Doubtnut Promotions Sticky

जीवाणु कोशिका की संरचना का व वाण की हानिकारक क्रियाओं पर प्रकाश डालिए।

Text Solution
Verified by Experts

यह सरल प्रोकैरियोटिक कोशिका होती है। इसमें निम्नलिखित संरचनाएँ पायी जाती हैं
1. कोशिका भित्ति (Cell wall)--यह, पेप्टीडोग्लाइकन (peptidoglycan), फॉस्फोलिपिड, प्रोटीन तथा कार्बोहाइड्रेट्स से बनी होती है। कोशिका भित्ति की संरचना के आधार पर जीवाणुओं को Gram +ve तथा Gram-ve समूह में बाँटते हैं। कोशिका भित्ति के बाहर गाढ़े चिपचिपे पदार्थ से बनी स्लाइम पर्त या पॉलिसैकेराइड्स से बना लगभग 0.24 मोटा सम्पुट (capsule) होता है। 2. जीवद्रव्य कला (Protoplasm membrane): कोशिका भित्ति के नीचे लिपोप्रोटीन से बनी अर्द्धपारगम्य जीवद्रव्य कला होती है, जो अन्तर्वलन द्वारा मीसोसोम्स (mesosomes) बनाती है। मीसोसोम्स, माइटोकॉण्ड्रिया की भाँति कार्य करते हैं।
3. कोशाद्रव्य (Cytoplasm)-इसमें कोशाअंगकों (cell organelles) का अभाव होता है। इसमें ग्लाइकोजन, CELL WALL वॉल्यूटिन, आदि संचित भोजन कण, 70S प्रकार के राइबोसोम्स, केन्द्रकाभ (nucleoid) तथा R.N.A. पाया जाता है। कोशाद्रव्य में कोशांद्रव्यी गति नहीं होती।
4. कशाभिक (Flagella)-चल जीवाणुओं में फ्ले जेलिन (flagellin) प्रोटीन से बने कशाभिक (fiagella) पाए जाते हैं। ये सरल, लहरदार एवं तन्तुमय उपांग होते हैं। इसके तीन भाग होते हैं-(i) आधारीय काय, (ii) हुक तथा (iii) तन्तु। कुछ जीवाणुओं की सतह पर खोखले रोम जो कि पाइलिन (pilin) प्रोटीन से बने होते हैं। ये अत्यधिक संख्या में होते हैं। ये संयुग्मन में सहायता करते हैं। जीवाणु की हानिकारक क्रियाएँ (Harmful Activities of Bacteria)
जीवाणु की हानिकारक क्रियाएँ निम्नलिखित हैं
1.खाद्य विषाक्तता (Food Poisoning)-कुछ मृतभोजी जीवाणुओं से विषैले पदार्थ (toxic substances) स्रावित होते हैं। इससे खाद्य विषाक्तता (food poisoning) हो जाती है। उचित उपचार के अभाव में रोगी की मृत्यु हो जाती है, जैसेक्लॉस्ट्रीडियम बॉलिनम (Clostridium botulinum), साल्मोनेला टाइफीम्यूरियम (Salmonella typhimurium), माइक्रोकोकस पायरोजिन्स (Micrococcus pyrogenes) आदि।
2.विनाइट्रीकरण (Denitrification)—कुछ जीवाणु मृदा में उपस्थित नाइट्रेट्स को स्वतन्त्र नाइट्रोजन में बदलकर.मृदा की उर्वरता को प्रभावित करते हैं। इससे मृदा ऊसर हो जाती है, जैसे-बैसिलस डिनाइट्रीफिकेन्स (Bacillus denitrificans)
3. मानव रोग (Human diseases)-परजीवी जीवाणुओं के कारण मनुष्य में अनेक रोग हो जाते हैं, जैसे—क्षय रोग, टाइफॉइड, हैजा, प्लेग, टिटेनस, कुष्ठ रोग, सिफलिस आदि।
4. पादप रोग (Plant diseases)-परजीवी जीवाणु पौधों में अनेक रोग उत्पन्न करते हैं, जैसे--नींबू का केंकर, आलू .का शैथिल्य रोग, गोभी का काला गलन, आलू का रिंग स्पॉट, सेब व नाशपाती का अग्नि-नीरजा रोग आदि।
5. कागज की क्षति (Spoilage of paper)-अनेक जीवाणु जैसे माइक्रोकोकस, ऐरोबैक्टर, माइक्रोकोकस, सेल्युलोमोनास (Cellulomonas) कागज (सेलुलोस) को नष्ट करते हैं।
6. जल प्रदूषण (Water pollution)-विब्रियो कॉलेरी, साल्मोनेला टाइफी, शिगेला (Shiegella) जल को प्रदूषित करते हैं जिससे हैजा, पेचिश, तपेदिक, पीलिया आदि रोग फैलते हैं।
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions