आवृतबीजी पौधे के जीवन-चक्र की प्रमुख विशेषताओं को नामांकित चित्र की सहायता से स्पष्ट कीजिए।
आवृतबीजी पौधे का जीवन-चक्र (Life Cycle of an Angiospermic Plant)
इनके जीवन-चक्र की निम्नलिखित विशेषताएँ होती हैं
(1) पौधा विकसित बीजाणुउद्भिद (sporophyte) होता है। यह द्विगुणित (2x) होता है।
(2) पौधे पर पुष्प लगते हैं जिनमें नर तथा मादा लैंगिक जननांग क्रमशः पुंकेसर (stamens) और स्त्रीकेसर या अण्डप (carpels) होते हैं।
(3) पुंकेसर के परागकोश (anther) में लघुबीजाणु मातृ कोशिकाओं से अर्द्धसूत्री विभाजन के द्वारा अगुणित, लघुबीजाणुओं (microspores) या पराग कणों (pollen grains) का निर्माण होता है। परागकण नर युग्मकोद्भिद (gametophyte) की प्रथम अवस्था है।
(4) अण्डप (carpel) के अण्डाशय में बीजाण्ड (ovules) बनते हैं।
(5) बीजाण्ड के बीजाण्डकाय (nucellus) में एक गुरुबीजाणु मात कोशिका से चार अगुणित गुरुबीजाणुओं . (megaspores) का निर्माण होता है।
(6) चार गुरुबीजाणुओं में से केवल एक गुरुबीजाणु वृद्धि करके भ्रूणकोष अथवा मादा युग्मकोद्भिद का निर्माण करता है। इसका केन्द्रक समसूत्री विभाजन द्वारा विभाजित होकर आठ केन्द्रक बनाता है। इनसे भ्रूणकोष में बीजाण्डद्वार (micropyle) की ओर तीन कोशिकीय अण्ड उपकरण (egg apparatus) तथा निभाग की ओर. तीन प्रतिमुख कोशिकाएँ (antipodal cells) बनती हैं। मध्य में दो ध्रुवीय केन्द्रक संयुक्त होकर द्वितीयक केन्द्रक (secondary nucleus) बनाते हैं। शेष गुरुबीजाणु नष्ट हो जाते हैं।
(7) परागकण (नर युग्मकोद्भिद) प्राय: दो कोशिकीय अवस्था में परागकोश से मुक्त होता है।
(8) परागकण विभिन्न माध्यमों से अण्डप के वर्तिकान पर पहुंचते हैं। इस क्रिया को परागण (pollination) कहते हैं। परागकण वर्तिकान (stigma) पर अंकुरित होकर पराग नलिका (pollen tube) बनाते हैं। पराग नलिका में वर्थी केन्द्रक या नलिका केन्द्रक तथा जनन केन्द्रक (generative nucleus) होता है। जनन केन्द्रक विभाजित होकर दो नर युग्मकों (male gametes) का निर्माण करता है।
(9) पराग नलिका वर्तिका तथा अण्डाशय में होती हुई बीजाण्ड में प्रवेश करके नर युग्मकों (male gametes) को भ्रूणकोष (embryo sae) में पहुँचाती है।
(10) आवृतबीजी पादपों में द्विनिषेचन (double fertilization) होता है। दो नर युग्मकों में से, एक मादा युग्मक (अण्ड कोशिका) से संयुग्मित होता है तथा दूसरा नर युग्मक भ्रूणकोष में स्थित द्विगुणित (diploid) द्वितीयक केन्द्रक (secondary nucleus) से संयुक्त होता है। इस प्रकार के संलयन से क्रमश: द्विगुणित (diploid-2x) निषिक्ताण्ड (oospore) तथा त्रिगुणित (triploid-3x) प्राथमिक भ्रूणपोष कोशिका (primary endosperm cell) बनती है।
(11) द्विगुणित निषिक्ताण्ड से भ्रूण (embryo) का निर्माण होता है। त्रिगुणित प्राथमिक भ्रूणयोष कोशिका से एक पोषक ऊतक भ्रूणपोष (endosperm) का निर्माण होता है।
(12) भ्रूण और भ्रूणपोष के बनने से सम्पूर्ण बीजाण्ड बीज में तथा अण्डाशय फलावरण में बदल जाता है। बीज तथा फलावरण मिलकर फल बनते हैं। बीज अंकुरित होकर बीजाणुउद्भिद (sporophyte) पौधा बनाते हैं।
Topper's Solved these Questions
- BOOK - CHITRA PUBLICATIONCHAPTER - वनस्पति जगत EXERCISE - अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न (Type-l))10videos
वनस्पति जगत
- BOOK - CHITRA PUBLICATIONCHAPTER - वनस्पति जगत EXERCISE - अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न (Type-II))31videos
वनस्पति जगत
- BOOK - CHITRA PUBLICATIONCHAPTER - वनस्पति जगत EXERCISE - (NCERT जीव विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Biology Exemplar Problems)) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)1videos
वनस्पति जगत
- BOOK - CHITRA PUBLICATIONCHAPTER - रासायनिक समन्वय तथा एकीकरण EXERCISE - अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)16videos
रासायनिक समन्वय तथा एकीकरण
- BOOK - CHITRA PUBLICATIONCHAPTER - शरीर द्रव तथा परिसंचरणEXERCISE - अन्य महत्त्वपूर्ण (प्रश्नोत्तर) (बहुविकल्पीय प्रश्न)17videos
शरीर द्रव तथा परिसंचरण
Similar Questions
लाल शैवाल तथा हरे शैवाल में अन्तर लिखिए।
49:30View Solutionब्रायोफाइटा के मुख्य लक्षण लिखिए।
View Solutionमरुद्भिद पादप किस प्रकार शुष्क परिस्थितियों के लिए अनुकूलित होते हैं?
View Solutionरासायनिक रूप से हॉर्मोन्स हैं
View Solutionमनुष्य के हृदय के स्पन्दन का प्रकार होता है-
40:33View Solutionमानव नेत्र की संरचना || नामांकित चित्र
46:14View Solutionकाव्यांश के आधार पर परशुराम के स्वभाव की दो विशेषताओं पर सोदाहरण टिप्पणी कीजिए।
50:12View Solutionसंगतकार' किन-किन रूपों में मुख्य गायक की सहायता करता है? कविता के आधार पर उसकी विशेष भूमिका को भी स्पष्ट कीजिए।
35:36View Solutionसपनों के से दिन' पाठ में पीटी सर की किन चारित्रिक विशेषताओं का उल्लेख किया गया है ? वर्तमान शिक्षा व्यवस्था में स्वीकृत मान्यताओं और पाठ में वर्णित युक्तियों के सम्बन्ध में अपने विचार जीवन मूल्यों की दृष्टि से व्यक्त कीजिए।
30:57View SolutionRevision|समांतर चतुर्भुज के गुण#!#Quiz की सहायता से Revision#!#परीक्षा की द्रष्टी से महत्वपूर्ण प्रश्न
36:05View SolutionRevision|हीरोन के सूत्र की सहायता से त्रिभुज का क्षेत्रफल निकलना सीखे#!#परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण प्रश्न#!#Quiz की सहायता से Revision
48:41View Solutionग्राफ की सहायता से गति के समीकरणों को व्युत्पन्न करना
50:00View Solutionबहुपद|Quiz की सहायता से प्रश्नो को हल
35:12View Solutionसंख्या पद्धति#!#Quiz की सहायता से प्रश्नो को समझना
View SolutionQuiz की सहायता से अध्याय को समझे
View Solutionबड़ी आंत का नामांकित चित्र | आहारनाल की औतिकी | आहारनाल का चित्र | आहारनाल की अनुप्रस्थ काट
View Solution