Doubtnut Promotions Sticky

कवक के विशिष्ट लक्षण लिखिए।कवकका वर्गीकरण वर्गतक एवं मुख्य लक्षण उदाहरण सहित

Text Solution
Verified by Experts

(1) ये पर्णहरिमरहित, संवहन ऊतकरहित सरल थैलोफाइट्स हैं। ये परजीवी, मृतोपजीवी या सहजीवी होते हैं।
(2) पादपं शरीर तन्तुमय कवक सूत्र (hyphae) से बना होता है। कवक सूत्र शाखामय तथा पटरहित या पटयुक्त नलिकीय (tubular) होते हैं। कोशिकाएँ एककेन्द्रकीय, द्विकेन्द्रकीय या बहुकेन्द्रकीय होती हैं। कवक सूत्र मिलकर कवक जाल (mycelium) बनाते हैं। कुछ कवक सूक्ष्मदर्शीय तथा एककोशिकीय होते हैं जैसे यीस्ट (Yeastyi
(3) कवक सूत्र की भित्ति कवक सेलुलोस (fungus cellulose), काइटिन (chitin) से बनी होती है।
(4) कवक कोशिका में केन्द्रक कला से घिरा वास्तविक केन्द्रक (true nucleus) होता है।
(5) कवकों में लाइसोसोमी एन्जाइम पाए जाते हैं जो परपोषी के शरीर में प्रवेश करने अथवा मृत पदार्थों के पाचन में सहायक होते हैं।
(6) कवक में संचित खाद्य पदार्थ ग्लाइकोजन तथा तेल की बूंदें होती हैं।
(7) कवकों में कायिक जनन विखण्डन, विभाजन, मुकुलन, ऑइडियम (oidium) या क्लैमाइडो बीजाणु (chlamydospores) द्वारा होता है।
(8) कवकों में अलैंगिक जनन प्राय: अचल बीजाणु (spores), कोनिडिया (conidia) द्वारा होता है। जनन इकाइयों का प्रकीर्णन वायु द्वारा होता है।
(9) कवकों में लिंगी जनन प्राय: संयुग्मन द्वारा होता है। कवक समयुग्मकी, असर्मयुग्मकी या विषमयुग्मकी होते हैं। (10) कुछ कवकों में प्लाज्मिड (plasmid) अर्थात् गुणसूत्र बाह्य आनुवंशिक पदार्थ पाए जाते हैं।
(11) प्रकृति में कवके मुख्य अपघटक (decomposers) के रूप में पाए जाते हैं। (12) कवकों के उपापचयी पदार्थों से प्रतिजैविक (antibiotics) प्राप्त होते हैं। कवकों का वर्गीकरण
(Classification of Fungi) मार्टिन (Martin-1953) ने वास्तविक कवक (यूमाइसिटीज-eumycetes) को चार वर्गों में विभाजित किया - 1. वर्ग-फाइकोमाइसिटीज (Phycomycetes)-ये स्थलीय, कवक जाल पटरहित (aseptate), शाखामय, संकोशिकीय (cocnocytic) होते हैं। जननांग पूर्ण विकसित होते हैं। लैंगिक जनन संयुग्मन (conjugation) द्वारा होता है। युग्मकों के संलयन से युग्माणु (zygosporé) का निर्माण होता है। ये अविकल्पी परजीवी होते हैं। इनको सामान्यतया ब्रेड मोल्ड (bread mold) या काली फफूंद (black mold) के नाम से जाना जाता है।
उदाहरण-सिनकाइट्रियम (Synchytrium), ऐल्बूगो (Albugo), म्यूकर (Mucor), राइजोपस (Rhizopus), कीटोमियम (Chaetomium) आदि।
2. वर्ग-ऐस्कोमाइसिटीज (Ascomycetes)-ये स्थलीय, पटीय कवक जाल (septate) या कवक सूत्र हासित (reduced), एककोशिकीय (जैसे—यीस्ट). अथवा अत्यधिक शाखित तथा पटयुक्त जालमय (जैसे-ऐस्पर्जिलस) होते हैं। अलैंगिक जनन अचल बीजाणुओं जैसे कोनिडिया, ऑइडिया, क्लैमाइडो बीजाणुओं द्वारा होता है। कायिक जनन मुकुलन (budding), खण्डन (fragmentation), द्विखण्डन (fission) आदि विधि से होता है। जननांग ऐस्कस (ascus) के रूप में, लैंगिक जनन ऐस्कस बीजाणु (ascospores) द्वारा होता है। ऐस्कोस्पोर्स अंकुरित होकर कवक जाल बनाते हैं। ये मृतजीवी, अपघटक या . परजीवी होते हैं। उदाहरण-यीस्ट (Saccharomyces), ऐस्पर्जिलस (Aspergillus), पेनिसिलियम (Penicillium), न्यूरोस्पोरा (Neurosphora) आदि।
3. वर्ग-बेसिडियोमाइसिटीज (Basidiomycetes)-स्थलीय, पटीय कवक जाल (septate mycelium) सुविकसित होता है। इनमें जननांगी ह्रास (sexual,degeneration) होता है। लैंगिक जनन दो भिन्न प्रभेद के क होता है। इनमें अलैंगिक जनन में प्राय: बीजाणु नहीं बनते, लैंगिक जनन कायिक कोशिकाओं में प्लाज्मोगैमी (plasmogamy) द्वारा होता है। इसके फलस्वरूप बेसिडियम बनते हैं। बेसिडियम में बेसिडियोस्पोर (basidiospores) बनते हैं। ये मृतजीवी या
हैं। इनको सामान्यतया मशरूम (mushroom), पफबाल (puff balls) या नाड़ कवक (bird.s.nest fungi) कहते हैं। रस्ट (पक्सिनिया) व स्मट (अस्टिलैगो) परजीवी कवकों से फसलों को भारी क्षति होती है। - उदाहरण-अस्टिलैगो (Ustilago), पक्सिनिया (Puccinia), ऐगैरिकसं (Agaricus), पॉलीपोरस (Polyporus), लाइकोपर्डीन (Lycoperdon) आदि!
4. वर्ग-ड्यूटीरोमाइसिटीज (Deuteromycetes)-स्थलीय, पटयुक्त कवक जाला कोशिकाएँ बहुकेन्द्रिकी होती हैं। होते हैं। ये परजीवी या मृतजीवी कवक होते हैं। इनमें अलैंगिक जनन कोनिडिया तथा ऑइडिया (oidia) द्वारा होता है। लैंगिक जनन अनुपस्थित होता है अत: इन्हें अपूर्ण कवक कहते हैं। इनमें फलनकाय नहीं बनता।
उदाहरण-सकोस्पोरा (Cercospora), आल्टरनेरिया (Alternaria), फ्यूजेरियम (Fusarium) आदि।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions