Doubtnut Promotions Sticky

मोनेरा जगत के विशिष्ट लक्षणों का उदाहरण सहित उल्लेख कीजिए।

Text Solution
Verified by Experts

मोनेरा जगत के विशिष्ट लक्षण निम्नलिखित हैं
(1) इसके अन्तर्गत प्रोकैरियोटिक कोशिका वाले जीवधारी होते हैं।
(2) ये प्राय: सूक्ष्मदर्शीय सामान्यतया एककोशिकीय संरचना वाले जीव होते हैं। कुछ सदस्य बहुकोशिकीय होते हैं।
(3) कोशिका के चारों ओर कोशिका भित्ति पायी जाती है।
(4) इनमें संगठित केन्द्रक का अभाव होता है, इनमें केन्द्रक कला तथा केन्द्रिका नहीं पायी जाती है।
(5) ये सामान्यतया अपघटक होते हैं, ये मृत कार्बनिक पदार्थों का अपघटन करके उन्हें सरल पोषक तत्त्वों में विघटित कर देते हैं। इससे पदार्थों का पुन:चक्रीकरण होता रहता है।
(6) ये मुख्यतया परपोषी (मृतजीवी या परजीवी) होते हैं।
(7) कुछ सदस्य स्वपोषी (प्रकाश संश्लेषी या रसायन संश्लेषी) होते हैं।
1. जीवाणु (बैक्टीरिया-Bacteria)-ये सर्वव्यापी होते हैं। ये गर्म जल स्रोतों, मरुस्थल, बर्फ, समुद्र तथा विभिन्न प्रतिकूल वासस्थलों में पाए जाते हैं। जीवाणु परजीवी, मृतजीवी, सहजीवी तथा कुछ स्वपोषी होते हैं, जैसे-कोकाई, बेसिलाई, स्पाइरिला, वित्रियो जीवाणु
ocr_image
2. आद्य बैक्टीरिया (Archaebacteria) ये अत्यन्त विषम परिस्थितियों में पाए जाते हैं। जैसे-लवणीय क्षेत्र, गर्म जल स्रोतों, कच्छ क्षेत्र आदि में (मेथेनोजन)। अनेक रूमिनेंट पशुओं की आंत्र में आद्य बैक्टीरिया पाए जाते हैं। ये गोबर से मेथेन (बायोगैस) का उत्पादन करते हैं।
3. सायनोबैक्टीरिया (नीले-हरे शैवाल-Blue-green algae) इनमें. क्लोरोफिल-ए. पाया जाता है। ये स्वपोषी एककोशिकीय, कोलोनियल (colonial) अथवा तन्तुरूपी, जलीय अथवा स्थलीय शैवाल होते हैं

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions