Doubtnut Promotions Sticky

Complete Solutions to अभिकथन एवं तर्क प्रारूप प्रश्न of chapter जीव और समष्टियाँ of Class 12 book with complete answers and questions

Class 12BIOLOGY
Chapterजीव और समष्टियाँ
NCERT FINGERTIPS HINDIअभिकथन एवं तर्क प्रारूप प्रश्न
Number Of Questions15
Academic Year2023-24
  1. अभिकथन : दीर्घकालिक अंत : विशिष्ट प्रतिस्पर्धा किसी समष्टि के स्थान के आकार में वृद्धि का कारण बनती है |
    तर्क : इस प्रकार की समष्टि में, संसाधन के नए प्रकार का उपयोग पीढ़ियों में बढ़ेगा |


    02:30
    View Solution
  2. कथन :- बहुत छोटे जीव कदाचित ही ध्रुवीय क्षैत्रो में पाये जाते है।
    कारण :- छोटे जन्तुओं में अपने आयतन की अपेक्षा अधिक पृष्ठीय क्षेत्रफल होता है, जब बाहर सर्दी होती है तो वे शीघ्र शरीर की ऊष्मा की हानि कर देने की प्रवृत्ति रखते है।


    01:53
    View Solution
  3. अभिकथन : ऐसे जलीय जीव जिनमें शरीर की परासरणीय सांद्रता एवं तापमान जल की वातावरणीय स्थितियों के अनुसार परिवर्तित होते हैं, कन्फर्मर्स कहलाते हैं |
    तर्क : ये जीव थोरेगुलेशन द्वारा होमियोस्टेसिस तथा शारीरिक या व्यवहारिक माध्यमों द्वारा परासरण नियमन को बनाए रखते हैं |


    04:24
    View Solution
  4. अभिकथन : घण्टी के आकार वाले आयु पिरामिड एक स्थिर समष्टि को दर्शाते हैं |
    तर्क : प्रजननात्मक आयु समूह में जीवों का अनुपात उन जीवों से अधिक होता है जो पूर्व-प्रजननात्मक आयु समूह में होते हैं |


    02:53
    View Solution
  5. अभिकथन : सीमित संसाधनों वाले किसी आवास में विकसित होने वाली कोई समष्टि आरंभ में धीमी प्रावस्था दर्शाती है, उसके बाद वह त्वरणीय एवं अत्वरणीय प्रावस्थाओं को और अंत में मंद, जब समष्टि घनत्व वहनीय क्षमता तक पहुँचती है |
    तर्क : इस प्रकार की समष्टि वृद्धि को वरहस्ट-पर्ल लॉजिस्टिक वृद्धि कहते हैं जिसमें N (समष्टि घनत्व) का आरेख समय (t) पर सिग्मॉइड वक्र के रूप में प्राप्त होता है |


    03:06
    View Solution
  6. अभिकथन : ईकोटोन के समुदाय में अतिव्यापन करने वाले प्रत्येक समुदायों के जीव शामिल होते हैं और इसके साथ-साथ वे जीव भी जो ईकोटोन के लिए प्रतिबंधित किए जाते हैं |
    तर्क : सामुदायिक संधियों पर बढ़ी हुई भिन्नता एवं घनत्व की प्रवृत्ति ऐज प्रभाव कहलाती है |


    02:58
    View Solution
  7. अभिकथन : पादप-प्राणी अंतरक्रियाओं में सामान्य रूप से सहोपकारी जीवों का सह-उद्विकास शामिल नहीं होता है |
    तर्क : पादप व प्राणियों का उद्विकास कभी भी एक साथ नहीं चल सकता है |


    03:36
    View Solution
  8. अभिकथन : अधिपादप वृक्षों का उपयोग केवल जुड़ाव के लिए करते हैं तथा वे अपना भोजन स्वयं प्रकाशसंश्लेषण द्वारा बनाते है |
    तर्क : इस प्रकार की अंतरक्रिया, नकारात्मक अंतरक्रिया का ऐसा प्रकार है जो एक या दोनों समष्टियों की वृद्धि या अस्तित्व पर नकारात्मक प्रभाव उत्पन्न करती है |


    02:21
    View Solution
  9. अभिकथन : कवकमूल (माइकोराइजा) उच्च पादपों की जड़ों के साथ कवक की पारस्परिक लाभदायी अंतरविशिष्ट अंतरक्रिया को प्रदर्शित करता है |
    तर्क : इस संबंध में, दोनों ही जीव कार्यिकीय/क्रियात्मक विनिमय के कुछ प्रकार में प्रविष्ट करते हैं |


    03:32
    View Solution
  10. अभिकथन : निकट रूप से संबंधित या समान प्रजातियों द्वारा पारिस्थितिकीय पृथक्करण के लिए स्पर्धा करने की प्रवृत्ति स्पर्धी अपवर्जन नियम कहलाती है |
    तर्क : यदि दो प्रजातियां समान संसाधन के लिए स्पर्धा करती हैं, तो वे भोजन भिन्न समय का चुनाव करके अथवा भिन्न फोरेजिंग पैटर्न्स के द्वारा स्पर्धा से बच सकती हैं |


    03:31
    View Solution
  11. अभिकथन : परभक्षी केवल वृद्ध, बीमार एवं युवा जीवों को ही ग्रहण नहीं करते हैं, बल्कि स्वस्थ जीवों को भी |
    तर्क : यदि परभक्षी केवल वृद्ध, बीमार व युवा शिकार को ही ग्रहण करेंगे तो भक्ष्य-समष्टि में प्रति-परभक्षी लक्षण का उद्विकास नहीं होगा |


    03:49
    View Solution
  12. अभिकथन : गहरे जलाशय में, विभिन्न गहराइयों पर जल के तापमान में परिवर्तन के परिणामस्वरूप थर्मल स्ट्रेटीफिकेशन होता है |
    तर्क : समशीतोष्ण झीलों में, शरद ऋतु के जल शीतलीकरण तथा वसंत ऋतु में इसके गर्म हो जाने के कारण वर्ष में दो बार पोषक तत्वों एवं ऑक्सीजन का चक्रीयकरण होता है |


    10:17
    View Solution
  13. अभिकथन : प्रवाल-भित्तियां पश्चिम बंगाल से लेकर आंध्र प्रदेश के क्षेत्रों में नहीं पायी जाती हैं , बल्कि ये तमिलनाडु में और भारत के पूर्वी तट पर पाई जाती हैं |
    तर्क : प्रवालों के कॉलोनीकृत होने के लिए निम्न सिल्टेशन, नदियों द्वारा स्वच्छ जल का निम्न अंतःप्रवाह, उच्च लवणीयता और उपयुक्त तापमान आवश्यक होता है |


    03:29
    View Solution
  14. अभिकथन : वह दर जिस पर किसी समष्टि के भविष्य में विकसित होने की अपेक्षा रहती है, उसे आरेखीय रूप से समष्टि पिरामिड के माध्यम से आँका जा सकता है |
    तर्क : एक त्रिकोणीय समष्टि पिरामिड उस देश की विशेषता होती है जिसकी जनसंख्या स्थिर होती है, न तो बढ़ती हुई और न ही घटती हुई |


    03:57
    View Solution
  15. अभिकथन : बाह्य परजीविता को प्राय: अंत:परजीविता की अपेक्षा अत्यधिक विशिष्टीकरण द्वारा पहचाना जाता है |
    तर्क : किसी अंत:परजीवी की संरचना प्रायः अत्यधिक जटिल होती है, जिसमें चूषक, प्रजनन अंग आदि होते हैं |


    04:21
    View Solution

अभिकथन एवं तर्क प्रारूप प्रश्न questions and complete solutions for chapter जीव और समष्टियाँ of MTG BIOLOGY (HINDI) of Class 12