Class 12 | PHYSICS |
Chapter | गुरुत्वाकर्षण |
JEE Main & Advanced | रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए |
Number Of Questions | 6 |
Academic Year | 2023-24 |
विषुवत वृत्त (Equator) पर गुरुत्वीय त्वरण के प्रभावी मान को शून्य बनाने के लिए पृथ्वी के घूर्णन के कोणीय वेग का संख्यात्मक मान .......... रेडियन होना चाहिए।
केरलर के द्वितीय नियम के अनुसार, सूर्य को ग्रह से मिलाने वाली रेखा समान समयान्तरालों में समान क्षेत्रफल तय करती है। यह नियम ............. के संरक्षण का परिणाम है।
एक तुल्यकाली उपग्रह (Geostationary satellite) पृथ्वी तल से 6R की ऊँचाई पर पृथ्वी के परित: चक्कर लगा रहा है। जहाँ R पृथ्वी की त्रिज्या हैं। पृथ्वी तल से 2.5R की ऊँचाई पर एक अन्य उपग्रह जिसका परिक्रमण काल ............ घण्टे होगा।
पृथ्वी एवं चन्द्रमा के द्रव्यमान तथा त्रिज्याएँ क्रमश: `M_(1), R_(1)` तथा `M_(2), R_(2)` हैं। उनके केंद्र परस्पर d दूरी पर हैं। दोनों के केंदों के बीच मध्य बिन्दु से m द्रव्यमान के एक कण को इस प्रकार प्रेक्षेपित किया गया है कि वह अनन्त तक पलायन कर जाये। कण की न्यूनतम चाल .............. होनी चाहिए।
पृथ्वी के सूर्य के परित: कक्षीय संवेग तथा उसके द्रव्यमान की निष्पत्ति `4.4xx10^(15)"मी"^(2)`/से है। पृथ्वी की कक्षा द्वारा घेरा गया क्षेत्रफल लगभग .......... मी`""^(2)` होगा।
एक कण पृथ्वी (त्रिज्या R) तल सए ऊर्ध्वाधर ऊपर की ओर पलायन के लिए आवश्यक न्यूनतम गतिज ऊर्जा द्वारा प्रक्षेपित किया जाता है। यह पृथ्वी तल से जिस ऊँचाई तक ऊपर उठेगा, वह ............. है।
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए questions and complete solutions for chapter गुरुत्वाकर्षण of JEE MAINS & ADVANCED PHYSICS (HINDI) of Class 12