भारत के भूकम्प जोखिम क्षेत्रों के विषय में बताइए।
ग्रेगर जोहन मेण्डल (Gregor Johann Mendel) का जन्म ऑस्ट्रिया (Austria) के बुन (Brunn) शहर में 22 जुलाई 1822 में हुआ थाI
मेण्डल के प्रयोग (Experiments of Mendel)
मेण्डल ने 8 वर्षों (1856-63) तक सामान्य मटर पाइसम सैटाइवम (Pisum sativum) पर प्रयोग किए। इन प्रयोगों के परिणाम सन् 1865 में .प्रोसीडिंग्स ऑफ नैचुरल हिस्ट्री सोसाइटी ऑफ ब्रन. (Proceedings of Natural History Society of Brunn) में पौधों में संकरण के प्रयोग. (Experiments in Plant Hybridization) शीर्षक से प्रकाशित हुए। लेकिन लगभग 35 वर्षों तक किसी ने मेण्डल के कार्य को महत्त्व नहीं दिया। 1900 में ह्यूगो डी वीज (Hugo de Vries), वॉन शैरमाक (Von Tschermak) तथा कार्ल कोरेन्स (Carl Correns) ने स्वतन्त्र रूप से अलग-अलग कार्य करके वही निष्कर्ष निकाले जो मेण्डल ने प्रस्तुत किए थे। इसके पश्चात् सभी ने मेण्डल के नियमों को स्वीकार किया। मेण्डल को आनुवंशिकी का जनक (father of genetics) कहा जाता है।
प्रयोगों हेतु मटर का पौधा चुनने के कारण
(Reasons for Selecting Pea Plant for Experiments)
मेण्डल द्वारा मटर के पौधे को अपने प्रयोगों के लिए चुनने के निम्नलिखित कारण थे-
(1) मटर के पौधे में अनेक परस्पर विरोधी अथवा विकल्पी लक्षण उपस्थित थे, जैसे-हरे एवं पीले रंग के बीज, बैंगनी तथा सफेद पुष्प वाले पौधे, लम्बे तथा नाटे तने वाले पौधे आदि।
(2) मटर के पौधे में सामान्यत: स्वपरागण (self-pollination) होता है, लेकिन इसमें परपरागण (cross pollination) भी आसानी से कराया जा सकता है।
(3) मटर का पौधा एकवर्षीय होता है। अत: अनेक पीढ़ियों का अध्ययन सुगमता से किया जा सकता है।
(4) संकर (hybrid) पीढ़ी जननक्षम (fertile) होती है।
(5) मेण्डल ने अपने प्रयोगों के लिए सात तुलनात्मक लक्षण चुने थे-बीज कवच का रंग, पौधे के तने की लम्बाई, बीज कवच का आकार, पुष्प का रंग, फली का आकार, पुष्प की तने पर स्थिति तथा बीजपत्र का रंग। मेण्डल भाग्यशाली रहे, क्योंकि उन्होंने जिन सात तुलनात्मक लक्षणों का चयन किया, वे अलग-अलग गुणसूत्रों पर स्थित थे।
प्रयोग की क्रियाविधि
(Methodology of Experiment)
सर्वप्रथम मेण्डल ने अनेक पीढ़ियों तक स्वपरागण द्वारा पौधों को लक्षणों के लिए शुद्ध बनाया। शुद्ध पौधों का प्रयोग जनक पीढ़ी के रूप में किया। संकरण (hybridization) के अन्तर्गत तुलनात्मक विरोधी लक्षणों को ध्यान में रखकर शुद्ध जनक पौधों में परपरागण कराया। इसके फलस्वरूप उत्पन्न पौधों को संकर पौधे (hybrid plants) कहते हैं। इस पीढ़ी को प्रथम पुत्रीय पीढ़ी (first filial or generation) कहा। प्रथम पुत्रीय पीढ़ी के संकर पौधों में स्वपरागण कराया, इसके फलस्वरूप उत्पन्न पौधों को द्वितीय पुत्रीय पीढ़ी ( generation) कहा। मेण्डल ने प्रत्येक पीढ़ी में उत्पन्न पौधों की संख्या तथा सारे परिणामों को सावधानीपूर्वक नोट किया। इसके पश्चात् ये प्रयोग उलट कर (reciprocal cross) किए अर्थात् यदि पहले प्रयोग में लम्बे तने वाले पौधे के अण्डाणु प्रयुक्त किए थे तो अगली बार उसी प्रयोग में लम्बे तने वाले पौधे के परागकण प्रयुक्त किए। सभी सात लक्षणों को ध्यान में रखकर अलग-अलग तथा दो या अधिक लक्षणों का एकसाथ अध्ययन किया गया तथा प्रयोगों को अनेक बार दोहराया गया।
इसके पश्चात् मेण्डल ने अपने प्रयोगों के परिणामों की गणना तथा विश्लेषण सांख्यिकी के आधार पर की। इस प्रकार मेण्डल ने मटर के पौधे पर सफलतापूर्वक प्रयोग करके तथा उनके परिणामों का विश्लेषण करके आधुनिक आनुवंशिकी (modern genetics) की नींव रखी।
Topper's Solved these Questions
- वंशागति तथा विविधता के सिद्धान्तBook:CHITRA PUBLICATIONChapter:वंशागति तथा विविधता के सिद्धान्तExercise:अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न (TYPE-I))
Explore 37 Videos
- वंशागति तथा विविधता के सिद्धान्तBook:CHITRA PUBLICATIONChapter:वंशागति तथा विविधता के सिद्धान्तExercise:अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न (TYPE-II))
Explore 27 Videos
- वंशागति तथा विविधता के सिद्धान्तBook:CHITRA PUBLICATIONChapter:वंशागति तथा विविधता के सिद्धान्तExercise:NCERT जीव विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Biology Exemplar Problems) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (विस्तृत उत्तरीय प्रश्न)
Explore 1 Video
- वंशागति के आण्विक आधारBook:CHITRA PUBLICATIONChapter:वंशागति के आण्विक आधारExercise:अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न )
Explore 21 Videos
- विकास Book:CHITRA PUBLICATIONChapter:विकास Exercise:अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न )
Explore 38 Videos
Similar Questions
समजात या दैहिक तथा लिंग गुणसूत्र में भिन्नता कीजिए।
View Solutionओजोन का निर्माण कैसे होता है?
View Solutionएक सामान्य दृष्टि वाली महिला जिसका पिता वर्णान्ध है, किसी सामान्य दृष्टि वाले पुरुष से विवाह करती है। उनके पुत्र-पुत्रियों के वर्णान्ध होने की क्या प्रायिकता होगी? वंशावली विश्लेषण द्वारा अपने उत्तर को स्पष्ट कीजिए।
View SolutionD.N.A. के दोनों स्ट्रैण्डों के मध्य की दूरी होती है
View Solutionओपेरिन के अनुसार, निम्न में से क्या पृथ्वी के आध वायुमण्डल में उपस्थित नहीं था ?
View Solutionमुहावरों के अर्थ लिखकर वाक्य में प्रयोग कीजिए । जोखिम उठाना।
View Solutionनिम्नलिखित विषय पर दिए गए संकेत - बिन्दुओं के आधार पर लगभग 250 शब्दों में निबन्ध लिखिए :
(ख) प्राकृतिक आपदा - भूकम्प
• प्राकृतिक आपदाएँ
• भूकम्प से नुकसान
• बचाव के उपाय
View Solutionनिम्नलिखित विषय पर दिए गए संकेत - बिन्दुओं के आधार पर लगभग 250 शब्दों में निबन्ध लिखिए :
ओलम्पिक और भारत
• ओलम्पिक खेल
• भरतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन
• सुधर के कदम
View Solutionफादर बुल्के के भारत में रहते हुए हिंदी के उत्थान के लिए क्या कार्य किए?
View Solutionदिए गए संकेत बिन्दुओं के आधार पर निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर लगभग 80-100 शब्दों में एक अनुच्छेद लिखिए। मेरे सपनों का भारत cdot भारत प्राकृतिक स्थिति cdot उन्नत भारत की चाह cdot सुनियोजित भारत cdot भारत के बारे में मेरी कल्पना cdot भ्रष्टाचार मुक्त भारत
View Solutionविषय पर दिए गए संकेत-बिन्दुओं के आधार पर 80-100 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए-
हमारी मेट्रो
* भारत की प्रगति का नमूना
* लोकप्रियता के कारण
* मेट्रो का विस्तार
View Solutionभारत में रेडियो की शुरुआत के आसपास हो गयी थी।
View Solutionभारत में रेडियो की शुरुआत के आसपास हो गयी थी।
View Solutionसामान्य परिचय | जैव प्रौद्योगिकी के सिद्धांत | जैव प्रौद्योगिकी के विभिन्न क्षेत्रों में उपयोग
View Solutionमौन पठन के विषय में धारणा है
View SolutionCO के विषय में गलत कथन का चयन कीजिए।
View Solution