Class 12 | PHYSICS |
Chapter | गुरुत्वाकर्षण |
JEE Main & Advanced | एकल पूर्णांक उत्तर प्रकार |
Number Of Questions | 4 |
Academic Year | 2023-24 |
एक युग्मतारे में दो तारे A (द्रव्यमान 2.2 `M_(s)`) तथा B (द्रव्यमान 11`M_(s)`) है, `M_(s)` सूर्य का द्रव्यमान है। यह तारे d दूरी पर हैं तथा अपने संहति केंद्र, जो कि स्थिर है, के चारों ओर घूम रहें हैं। युग्म तारे के कुल कोणीय संवेग तथा B तारे के, संहति केंद्र के सापेक्ष, कोणीय संवेग का अनुपात है।
एक ग्रह के सतह पर गुरुत्वीय त्वरण `(sqrt(6))/(11)g` है, जहाँ g पृथ्वी की सतह पर गुरुत्वीय त्वरण है। ग्रह का औसत घनत्व पृथ्वी के घनत्व का 2/3 है। यदि पृथ्वी की सतह पर पलायन वेग 11 किमी/से हो, तो ग्रह की सतह पर पलायन वेग किमी/से में कितना होगा?
एक गोलाकार ग्रह की सतह से के गोली v वेग से उर्ध्वाधर दिशा में प्रक्षेपित की जाती है। गोली की उच्चतम ऊँचाई पर ग्रह के गुरुत्वाकर्षण के कारण इसके त्वरण का मान, ग्रह की सतह पर गुरुत्वीय त्वरण के मान का एक-चौथाई (1/4) है। यदि ग्रह से पलायन वेग `v_(esc)=v sqrt(N)` है, N का मान है (वातावरण के कारण होने वाला ऊर्जा क्षय नगण्य है)
एक बड़ा गोलाकार द्रव्यमान M एक जगह स्थित है तथा दो एकरूप बिन्दु द्रव्यमान m, द्रव्यमान M के केंद्र से होकर जाने वाली रेखा पर रखे गए हैं (चित्र देखें)। बिंदु द्रव्यमान एक l लम्बाई की द्रव्यमान रहित दृढ़ छड़ से जुड़े हैं तथा यह संयोजन उनको जोड़ने वाली रेखा पर गति कर सकता है। सभी द्रव्यमानों में केवल उनका अपना गुरुत्वाकर्षण है। जब M के निकट वाला बिंदु द्रव्यमान M से r = 3l की दूरी पर है, तब `m=k((M)/(288))` के लिए छड़ में तनाव शून्य है, तब k का मान है
एकल पूर्णांक उत्तर प्रकार questions and complete solutions for chapter गुरुत्वाकर्षण of JEE MAINS & ADVANCED PHYSICS (HINDI) of Class 12