Class 12 | PHYSICS |
Chapter | गुरुत्वाकर्षण |
JEE Main & Advanced | विश्लेषणात्मक प्रश्न |
Number Of Questions | 5 |
Academic Year | 2023-24 |
दो उपग्रह `S_(1)` व `S_(2)` एक ग्रह के चारों ओर समतलीय वृत्ताकार कक्षाओं में एक ही दिशा में घूमते हैं। उनके परिक्रमण काल क्रमश: 1 घण्टा व 8 घण्टा हैं। `S_(1)` की कक्षा की त्रिज्या `10^(4)` किमी है। जब `S_(2), S_(1)` के निकटस्थ है तो ज्ञात कीजिए (a) `S_(1)` के सापेक्ष `S_(2)` की चाल, (b) `S_(1)` में बैठे अन्तरिक्ष यात्री द्वारा वास्तविक रूप से प्रेक्षित `S_(2)` की कोणीय चाल।
तीन कण, जिनमें प्रत्येक का द्रव्यमान m है, a लम्बाई भुजा वाले समबाहु त्रिभुज के कोनों पर स्थित है। कणों पर लगने वाले बल केवल उनके पारस्परिक गुरुत्वाकर्षण बल हैं। प्रत्येक कण को एक वृत्तीय पथ पर इस प्रकार गति कराना है कि उनके बीच प्रारम्भिक पारस्परिक दूरी a ही बनी रहे। प्रत्येक कण को दिया जाने वाला प्रारम्भिक वेग ज्ञात कीजिए तथा वृत्तीय गति का आवर्तकाल भी बताइए।
एक कृत्रिम उपग्रह पृथ्वी के परित: वृत्तीय कक्षा में, पृथ्वी से पलायन वेग के आधे वेग से परिक्रमण कर रहा है। (a) पृथ्वी तल से उपग्रह की ऊँचाई ज्ञात कीजिए, (b) यदि उपग्रह अपनी कक्षा में अचानक रूक कर स्वतन्त्रतापूर्वक पृथ्वी पर गिरने लगे तो उसकी पृथ्वी तल से टकराते समय चाल क्या होगी?
दो नक्षत्रों के केंद्रों के बीच की दूरी 10a है। इन नक्षत्रों के द्रव्यमान M तथा 16 M और त्रिज्याएँ क्रमश: a तथा 2a हैं। m द्रव्यमान का एक पिण्ड बड़े नक्षत्र के पृष्ठ से सीधा छोटे नक्षत्र की ओर दागा जाता है। इस पिण्ड की न्यूनतम प्रारम्भिक चाल, जिससे कि यह छोटे नक्षत्र के पृष्ठ तक पहुँच जाये, G, M तथा a के पदों में ज्ञात कीजिए।
चन्द्रमा (त्रिज्या R) की सतह पर एक गड्ढा (Crater) है, जिसकी गहराई R/100 है। गड्ढे में से एक प्रक्षेप्य, चंद्रमा की सतह पर आवश्यक पलायन वेग के बराबर वेग v से ऊर्ध्वाधर ऊपर की ओर प्रक्षेपित किया जाता है। प्रक्षेप्य द्वारा प्राप्त महत्तम ऊँचाई ज्ञात कीजिए।
विश्लेषणात्मक प्रश्न questions and complete solutions for chapter गुरुत्वाकर्षण of JEE MAINS & ADVANCED PHYSICS (HINDI) of Class 12