Class 11 | PHYSICS |
Chapter | सरल रेखा में गति |
SCIENCE PUBLICATION | विविध उदाहरण |
Number Of Questions | 23 |
Academic Year | 2023-24 |
एक व्यक्ति 8 मी. उत्तर की ओर, फिर 6 मी. पूर्व की ओर चलता है। उसका प्रारम्भिक स्थिति से विस्थापन ज्ञात कीजिए।
यदि किसी वस्तु का विस्थापन-समय फलन निम्न हो तो गति के बारे में क्या निष्कर्ष निकाल सकते हैं?
(i) ` x = a_0 + a_t - a_2 t^2`
(ii) ` x=5 -25 t^3`
यदि किसी कण का प्रारम्भिक वेग u है तथा इसी दिशा मे त्वरण समय के साथ bt अनुसार बदलता है तो कण का किसी क्षण t पर वेग क्या होगा?
एक पिण्ड एक सीधे पथ पर 5 मी./से.`""^2` के नियत त्वरण से गतिशील है। यदि t=0 पर x =-5 मीटर तथा वेग v = 2 मी./से. हो तो t=4 सेकण्ड पर पिण्ड की स्थिति व वेग ज्ञात करो।
एक कण पूर्व की ओर 5 मी./से. के वेग से गतिशील है। 10 सेकण्ड में उसका वेग 5 मी./से. उत्तर की ओर हो जाता है। कण का माध्य त्वरण ज्ञात करो।
एक कार विरामावस्था से चलकर 12 सेकण्ड में 30 मी./से. का वेग प्राप्त करती है तो उस कार का त्वरण, (ii) तय की गई कुल दूरी तथा (iii) 7 सेकण्ड के पश्चात् वेग ज्ञात करो।
रुकी हई कार कुछ देर के लिए नियत दर से त्वरित होती है तथा फिर नियत दर से मंदित होकर रुक जाती हैं यदि यात्रा में लगा कुल समय t सेकण्ड हो तो कार द्वारा प्राप्त अधिकतम वेग क्या होगा?
एक रेलगाड़ी स्थिर अवस्था से 25 सेकण्ड में 90 किमी. /घण्टा की चाल तक समान त्वरण से त्वरित होती है। इतने समय में रेलगाड़ी द्वारा तय की गई दूरी ज्ञात कीजिए।
एक रेलगाड़ी विरामावस्था से चलना प्रारम्भ करती है और 10 सेकण्ड तक इसकी चाल समान त्वरण से बढ़ती है। 5 सेकण्ड के अन्त में इसकी चाल 42 किमी./घण्टा हो जाती है।
(क) रेलगाड़ी का त्वरण ज्ञात करो।
(ख) 10 सेकण्ड बाद इसकी चाल क्या होगी?
(ग) 10 सेकण्ड में रेलगाड़ी कितनी दूरी चलेगी?
(घ) सातवें व दसवें सेकण्डों में रेलगाड़ी ने क्रमशः कितनी-कितनी दूरी तय की?
एक व्यक्ति किसी गेंद को ऊपर फेंककर 8 सेकण्ड के पश्चात् पुनः लपक लेता है तो बतलाइए (क) किस वेग से गेंद को ऊपर फेंका गया था?
(ख) कितनी ऊँचाई पर गेंद का वेग शून्य होगा?
100 ग्राम द्रव्यमान का एक पिण्ड विरामावस्था से 490 सेमी. नीचे गिरता है तथा रेत में 70 सेमी, घुसकर स्थिरावस्था प्राप्त कर लेता है। रेत द्वारा उस पिण्ड पर लगाया गया त्वरण ज्ञात करो।
ऊर्ध्वाधर दिशा की ओर गतिशील (ऊपर की ओर उठ रहे) एक हेलीकॉप्टर से 500 मीटर की ऊँचाई से पत्थर डाला जाता है और वह पत्थर 6 सेकण्ड के बाद पृथ्वी पर पहुँचता है। पत्थर को डालते समय हेलीकॉप्टर का वेग क्या था?
ऊपर से स्वतन्त्रतापूर्वक गिरती हुई वस्तु उसके अन्तिम सेकण्ड में उसकी कुल ऊँचाई `16/25` का भाग पार करती है तो ज्ञात करो
(i) कुल ऊँचाई, (ii) गिरने का समय।
एक सरल रेखा पर गतिशील कण का वेग और समय का ग्राफ चित्र के अनुसार है तो कण के द्वारा 4 सेकण्ड में पार की गई दूरी ज्ञात करो।
3 मीटर ऊँचाई से गिरकर एक गेंद एक पूर्ण प्रत्यास्थ प्लेट से टकराती है। क्षण t= 0 पर गेंद का वेग शून्य है। इसका वेग-समय वक्र कैसा होगा?
एक गेंद 20 मी./से. चाल से ऊर्ध्वाधर ऊपर फेंकी जाती है। गेंद प्रक्षेपण बिन्दु से 10 मीटर की ऊँचाई पर कब होगी? (g= 10 मी./से`""^2`)
संलग्न चित्र में दर्शाई ऊर्ध्वाधर गति के लिए 130 पर v=100 मी./से. ऊपर की ओर है। नीचे की ओर कार्यकारी गुरुत्वीय त्वरणg= 10 मी./सें`""^2`. के कारण वस्तु का वेग प्रति सेकण्ड 10 मी./से. कम हो रहा है। t=10 से. पर यह शून्य हो जाता है। इस समय वस्तु अपनी अधिकतम ऊँचाई पर है। इसके बाद यह धरती की ओर लौटना शुरू कर देती है व इसका वेग 10 मी./से`""^2`. की दर से बढ़ने लगता है पर वेग की दिशा बदलने के कारण इसे ऋणात्मक दर्शाया गया है। वस्तु द्वारा प्राप्त अधिकतम ऊँचाई व 15 से. पश्चात् वस्तु की ऊँचाई ज्ञात कीजिए।
किसी रेलगाड़ी के लिए चाल-समय वक्र चित्रानुसार है ज्ञात कीजिए
(i) रेलगाड़ी द्वारा तय की गई कुल दूरी,
(ii) प्रथम 20 सेकण्ड के लिए औसत चाल,
(iii) गाड़ी की अधिकतम चाल।
किसी गतिशील कण के लिए विस्थापन समय वक्र चित्रानुसार प्रदर्शित है। इसकी सहायता से ज्ञात कीजिए
(a) (i) प्रथम 4 सेकण्ड में कण का वेग (1) अगले 6 सेकण्ड में कण का वेग (iii) अगले 2 सेकण्ड के लिए कण का वेग (iv) अन्तिम 2 सेकण्ड में कण का वेग।
(b) उपरोक्त ग्राफ की सहायता से कण के वेग-समय आरेख को खींचिए।
कार A तथा B एक सौ किमी. की यात्रा पर एक साथ चलती है। कार A एक समान चाल 40 किमी./घण्टा से चलती है। कार B 60 किमी./घण्टा की चाल से चलती है, किन्तु प्रथम आधा घण्टे के पश्चात् किसी खराबी के कारण 15 मिनट को रूक जाती है तथा पुनः चलने पर उसकी चाल 50 किमी. /घण्टा की रह जाती है।
(i) उक्त यात्रा का चाल-समय वक्र बनाओ।
(ii) बताओ कौनसी कार कितने समय पहले यात्रा समाप्त करेगी?
एक व्यक्ति पूर्व दिशा में 10 मी./से. के वेग से चल रहा है। उसी समय वर्षा ऊर्ध्व दिशा में नीचे की ओर 30 मी./से. के वेग से हो रही है। वह अपने आपको वर्षा से बचाने के लिए छाते को किस कोण पर रखेगा?
बरसात का वेग ऊर्ध्वाधर दिशा में 12 मी./से. है। एक व्यक्ति साइकिल पर पूर्व से पश्चिम दिशा में 5 मी./से. के वेग से चलता है। यहाँ बरसात का व्यक्ति के सापेक्ष वेग ज्ञात कीजिए तथा उसे अपना छाता किस दिशा में रखना चाहिए।
एक 0.5 किमी. चौड़ी नदी का जल 4 किमी./घण्टा के वेग से बह रहा है। एक मल्लाह जो कि एक किनारे पर है, अपनी नाव को ठीक सामने दूसरे किनारे पर ले जाना चाहता है। वह अपनी नाव को जल के सापेक्ष 8 किमी./घण्टा के वेग से खे सकता है। उसे अपनी नाव को किस दिशा में खेना चाहिये? उसे नदी पार करने में कितना समय लगेगा?
विविध उदाहरण questions and complete solutions for chapter सरल रेखा में गति of SCIENCE PHYSICS (HINDI) of Class 11