Doubtnut Promotions Sticky

Complete Solutions to उदाहरण of chapter सरल रेखा में गति of Class 11 book with complete answers and questions

Class 11PHYSICS
Chapterसरल रेखा में गति
SCIENCE PUBLICATIONउदाहरण
Number Of Questions16
Academic Year2023-24
  1. निम्न चित्रानुसार कोई वस्तु पृथ्वी पर किसी बिन्दु A से ऊर्ध्वाधर ऊपर की ओर उछाली जाती है जो बिन्दु B पर h ऊँचाई तक जाकर पुनः पृथ्वी पर बिन्दु A पर लौट आती है। अन्तिम स्थिति में इसका विस्थापन व तय की गई दूरी क्या होगी?


    02:07
    View Solution
  2. एक पिण्ड 6 मीटर पूर्व की ओर चलता है तत्पश्चात् 8 मीटर उत्तर की ओर। वस्तु द्वारा चली गयी दूरी व विस्थापन की गणना करो।


    02:55
    View Solution
  3. किसी वस्तु की स्थिति-समय ग्राफ चित्र में प्रदर्शित है। 5वें, 20वें व 27वें सेकण्ड पर वस्तु की चाल ज्ञात कीजिए। सम्पूर्ण यात्रा के दौरान औसत वेग व औसत चाल ज्ञात कीजिए।


    06:29
    View Solution
  4. कोई कार एक सरल रेखा (चित्रानुसार) के अनुदिश गतिमान है। कार 0 से चलकर 18 सेकण्ड में P तक पहुँचती है, फिर 6.0 सेकण्ड में स्थिति पर वापस आ जाती है। कार के औसत वेग तथा औसत चाल की गणना कीजिए, जब (6) कार 0 से P तक जाती है तथा (ii) जब वह ० से P तक जाकर पुनः पर वापस आ जाती है।


    05:37
    View Solution
  5. X- अक्ष के अनुदिश किसी गतिमान वस्तु के स्थिति निम्नलिखित सूत्र से व्यक्त के जाती है | `x = a bt^2` यहाँ `a= 8.5 m , b= 2.5 ms^(-2)` तथा समय t का सेकण्ड में वयक्त किया जाता है | t= 0s तथा t=2.0s क्षणों पर वस्तु का वेग किया होगा ? t=2.0 s तथा t= 4.0 s क्षणों पर वस्तु का वेग क्या होगा ? t = 2.0 s तथा t= 4.0 s के मध्य के समय अंतराल में वस्तु का औसत वेग क्या होगा ?


    09:40
    View Solution
  6. गणितीय विधि (Mathematical method) का उपयोग कर एकसमान त्वरण के लिए शुद्ध गतिक समीकरण प्राप्त कीजिए।


    06:31
    View Solution
  7. कलन - विधि का उपयोग कर एकमान त्वरण के लिए शुद्धगतिक समीकरण प्राप्त कीजिए


    05:20
    View Solution
  8. यदि कोई वस्तु समान त्वरण a से गतिशील हो तो उसके द्वारा n वे सेकण्ड में पार की गई दुरी है सूत्र प्राप्त करो | वस्तु का प्रारम्भिक वेग u है |


    04:18
    View Solution
  9. किसी बहुमंजिलें भवन की ऊपरी छत से कोई गेंद `20 mg s^(-1)` के वेग से ऊपर की ओर ऊर्ध्वाधर दिशा में फेंकी गई है। जिस बिन्दु से गेंद फेंकी गई है धरती से उसकी ऊँचाई 25.0 m है। (a) गेद कितनी ऊपर जाएगी?, तथा (b) गेंद धरती से टकराने के पहले कितना समय लेगी? `g=10 ms^(-2)` |


    03:15
    View Solution
  10. मुक्तपतनः स्वतंत्रतापूर्वक नीचे की ओर गिरती हुई वस्तु की गति का वर्णन कीजिए। वायुजनित प्रतिरोध की उपेक्षा की जा सकती है।


    05:53
    View Solution
  11. गैलीलियो का विषम अंक संबंधित नियम : इस नियम के अनुसार "विरामावस्था से गिरती हुई किसी वस्तु द्वारा समान समय अंतरालों में चली गई दूरियाँ एक दूसरे से उसी अनुपात में होती हैं जिस अनुपात में एक से प्रारंभ होने वाले विषम अंक [अर्थात् 1: 3:5:7:.....]"। इस कथन को सिद्ध कीजिए।


    View Solution
  12. एक 200 मीटर की ऊँची मीनार से एक पिण्ड नीचे गिराया जाता है। उसी समय एक दूसरा पिण्ड ऊपर की ओर 50 मी./से. वेग से ऊपर फेंका जाता है। ज्ञात करो कि वे दोनों कहाँ और कब मिलेंगे?


    05:19
    View Solution
  13. वाहनों की अवरोधन दूरी : अवरोधन दूरी से हमारा अभिप्राय उस दूरी से है जो गतिमान वस्तु ब्रेक लगाने कारण रुकने से पहले चल चुकी होती है। सड़क पर गतिमान वाहनों की सुरक्षा के संबंध में यह एक महत्त्वपूर्ण कारक है। यह दूरी वाहन के प्रारंभिक वेग `(v_0)` तथा उसके ब्रेक की क्षमता या ब्रेक लगाए जाने के परिणामस्वरूप वाहन में उत्पन्न मंदन -a पर निर्भर करती है। किसी वाहन की अवरोधन दूरी के लिए `V_0` तथा `a` के पदों में व्यंजक निकालिए


    03:35
    View Solution
  14. प्रतिक्रिया काल : कभी-कभी हमारे सामने ऐसी परिस्थिति पैदा हो. जाती है कि हमसे तरक्षण कार्यवाही की अपेक्षा की जाती है किंतु अनुक्रिया व्यक्त करने में हमसे कुछ समय लग जाता है। प्रतिक्रिया काल किसी व्यक्ति को कोई घटनाक्रम देखने में, उसके विषय में सोचने में तथा कार्यवाही करने में लगने वाला समय है। उदाहरणस्वरूप, मान लीजिए कि कोई व्यक्ति सड़क पर कार चला रहा है और अचानक रास्ते में एक लड़का सामने आ जाता है तो कार में तेजी से ब्रेक लगाने से पहले व्यक्ति को जो समय लग जाता है, उसे प्रतिक्रिया काल कहेंगे। प्रतिक्रिया काल परिस्थिति की जटिलता एवं व्यक्ति विशेष पर निर्भर करता है।
    आप स्वयं का प्रतिक्रिया काल एक साधारण प्रयोग द्वारा माप सकते हैं। आप अपने मित्र को एक रूलर दे और उससे कहे कि वह आपके हाथ के अंगूठे और तर्जनी के बीच की खाली जगह से रूलर ऊर्ध्वाधर दिशा में गिरा दे (चित्र)। ज्योंही रूलर को छोड़ा जाए आप उसे पकड़ लें। इन दोनों घटनाओं (रूलर को छोड़ने तथा आपके द्वारा पकड़ने) के बीच लगे समय तथा रूलर द्वारा चली गई दूरी को नाप लें। किसी विशेष उदाहरण में d=21.0 cm है ती प्रतिक्रिया काल की गणना कीजिए।


    View Solution
  15. एक नदी का बहाव उत्तर दिशा में 3 किमी./घण्टा है। एक आदमी इसे पूर्व की दिशा में 4 किमी./घण्टा के वेग से तैर कर पार करता है। निम्न ज्ञात कीजिए
    (i) आदमी का नदी के किनारे के सापेक्ष वेग
    (ii) यदि नदी 1 किमी. चौड़ी हो तो वह नदी को कितने समय में पार करेगा?
    (iii) विपरीत किनारे पर पहुंचने के बाद, प्रारंभिक बिन्दु से वह कितनी दूरी पर होगा?


    05:35
    View Solution
  16. दो समांतर रेल पटरियाँ उत्तर-दक्षिण दिशा में हैं। एक रेलगाड़ी A उत्तर दिशा में 54 km/h की चाल से गतिमान है तथा दूसरी रेलगाड़ी B दक्षिण दिशा में 90 km/h की चाल से चल रही है।
    (a) A के सापेक्ष B का आपेक्षिक वेग निकालिए,
    (b) B के सापेक्ष पृथ्वी का आपेक्षिक वेग निकालिए,
    (c) रेलगाड़ी की छत पर गति की विपरीत दिशा में (रेलगाडी A के सापेक्ष 18 `kmh^(-1)` के बेग से) दौड़ते हुए उस बंदर के वेग की गणना कीजिए जो पृथ्वी पर खड़े व्यक्ति द्वारा देखा जा रहा है।


    11:11
    View Solution

उदाहरण questions and complete solutions for chapter सरल रेखा में गति of SCIENCE PHYSICS (HINDI) of Class 11