकिक प्रश्न (एक समान त्वरित गति पर आधारित प्रश्न) of chapter सरल रेखा में गति of Class 11 book with complete answers and questions

Class 11PHYSICS
Chapterसरल रेखा में गति
SCIENCE PUBLICATIONअन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न आंकिक प्रश्न (एक समान त्वरित गति पर आधारित प्रश्न)
Number Of Questions19
Academic Year2023-24
  1. एक पिण्ड विरामावस्था से प्रारंभ कर 20मी./से.^2 त्वरण से गति करता है। 6वें सेकण्ड में तय की गई दूरी का मान ज्ञात करो।


    01:19
    View Solution
  2. एक गेंद पृथ्वी की सतह से ऊर्ध्वाधर ऊपर की ओर 20 मी./से. की गति से फेंकी जाती है- गेंद की अधिकतम ऊँचाई ज्ञात करो।`[g=10 "मी./से"^(2)]`


    02:04
    View Solution
  3. एक व्यक्ति किसी गेंद को फेंकर उसे 4 सेकण्ड पश्चात् लपक लेता है। ज्ञात करो-[g=9.8 मी./से.| (i) अधिकतम ऊँचाई (ii) गेंद किस वेग से फेंकी गई?


    03:28
    View Solution
  4. 200 मीटर ऊँचाई की मीनार से गेंद नीचे गिराई जाती है तथा उसी समय एक अन्य गेंद ऊर्ध्वाधर ऊपर की ओर 50 मीटर/से. के वेग से फेंकी जाती है। ज्ञात करो कि दोनों गेंद कब व कहाँ मिलेगी?


    05:19
    View Solution
  5. किसी पिण्ड का विस्थापन x (मीटर में) समय t (सेकण्ड में) सरल रेखा में गति निम्न प्रकार परिवर्तित होता है -
    `x=-(2/3)t^(2)+16t+2`
    कितने समय पश्चात् पिण्ड विरामावस्था में आएगा?


    02:48
    View Solution
  6. सरल रेखा में गतिशील पिण्ड का वेग-समय ग्राफ निम्न प्रकार व्यक्त किया गया है -

    पिण्ड का 6 सेकण्ड समयान्तराल में विस्थापन तथा दूरी ज्ञात करो।


    04:15
    View Solution
  7. X-अक्ष के अनुदिश कण का, विस्थापन निम्न प्रकार है -
    `x = 3+ 8t+7t^(2)`
    समय t=2 सेकण्ड पर कण का वेग तथा त्वरण ज्ञत करो।


    02:21
    View Solution
  8. एक विमा में गतिशील एक कण की स्थिति x समय t के साथ निम्न प्रकार परिवर्तित होती,
    `x = 5-4t+t^(2)`
    जहाँ x मीटर और t सेकण्ड में है। कण का त्वरण क्या है? (ii) वेग किस समय शून्य होता है? (iii) कण की गति का t=0 से t=3 सेकण्ड समय अन्तराल में वर्णन करो।


    View Solution
  9. एक सीधी सड़क पर एक कार विराम अवस्था से समान त्वरण से चलकर 15 सेकण्ड में 45 मी./से. का वेग प्राप्त कर लेती है। इस कार का (i) त्वरण, (ii) पार की गई दूरी और (iii) प्रारम्भ से 10 सेकण्ड बाद वेग की गणना करो।


    03:38
    View Solution
  10. मुक्त आकाश में एक रॉकेट नियत त्वरण `a= 10 "मी./से"^(2)` से गतिशील है। यदि प्रारम्भ में 10 समय पर रॉकेट का वेग शून्य है तब (i) कितने मिनट में इसका वेग 36000 किमी. प्रति घंटा हो जायेगा? (ii) इस समय में यह कितनी दूरी पार कर लेगा?


    03:13
    View Solution
  11. एक सीधी सड़क पर 54 किमी./घं. के वेग से चल रही कार का चालक, सामने एक अवरोधक देखकर, अवरोधक से 24 मीटर की दूरी पर ब्रेक लगाता है जो गति में समान मंदन (deceleration) उत्पन्न करता है। यदि कार 2 सेकण्ड बाद अवरोधक से टकरा जाती है तब कार का मंदन क्या है? कार किस वेग से अवरोधक से टकराती है?


    04:19
    View Solution
  12. एक गेंद प्रारम्भिक वेग u से ऊर्ध्वाधर ऊपर की ओर फेंकी गई है। वायु का प्रभाव नगण्य मानते हुये, नियत गुरुत्व जनित त्वरण g के लिये सिद्ध कीजिये कि (1) अधिकतम प्राप्त ऊँचाई `h=u^(2)/2g` तथा (ii) अधिकतम ऊँचाई तक पहुँचने में लिया गया समय t = u/g होगा।


    02:55
    View Solution
  13. एक गेंद पृथ्वी सतह से h ऊँचाई से गिराई जाती है। वायु घर्षण को नगण्य मानते हुये ज्ञात करो। (i) गेंद का पृथ्वी सतह से टकराते समय वेग (ii) गेंद के पृथ्वी सतह पर पहुँचने में लगा समय।


    04:11
    View Solution
  14. चित्र में एक विमा में गतिशील एक कण के लिये वेग-समय आलेख खींचा गया है। इस कण का (i) t=1सेकण्ड पर त्वरण, (ii) t=3 सेकण्ड पर त्वरण, (iii) समय अन्तराल t=0 सेकण्ड से t=6 सेकण्ड में कण द्वारा तय की गई दूरी और कण का विस्थापन ज्ञात करो।


    07:21
    View Solution
  15. दो व्यक्ति A व B समान दिशा में क्रमशः 4 किमी./घं. व 5 किमी./घं. की चाल से चलते है। ज्ञात करों कि 3 घण्टे पश्चात् BA से कितनी दूर अधिक होगा?


    02:02
    View Solution
  16. दो ट्रेन जिनकी लम्बाई क्रमशः 120 मीटर तथा 80 मीटर है विपरीत दिशा में क्रमशः 42 किमी./घं. तथा 30 किमी./घं. की चाल से गति करती है। किस समय में वे एक दूसरे को पूर्णतया पार कर लेगी?


    04:02
    View Solution
  17. एक ट्रेन जिसकी लम्बाई 110 मीटर है 60 किमी./घं. की चाल से गति करती है। किस समय वह 61 किमी./घं. की चाल से चलते हुए व्यक्ति को पार कर लेगी जबकि-(i) विपरीत दिशा में | (ii) समान दिशा में हो।


    04:17
    View Solution
  18. 100 मीटर लम्बाई की एक ट्रेन 60 किमी./घं. के वेग से गतिशील हैं कितने समय में वह 1 किमी. लम्बे पुल को पार कर लेगी?


    02:14
    View Solution
  19. दो समानान्तर सीधी रेल की पटरियों में से एक पर एक मालगाड़ी 36 किमी./घं. की चाल और दूसरी पर एक सवारी गाड़ी 72 किमी./घं. की चाल से चल रही है। मालगाड़ी की लम्बाई 150 मीटर और सवारी गाड़ी की लम्बाई 90 मीटर है। यदि (i) दोनों गाड़ियाँ एक ही दिशा में गतिशील हैं और माल गाड़ी आगे है (ii) तथा विपरीत दिशा में दोनों गाड़ियां गतिशील हैं तब ये एक-दूसरे को कितने समय में पार कर लेंगी?


    06:52
    View Solution

अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न आंकिक प्रश्न (एक समान त्वरित गति पर आधारित प्रश्न) questions and complete solutions for chapter सरल रेखा में गति of SCIENCE PHYSICS (HINDI) of Class 11