Doubtnut Promotions Sticky

मधुमक्खी का जन्तु वैज्ञानिक नाम लिखिए। इसके जीवन-चक्र को केवल रेखाचित्र द्वारा स्पष्ट कीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

ocr_image
साइकस का जीवन-चक्र (Life-cycle of Cycas)
साइकस एक बीजाणुद्भिद (sporophyte) मरुद्भिद पौधा है। यह विषमबीजाणुक (heterosporous) होने के कारण लंघुबीजाणु (microspores) तथा गुरुबीजाणु (megaspores) का निर्माण करता है। लघुबीजाणु नर युग्मकोद्भिद (male gametophyte) की प्रारम्भिक अवस्था है। यह लघुबीजाणु मातृ कोशिका (microspore mother cell) से अर्द्धसूत्री विभाजन (meiotic division) द्वारा लघुबीजाणुधानी में बनता हैं। प्रत्येक नर युग्मकोद्भिद से दो नर युग्मकों का निर्माण होता है, जो चल पुंमणुओं (motile antherozoids) के रूप में होते हैं। परागण वायु द्वारा होता है। यद्यपि पराग नलिका (pollen tribe) बनती है, किन्तु यह नर युग्मकों को मादा युग्मक तक पहुँचाने का कार्य नहीं करती है वरन् एक पोषक नलिका के रूप में विकसित होती है।
मादा युग्मकोद्भिद (female gametophyte) का निर्माण अगुणित गुरुबीजाणु (megaspore) से होता है, इसका निर्माण गुरुवीजाणुधानी (megasporangium) में गुरुबीजाणु मातृ कोशिका (megaspore mother cell) से अर्द्धसूत्री विभाजन (meiosis) द्वारा होता है। मादा युग्मकोभिद (female gametophyte) या भ्रूणपोष (endosperm) बहुकोशिकीय एवं अगुणित होता है। यह बीजाण्डकाय से पोषण (nutrition) प्राप्त करता है। इसमें दो या अधिक स्त्रीधानियाँ (archegonia) बनती हैं।
स्त्रीधानी के अण्डधा (venter) में स्थित अण्ड (egg) एक घुमणु के साथ संयुग्मन (syngamy) करके द्विगुणित निषिक्ताण्ड (oospore) बनाता है। यह बीजाणुद्भिद (sporophyte) की प्रथम अवस्था (first stage) है। निषिक्ताण्ड वृद्धि और विभाजन द्वारा भ्रूण, (embryo) का निर्माण करता है। भ्रूण बीज में स्थित होता है। बीज पुराने बीजाणुद्भिद (parent sporophyte), मादा युग्मकोद्भिद (female gametophyte) तथा नई बीजाणुद्भिद पीढ़ी (new sporophytic generation) जो भ्रूण के रूप में है, का सम्मिलित स्वरूप है। यद्यपि नवोद्भिद् भ्रूण युग्मकोद्भिद पर निर्भर करता है, यह अंकुरण के बाद स्वतन्त्र होकर नवीन पौधे का रूप ले लेता है।
पीढ़ी एकान्तरण (Alternation of Generation)- साइकस में दो स्पष्ट पीढ़ियाँ एक-दूसरे को एकान्तरित (alternate) करती हैं। युग्मकोद्भिद पीढ़ी (gametophytic generation) अत्यन्त लघुजीवी (short lived) तथा बीजाणुद्भिद पर परजीवी (parasite) होती है। बीजाणुद्भिद पीढ़ी सुविकसित होती है। जीवन-चक्र पीढ़ी एकान्तरण (alternation of generations) द्वारा पूर्ण होता है।
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions