Doubtnut Promotions Sticky

पौधों के जीवन-चक्र में अर्ध्दसूत्री विभाजन का संबन्ध स्पष्ट कीजिए ।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

पौधों के जीवन-चक्र में पाए जाने वाले विभिन्न पैटर्न (Different types of Patterns in the Life Cycle of Plants)
पौधों के जीवन-चक्र में तीन प्रकार के पैटर्न पाए जाते हैं- (i) अगुणितक (haplontic), (ii) द्विगुणितकं (diplontic) तथा (iii) मिश्रित (mixed or haplo-diplontic) पैटर्न।
(i) अगुणितक जीवन-चक्र (Haplontic Life-cycle) इनमें Shyad (2n) प्रभावी प्रावस्था अगुणित युग्मकोभिद (gametophyte) होती है। युग्मकोद्भिद प्रकाशसंश्लेषी स्वतन्त्र अवस्था होती है। द्विगुणित अवस्था केवल युग्मनज (zygote) के रूप में पायी जाती है। बीजाणुउद्भिद, (sporophyte) अवस्था स्वतन्त्र नहीं होती। युग्मनज में अर्द्धसूत्री विभाजन (meiosis) होता है। इसके फलस्वरूप अगुणित बीजाणु (spores) बनते हैं। बीजाणु अंकुरित होकर अगुणित युग्मकोद्भिद का विकास करते हैं। इस प्रकार के जीवन-चक्र को अंगुणितक कहते हैं जैसे यूलोथ्रिक्स, स्पाइरोगाइरा आदि शैवालों में।
(ii) द्विगुणितक जीवन-चक्र (Diplontic Life Cycle)—इसमें प्रभावी प्रावस्था द्विगुणित बीजाणुउद्भिद (sporophyte) होती है। प्रकाशसंश्लेषी, स्वतन्त्र अवस्था होती है। इसमें अर्द्धसूत्री विभाजन के फलस्वरूप अगुणित बीजाणु (spores) बनते हैं। अगुणित बीजाणु परजीवी युग्मकोद्भिद बनाता है। यह एककोशिकीय या बहुकोशिकीय सरल संरचना होती है। इस पर युग्मक बनते हैं। युग्मक परस्पर मिलकर द्विगुणित युग्मनज बनाते हैं। द्विगुणित युग्मनज बीजाणुउद्भिद का विकास कम्न हैं। इस प्रकार का जीवन-चक्र जिम्नोस्पर्म तथा एन्जियोस्पर्म में मिलता है। फाइकस शैवाल में भी द्विगुणितक पैटर्न होता है।
ocr_image
ocr_image
(iii) मिश्रित जीवन-चक्र (Mixed or Haplodiplontic Life Cycle)—यहं ब्रायोफाइट्स तथा टेरिडोफाइट्स में पाया जाता है। इसमें दोनों अवस्थाएँ प्रदर्शित होती हैं। दोनों अवस्थाएँ बहुकोशिकीय तथा स्वतन्त्र जीवी होती हैं। ब्रायोफाइट्स में प्रभावी अवस्था युग्मकोद्भिद होती है, जबकि टेरिडोफाइट्स में प्रभावी अवस्था बीजाणुउद्भिद होती है। एक्टोकार्पस, पॉलिसाइकोनिआ तथा समुद्री कैल्प में भी मिश्रित जीवन-चक्र पैटर्न पाया जाता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions