Doubtnut Promotions Sticky

विषाणु के प्रमुख लक्षणों का वर्णन कीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

भूरे शैवाल अथवा फियोफाइसी के प्रमुख लक्षण (Main Characteristics of Brown Algae or Phaeophyceae)-फियोफाइसी (phaeophyceae) के अन्तर्गत भूरे शैवाल आते हैं। इनको सामान्यतया समुद्री खरपतवार (sea weeds) कहते हैं। विशालकाय भूरे शैवालों को कैल्प (kelp) कहते हैं। जैसे नेरियोसिस्टस (Nereocystis) 20-30 मीटर और मैक्रोसिस्टिस (Macrocystis) 40 से 60 मीटर लम्बे होते हैं।
1. आवास एवं संगठन (Habitat and Organization)—ये समुद्री शैवाल होते हैं। शरीर संगठन बहुकोशिकीय आभासी मृदूतकीय (pseudoparenchymatous) होता है। कैल्प का शरीर आधारीय संलग्नक (holdfast), तने समान वृन्त (stipe) तथा पर्ण सदृश फलक (blade) से बना होता है।
2. कोशिकीय संरचना (Cell Structure) • भूरे शैवालों की कोशिकाएँ, यूकैरियोटिक (eukaryotic) होती हैं। कोशिका में पूर्ण विकसित केन्द्रक पाया जाता है। कोशिकाओं की कोशा-भित्ति दो पर्तों से बनी होती है—बाह्य एवं आन्तरिक। आन्तरिक पर्त सेलुलोस के द्वारा निर्मित होती है तथा बाह्य श्लेष्मी पर्त फाइकोकोलॉएड (phycocolloid) से बनी होती है।
3. पक्ष्माभ (Flagella)-गतिशील (motile) भूरे शैवालों की कोशिकाओं पर प्राय: दो पक्ष्माभ (cilia) पाए जाते हैं। दोनों .. पक्ष्माभों की लम्बाई असमान होती है। दो पक्ष्माभों में से एक व्हिप्लेश प्रकार का तथा दूसरा टिन्सिल प्रकार का होता है। ये पक्ष्माभ: पार्श्व में स्थित होते हैं।
4. प्रकाशसंश्लेषी वर्णक (Photosynthetic Pigments)-भूरे शैवालों के विभिन्न सदस्यों में निम्न प्रकाशसंश्लेषी मात्रा में फ्यूकोजैन्थिन (Fucoxanthin : CAAHEBO6) पाया जाता है जिसके कारण ये भूरे रंग के प्रतीत होते हैं।
5. कोशाद्रव्य (Cytoplasm)-अधिकांश भूरे शैवालों की कोशिकाओं के कोशाद्रव्य में छोटी-छोटी रिक्तिकाएँ एवं चमकीले कण पाए जाते हैं जिन्हें फ्यूकोसान पुटिकाएँ (Fucosan vesicles) कहते हैं। इन पुटिकाओं के भीतर फ्यूकोसान (Fucosan) नामक फीनॉलिक पदार्थ भरा रहता है। यह पदार्थ जल के भीतर रंगहीन प्रतीत होता है, परन्तु वायु के सम्पर्क में आने पर भूरा रंग दर्शाता है।
6. संचित भोज्य पदार्थ (Reserve Food material)- फियोफाइसी वर्ग के सदस्यों में संचित भोज्य पदार्थ के रूप में लेमिनेरिन (Laminarin), मेनिटॉल (mannitol) तथा तेल के कण पाए जाते हैं। इनमें स्टार्च का अभाव होता है।
7. जनन (Reproduction)- जनन प्राय: कायिक, अलैंगिक एवं लैंगिक तीनों प्रकार से होता है। कायिक जनन विखण्डन (fragmentation), अपस्थानिक शाखाओं, भूस्तारियों (stolons) तथा प्रोपेग्यूल (propagule) नामक विशिष्ट प्रकार के कोशिकीय गुच्छों के द्वारा होता है। अलैंगिक जनन प्राय: गतिशील जूस्पोर (zoospores) तथा अचल बीजाणुओं, चतुष्क बीजाणुओं (tetraspore) के द्वारा होता है। बीजाणुओं का निर्माण बीजाणुधानी (sporangia) के भीतर होता है। लैंगिक जनन समयुग्मकी (isogamous), असमयुग्मकी (anisogamous) तथा विषमयुग्मकी (oogamous) तीनों प्रकार से सम्पन्न हो सकता है। अधिकांश भूरे शैवालों में युग्मक पक्ष्माभीय होते हैं। मादा युग्मक के चारों ओर नर युग्मक एकत्र हो जाते हैं। नर युग्मक मादा युग्मक से अपने लम्बे कशाभिका से जुड़े रहते हैं। बाह्य निषेचन (external fertilization) पाया जाता है अर्थात् युग्मक, युग्मकधानी के बाहर जल में समेकित होते हैं।
उदाहरण-एक्टोकार्पस (Ectocarpus), लेमिनेरिया (Laminaria), फ्यूकस (Fucus), सारगासम (Sargassum), पोस्टेलसिया (Postelsia-Sea palm) आदि।
लाल शैवाल अथवा रोडोफाइसी के प्रमुख लक्षण (Main Characteristics of Red Algae or Rhodophyceae)
लाल शैवाल की लगभग 5,000 प्रजातियाँ रोडोफाइसी वर्ग के अन्तर्गत आती हैं। लाल शैवालों की कुछ प्रजातियाँ कोरल (Coral) के नाम से भी जानी जाती हैं।
1. आवास एवं संगठन स्तर (Habitat and Organization Level)-अधिकांश लाल शैवाल समुद्री जल में 30-90 मीटर तक की गहराई में पाए जाते हैं। यद्यपि कुछ लाल शैवाल जैसे बेटेकोस्पर्मम, काम्पसोपोगन स्वच्छ जल में भी पाए जाते हैं। कुछ प्रजातियाँ चट्टानों पर उगती हैं तथा शैलोद्भिद कहलाती हैं। गहरे जल में उगने वाली कुछ प्रजातियों में कैल्सियम कार्बोनेट का जमाव होता है जिसके कारण ये कठोर हो जाती हैं। कुछ शैवाल हरे तथा भूरे शैवालों की सतह पर उगते हैं, इन्हें अधिपादपीय (epiphytes) कहते हैं।
लाल शैवालों में संगठन विभिन्न प्रकार का होता है। लाल. शैवाल अत्यन्त विविधता प्रदर्शित करते हैं जैसे एककोशिकीय । (उदाहरण-पोरफाइरिडियम), पॉमेला (उदाहरण-एस्टेरोसिस्टिस), एकअक्षीय शाखित एवं तन्तुमय (उदाहरण-ग्राइमेलिया), बहुअक्षीय शाखित एवं तन्तुमय (उदाहरण-पॉलीसाइफोनिया) से लेकर बहुकोशिकीय आभासी मृदूतकीय (pseudoparenchymatous) संरचना वाले होते हैं।
2. कोशिकीय संरचना (Cell Structure) वर्ग रोडोफाइसी के समस्त सदस्यों में कोशिकाएँ यूकैरियोटिक . (eukaryotic) होती है। इन कोशिकाओं में सुविकसित केन्द्रक होता है। कोशिका की कोशा भित्ति दो पर्ती से बनी होती है। बाहा पत पेक्टिन से तथा आन्तरिक पर्त सेलुलोस से बनी होती है। सेलुलोस पर्त, ऐगार (agar) व कैरागीनिन (carrageenans) के स्रोत हैं। लाल शैवाल की कुछ प्रजातियों की कोशिकाओं में C a C O 3 का जमाव भी पाया जाता है।
3. यक्ष्माभ (Flagella) लाल शैवाल प्राय: स्थिर (non-motile). होते हैं। अतः इनकी कोशिकाओं में पक्ष्याभ का अभाव होता है।
4. प्रकाशसंश्लेषी वर्णक (Photosynthetic Pigments)--लाल शैवालों की कोशिकाओं में प्रकाशसंश्लेषी वर्गकों के रूप में क्लोरोफिल d, क्लोरोफिल d, α β -कैरोटीन, जैन्थोफिल एवं फाइकोबिलिन पाए जाते है। लाल शैवालों में दो प्रकार के फाइकोबिलिन पाए जाते हैं r - फाइकोइरिधिन (लाल रंग की प्रोटीन) तथा-फाइकोसायनिन (ग्ले रंग की प्रोटीन)। ये वर्णक क्लोरोफिल के हरे रंग को दबा देते हैं। स्वच्छ जलीय लाल शैवालों में फाइकोइरिथिन का अभाव होता है।
5. कोशाद्रव्य (Cytoplasm)—कोशाद्रव्य में रंगीन वर्णक क्रोमेटोफोर (chromatophores) पाए. जाते हैं। प्रत्येक क्रोमेटोफोर दोहरी कला से घिरा होता है जिसमें असंख्य प्रकाशसंश्लेषी लेमिलो पायी जाती हैं जिन्हें थायलैकॉएड कहते हैं।
6. संचित भोज्य पदार्थ (Reserve Food material)-रोडोफाइसी वर्ग के सदस्यों की कोशिकाओं में संचित भोज्य पदार्थ के रूप में फ्लोरिडियन मण्ड (floridean starch) पाया जाता है। यह आयोडीन से अभिरंजित करने पर लाल रंग देता है।
7.जनन (Reproduction)—लाल शैवालों में,जनन कायिक, अलैंगिक तथा लैंगिक तीनों प्रकार से होता है। कार्षिक जनन प्रायः बिखण्डन के द्वारा होता है तथा अलैंगिक जनन, विभिन्न प्रकार के स्थिर बीजाणुओं जैसे उदासीन बीजाणु (neutral spores), कार्पोबीजाणु (carpospore) तथा चतुष्क बीजाणु (tetraspore) इत्यादि के द्वारा होता है। लैंगिक जनन विषमयुग्मी (oogamous) होता है। नर जननांग, घुमणुधानी (spermatangium) कहलाता है। इसमें एक अचल नर युग्मक बनता है। इसे अचलपुंमणु (spermatium) कहते हैं। मादा जननांग प्रोकार्य या जायांगधानी (procarp) कहलाता है। इसका आधारोव फूला हुआ भाग कार्पोगोनियम (carpogonium) तथा ग्रीवा.सदृश भाग ट्राइकोगाइन (trichogyne) कहलाता है। कामोंगोनियम में एक अण्ड (ovum) बनता है।
नर युग्मक जलधाराओं द्वारा ट्राइकोगाइन तक पहुंचते हैं और अन्तत: कापोंगोनियम में उपस्थित अण्ड से संलयित हो जाता है। पश्च निषेचन (post-fertilization) परिवर्तनों के पश्चात् कार्योस्पोरोफाइट (carposporophyte, नामक संरचना का निर्माण होता है। इसमें अर्द्धसूत्री विभाजन के फलस्वरूप बनने वाले बीजाणु अंकुरित होकर युग्मकोद्भिद प्रावस्था का निर्माण करते हैं।
7. पीढ़ी एकान्तरण (Alternation of Generation)- अधिकांश लाल शैवालों की प्रजातियों के जीवन-चक्र में अगुणित युग्मकोद्भिद तथा द्विगुणित बीजाणुद्भिद अवस्थाएँ एकान्तरित रूप से आती हैं। -

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions