Doubtnut Promotions Sticky

लिंग निर्धारण क्या है? मानव तथा मधुमक्खियों में लिंग निर्धारण की क्रियाविधि का वर्णन कीजिए ।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

एकलिंगी जीवों में लिंग भेद प्रक्रिया के सम्बन्ध में मैक्कलंग (McClung, 1902) ने लिंग निर्धारण का गुणसूत्र सिद्धान्त प्रतिपादित किया। इसके अनुसार लिंग का निर्धारण लिंग गुणसूत्रों पर निर्भर करता है और इनकी वंशागति मेण्डल के नियमानुसार होती है।
(क) लिंग निर्धारण की XX-XO विधि (The XX-Xo method of sex determination)-इस विधि में माता में लैंगिक गुणसूत्र XX होते हैं तथा नर में केवल एक लैंगिक गुणसूत्र अर्थात् X होता है। इस प्रकार मादा में गुणसूत्रों की संख्या समं (even number of chromosomes) होती है. तथा नर में गुणसूत्रों की संख्या विषम (odd number of chromosomes) होती है जैसे तिलचट्टे (पेरीप्लेनेटा अमेरिकाना : Periplaneta americana) की मादा में गुणसूत्रों की कुल संख्या 24 तथा नर में गुणसूत्रों की संख्या 23 होती है। ocr_image
मादा कीट में समान प्रकार के अण्डाणु बनते हैं अर्थात् सभी समयुग्मकी अण्डाणुओं में A + X गुणसूत्र होते हैं। नर में दो प्रकार के शुक्राणुओं का निर्माण होता है। 50% शुक्राणुओं में एक समुच्चय अगुणित गुणसूत्रों का तथा एक X गुणसूत्र (A +X) होता है, जबकि 50% शुक्राणुओं में केवल कायिक गुणसूत्रों का अगुणित समुच्चय (A) ही पाया जाता है। इसमें लिंग गुणसूत्र का अभाव होता है। निषेचन के समय यदि A + X गुणसूत्र वाले शुक्राणु का समेकन अण्डाणु से होता है, तब मादा सन्तान (2A + XX) उत्पन्न होती है और यदि A गुणसूत्र वाले शुक्राणु का समेकन अण्डाणु से होता है, तब नर सन्तान (2A + X) होती है। इस प्रकार का लिंग निर्धारण प्रायः कीटों में पाया जाता है।
(ख) लिंग निर्धारण की ZW विधि (The ZW-method of sex determination)-यह विधि लिंग निर्धारण की XY विधि के ही समान है, किन्तु इसमें नर में लैंगिक गुणसूत्र समान (ZZ) होते हैं तथा मादा में लैंगिक गुणसूत्र असमान (ZW) होते हैं अर्थात् नर समयुग्मकी होते हैं तथा मादा विषमयुग्मकी होती हैं। लैंगिक गुणसूत्रों को Z तथा W से दर्शाते हैं। अतः मादा के गुणसूत्रों को 2A + ZW तथा नरं गुणसूत्र को 2A + ZZ से प्रदर्शित करते हैं।
ocr_image
यहाँ सन्तान का लिंग निर्धारण अण्डाणु द्वारा होता है, क्योंकि अण्डाणु विषमयुग्मकी और शुक्राणु समयुग्मकी होते हैं। यह विधि पक्षियों और कुछ मछलियों में पायी जाती है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions