कॉर्डेटा किस प्रकार नॉन-कॉर्डेटा के प्राणियों से भिन्न हैं? नॉन-कॉर्डेटा के मुख्य संघों के नाम लिखिए। प्रत्येक संघ की दो विशेषताएँ तथा दो उदाहरण दीजिए।
नॉन-कॉर्डेटा के मुख्य संघ
नॉन-कॉर्डेटा के मुख्य संघ निम्नलिखित हैं -
1. संघ : पोरीफेरा (Porifera)-द्विस्तरीय (diploblastic) असममित वयस्क स्थिर (fixed) होते हैं अर्थात् इनमें प्रचलन नहीं होता। शरीर का संगठन कोशिकीय स्तर (cellular grade organisation) का होता है। कीप कोशिकाओं (choanocytes) द्वारा नाल तन्त्र में अविरल जलधारा प्रवाहित होती रहती है। उदाहरण-ल्यूकोसोलोनिया (Leucosolenia), साइकन (Sycon), यूप्लेक्टेला (Euplectella) आदि।
2. संघःसीलेन्ट्रेटा (Coelenterata)-द्विस्तरीय, अरीय सममिति, अगुहीय, बाह्य तथा अन्त:कोशिकीय पाचन एवं ऊतक स्तर का शरीर संगठन (tissue grade organisation) पाया जाता है। उदाहरण-हाइड्रा (Hydra), ओबेलिया (Obelia), मूंगा (Coral), ऑरेलिया (Aurelia) आदि।
3. संघ : टीनोफोरा (Ctenophora)-द्विस्तरीय, अरीय सममित, अगुहीय समुद्री प्राणी। शरीर का संगठन ऊतक स्तर का होता है। जीव संदीप्ति का विशेष लक्षण पाया जाता है। ये द्विलिंगी होते हैं। उदाहरण-टोनोप्लाना, सीलोप्लाना आदि।
4.संघ : प्लेटीहेल्मिन्थीज (Platyhelminthes)-त्रिस्तरीय, (triploblastic) परजीवी, चपटे कृमि (flat worms), अधिकांश द्विलिंगी, उत्सर्जन हेतु ज्वाला कोशिकाएँ (flame cells) पायी जाती हैं। उदाहरण-टीनिया (Taenia), फैसियोला (Fasciola) |
5. संघः निमेटोडा (Nematoda)–बेलनाकार, दोनों सिरों पर नुकीले कृमि, इनको सामान्य भाषा में गोलकृमि (round worm) कहते हैं। प्रायः परजीवी, कूटगुहीय (pseudocoelomate) त्रिस्तरीय एवं द्विपार्श्व सममित होते हैं। उदाहरण-ऐस्कैरिस (Ascaris), वुचेरेरिया (Wuchereria), एन्काइलोस्टोमा (Ancylostoma)।
6. संघ : एनेलिडा (Annelida)-मेटामेरिक खण्डयुक्त कृमि, त्रिस्तरीय, द्विपार्श्व सममित, प्रगुहीयः (coelomate) जन्तु, प्रचलन शूक (setae), चूषक (suckers) या पार्श्वपाद (parapodia) द्वारा होता है। उदाहरण-केंचुआ (Pheretima), जोंक (Hirudinaria)।
7. संघ : मोलस्का (Mollusca) अधिकांश जलीय, कुछ स्थलीय, कोमल शरीर, पंवार या मेण्टल (mantle) तथा CaCO3 से बने कवच से ढका रहता है। प्रचलन मांसल पाद द्वारा तथा श्वसनं क्लोम (gills) द्वारा होता है। उदाहरण-सीप (Unio), समुद्री सीप पैक्टीन (Pecten), मोती बनाने वाला ऑयस्टर पिन्कटाडा (Pinetada) |
8.संघ : आर्थोपोडा (Arthropoda) - सर्वव्यापी, खण्डयुक्त शरीर, शरीर पर काइटिन से बना, खण्डयुक्त बाह्य कंकाला हीमोसील (haemocoel) में हीमोलिम्फ (haemolymph) तरल होता है। यह रक्त तथा देहगुहीय तरल दोनों का कार्य करता है। रक्त परिसंचरण खुले प्रकार (open type blood circulation) का होता है, संन्धित उपांग (jointed appendages) एवं संयुक्त नेत्र उपस्थित। उदाहरण-क्रेफिश (Astacus), स्कोलोपेण्ड्रा (Scolopendra), केकड़ा (Carcinus), बिच्छू (Palamnaeus) |
9. संघ : इकाइनोडर्मेटा (Echinodermata)-वयस्क अरीय सममिति व अखण्डीय समुद्री जन्तु होते हैं। देहभित्ति में अनेक कंटक तथा डर्मिस में चूनेदार प्लेटों का अन्त:कंकाल तथा चलन नालपाद (tube feet) द्वारा, जल संवहन तन्त्र प्रचलन में सहायक होता है। उदाहरण-तारा मछली (Asterias), समुद्री लिली (Antedon)।
10. संघ : हेमीकॉर्डेटा (Hemichordata)-समुद्री, शरीर लम्बा, नालाकार, कृमि सदृश्य, खण्डविहीन होता है। शरीर शुंड (proboscis), कॉलर (collar) तथा धड़ (trunk) में बँटा होता है। ग्रसनीय क्लोम दरारें तथा पृष्ठं नालाकार तन्त्रिका रज्जु . पायी जाती हैं। उदाहरण-बैलेनोग्लोसस (Balanoglossus), सैकोग्लोसस (Saccoglossus)।
Topper's Solved these Questions
- BOOK - CHITRA PUBLICATIONCHAPTER - प्राणी जगत EXERCISE - अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न Type - I)39videos
प्राणी जगत
- BOOK - CHITRA PUBLICATIONCHAPTER - प्राणी जगत EXERCISE - अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न Type - II)52videos
प्राणी जगत
- BOOK - CHITRA PUBLICATIONCHAPTER - प्राणी जगत EXERCISE - NCERT जीव विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Biology Exemplar Problems) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके हल (विस्तृत उत्तरीय प्रश्न)1videos
प्राणी जगत
- BOOK - CHITRA PUBLICATIONCHAPTER - प्राणियों में संरचनात्मक संगठन EXERCISE - अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर ( बहुविकल्पीय प्रश्न )38videos
प्राणियों में संरचनात्मक संगठन
- BOOK - CHITRA PUBLICATIONCHAPTER - रासायनिक समन्वय तथा एकीकरण EXERCISE - अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)16videos
रासायनिक समन्वय तथा एकीकरण
Similar Questions
सीलेन्ट्रॉन तथा स्पंजगुहा में अन्तर कीजिए।
45:15View Solutionसंघ पोरीफेरा के मुख्य लक्षण लिखिए। उदाहरण भी दीजिए।
44:22View Solutionकॉर्डेट व नॉन कॉडेंट्स के बीच पाए जाने वाले तीन प्रमुख अन्तर लिखिए तथा इन लक्षणों को प्रदर्शित करते हुए कार्डेट जन्तु योजना का चित्र बनाइए।
41:10View Solutionअस्थियों को परस्पर जोड़ने वाला ऊतक कहलाता है-
40:13View Solutionरासायनिक रूप से हॉर्मोन्स हैं
View Solutionसंघ: कॉर्डेटा
View Solutionसंघ: कॉर्डेटा
51:27View Solutionकॉर्डेटा के उपसंघ
37:29View Solutionदो बिन्दुओ के बीच के दूरी | उदाहरण
01:16:21View Solutionनिम्नलिखित प्रश्न का उत्तर संक्षेप में लिखिए:
बालगोबिन भगत के व्यक्तित्व की दो विशेषताएँ लिखिए।39:02View Solutionफादर कामिल बुल्के के हिन्दी के प्रति लगाव के दो उदाहरण पाठ के आधार पर दीजिए।
51:24View Solutionकॉर्डेटा |वर्टिब्रेटा
48:00View Solutionसंघ कॉर्डेटा
View Solutionसंघ हेमीकोर्डेटा #!#संघ कॉर्डेटा
View Solutionसंघ: कॉर्डेटा |सामान्य लक्षण |उपसंघ: यूरोकॉर्डेटा |उपसंघ: सेफैलोकॉर्डेटा |OMR
22:03View Solutionसंघ: कॉर्डेटा |उपसंघ : वर्टीब्रेटा |वर्ग: साइक्लोस्टोमेटा |OMR
39:01View Solution