Doubtnut Promotions Sticky

लिंग-सहलग्नी वंशागति क्या है? मनुष्य में हीमोफीलिया तथा वर्णान्धता की वंशागति का वर्णन कीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

एकलिंगी प्राणियों में दो प्रकार के गुणसूत्र पाए जाते हैं-
(i) समजात या दैहिक गुणसूत्र (somatic chromosomes or autosomes)
(ii) लैंगिक गुणसूत्र (sex chromosomes or allosomes)।
लैंगिक गुणसूत्रों पर कुछ दैहिक लक्षणों के जीन भी विद्यमान होते हैं। ऐसे लक्षणों को लिंग-सहलग्न लक्षण कहते हैं तथा इनकी वंशागति लिंग-सहलग्न वंशागति (sex-linked inheritance) कहलाती है। मनुष्य में 120 लिंग-सहलग्न लक्षणों की खोज हो चुकी हैं।
मनुष्य में लिंग निर्धारित करने वाले X तथा Y गुणसूत्रों का कुछ भाग समजात (homologous) होता है, जो अर्द्धसूत्री विभाजन के समय सूत्रयुग्मन (synapsis) में सहायक होता है। लिंग-सहलग्न लक्षणों को तीन, समूहों में बाँट लेते हैं-
(क) X सहलग्न (X-linked) लक्षण-वे लक्षण जिनके जीन X-गुणसूत्र के असमजात विखण्डों पर रहते हैं अर्थात् इनका समजात जीन Y-गुणसूत्र पर नहीं होता। इस प्रकार के जीन पिता से पुत्री को,तथा माता से पुत्र एवं पुत्री को प्राप्त हो सकते हैं। इस प्रकार की वंशागति क्रिस-क्रॉस वंशांगति (criss-cross inheritance) कहलाती है। X-सहलग्न लक्षण प्राय: अप्रभावी होते हैं, जैसे-वर्णान्धता (colour blindness), हीमोफीलिया (haemophilia) आदि। X-सहलग्न प्रभावी लक्षण का उदाहरण त्रुटिपूर्ण दन्त विन्यास है।
(ख) Y-सहलग्न (Y-linked) लक्षण-इसके जीन Y-गुणसूत्र के असमजात विखण्ड पर होते हैं अर्थात् इसके समजात जीन X-गुणसूत्र पर नहीं होते। Y-गुणसूत्र पर स्थित होने के कारण ये लक्षण पिता से पुत्रों को प्राप्त होते हैं जैसे कर्ण पल्लव (ear pinnae) पर मोटे तथा लम्बे बालों की उपस्थिति अर्थात् हाइपरट्राइकोसिस (hypertrichosis)I
(ग) XY-सहलग्न (XY-linked) लक्षण-वे लक्षण जिनके जीन X तथा Y दोनों गुणसूत्रों के समजात विखण्डों पर ऐलील्स (alleles) के रूप में होते हैं। इनकी वंशागति सामान्य कायिक लक्षणों की तरह होती है।
सामान्य लिंग-सहलग्न लक्षण तथा इनकी वंशागति
(Common Sex-linked Characters and their Inheritance)
सामान्यतया X-सहलग्न अप्रभावी लक्षण ही सामान्य लिंग-सहलग्न लक्षण होते हैं, जैसे-वर्णान्धता तथा हीमोफीलिया। Y-लिंग गुणसूत्र पर इसका दूसरा (प्रभावी) युग्मविकल्पी ऐलील (allele) उपस्थित नहीं होता। अत: ये लक्षण सामान्यतया पुरुषों में ही प्रदर्शित होते हैं।
स्त्री में जब तक दोनों लिंग गुणसूत्रों पर लिंग-सहलग्न लक्षण के अप्रभावी जीन उपस्थित नहीं होते, लक्षण प्रकट नहीं होते। एक X-गुणसूत्र पर यह जीन होने पर स्त्री केवल उसकी वाहक (carrier) ही होती है।
वर्णान्धता की वंशागति (Inheritance of Colourblindness)
यह मनुष्य में पाया जाने वाला लिंग-सहलग्न रोग है। एक अप्रभावी जीन की उपस्थिति के कारण व्यक्ति लाल व हरे रंग में विभेद करने में असमर्थ रहता है। लाल रंग की वर्णान्धता प्रोटेनोपिया (protanopia) तथा हरे रंग की वर्णान्धता ड्यूटेरानोपिया (deuteranopia) कहलाती है। अंत: इस लक्षण को लाल-हरा वर्णान्धपन (red-green colourblindness) भी कहते हैं। गोरी प्रजाति के 8% तथा काली प्रजाति के 4% व्यक्तियों में यह लक्षण पाया जाता है। वर्णान्धता का वर्णन सर्वप्रथम होरनर (Horner, 1876) ने किया था। पुरुष X-सहलग्न अप्रभावी लक्षणों को प्रदर्शित करता है अथवा वह सामान्य होता है, किन्तु वाहक (carrier) नहीं होता है, क्योंकि वर्णान्धता, X-सहलग्न अप्रभावी लक्षण है। इसका प्रभावी ऐलीली जीन, जो रोग को नहीं होने देता, X-गुणसूत्र पर ही हो सकता है अत: एक पुत्री जिसमें वर्णान्धता का जीन एक X-गुणसूत्र पर हो, केवल वाहक (carrier) ही होगी (रोग का लक्षण प्रदर्शित नहीं होगा)।
उदाहरण 1- एक वर्णान्ध पुरुष तथा एक सामान्य स्त्री की सन्तानों में सभी पुत्रियाँ वाहक और सभी पुत्र सामान्य होंगे ocr_image
उदाहरण 2-वाहक स्त्री तथा एक सामान्य पुरुष की सन्तानों में आधी पुत्रियाँ सामान्य तथा आधी वाहक होंगी, जबकि 50% पुत्र सामान्य तथा 50% पुत्र वर्णान्ध होंगेI
हीमोफीलिया की वंशागति भी वर्णान्धता की वंशागति की ही भाँति निरूपित की जा सकती है। क्योंकि यह भी अप्रभावी प्रकार के X-लिंग गुणसूत्र सहलग्न लक्षण हैं।
ocr_image
उदाहरण 3 -वाहक स्त्री तथा वर्णान्ध पुरुष की सन्तानों में 50% पुत्रं वर्णान्ध, 50% पुत्र सामान्य, 50% पुत्रियाँ वर्णान्ध तथा 50% पुत्रियाँ वाहक होंगी। ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions