Doubtnut Promotions Sticky

संघ आर्थोपोडा के प्रमुख लक्षणों का उल्लेख कीजिए तथा प्रत्येक वर्ग के दो विशिष्ट लक्षणों एवं उदाहरण के साथ वर्ग तक वर्गीकरण कीजिए।

Text Solution
Verified by Experts

संघ आर्थोपोडा के प्रमुख लक्षण
(1) इनका शरीर त्रिस्तरीय, द्विपार्श्व सममित, प्रगुहीय (coelomate) तथा खण्डों में विभक्त होता है।
(2) शरीर का संगठन अंग तन्त्र स्तर (organ grade organisation) का होता है।
(3) शरीर पर काइटिन से बना खण्डयुक्त बाह्य कंकाल पाया जाता है।
(4) शरीर पर सन्धियुक्त उपांग (jointed appendages) पाए जाते हैं।
(5) देहगुहा को हीमोसील (haemocoel) तथा इसमें पाए जाने वाले तरल को हीमोलिम्फ (naemolymph) कहते हैं। यह रक्त तथा लसीका दोनों का कार्य करता है।
(6) रक्त परिसंचरण तन्त्र खुले प्रकार (open type) का होता है।
(7) श्वसन अंग क्लोम, बुक-लंग्स (book-lungs), ट्रेकिया (trachea) होते हैं।
(8) उत्सर्जन मैल्पीघी नलिकाओं (malpighian tubules), ग्रीन ग्रन्थियों (green glands) द्वारा होता है।
(9) संयुक्त नेत्र (compound eyes) पाएं जाते हैं।
(10) जन्तु एकलिंगी,अण्डज (oviparous) होते हैं। निषेचन आन्तरिक होता है। परिवर्धन प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष होता है।
उदाहरण-बिच्छू (पैलेम्निअस-Palamndeus), झींगा मछली (पैलीमोन-Palaemon), टिड्डा (शिस्टोसकर्काSchistocerca), तितली (butterfly) घरेलू मक्खी (Musca), तिलचट्टा.(Periplanata) आदि।
आर्थोपोडा का वर्गीकरण
स्टोरर तथा यूसिंजर ने आथ्रोपोडा संघ को 6 उपसंघों में विभाजित किया है
उपसंघ 1. ट्राइलोबाइटा (Trilobita) - विलुप्त समुद्री जन्तु। इनके जीवाश्म पाए जाते हैं। उदाहरण-ट्राइआर्थास (Triarthrus) |
उपसंघ 2. कैलीसिरेटा (Chelicerāta), मुख्य रूप से स्थलीया शरीर शिरोवक्ष (cephalohorax) तथा उदर में विभेदित होता है।
वर्ग 1. मीरोस्टोमैटा (Merostomata) समुद्री जन्तु, श्वसन क्लोम द्वारा, उदर के अन्तिम भाग पर टेल्सन (telson) पाया जाता है। उदाहरण-लिमुलस (Limulus) या किंग कैब, यूरीप्टेरस (Eurypterus)|
वर्ग 2. ऐरेक्निडा (Arachnida) स्थलीय, श्वसन ट्रेकिया या बुकलंग्स द्वारा शिरोवक्ष पर सामान्य नेत्र तथा 6 जोड़ी । सन्धियुक्त उपांग होते हैं। संयुक्त नेत्रों का अभाव होता है। .एकलिंगी होते हैं। ये अण्डज या अण्डजरायुज (oviviviparpus) होते हैं। उदाहरण-बिच्छू (Palamnaeus), माइट (mites), टिक्स (ticks)|
वर्ग 3. पिक्नोगोनिडा (Pycnogonida) - इनमें शिरोवक्ष पर प्रायः 8 चलन पाद, 3 जोड़ी उपांग एवं 4 नेत्र होते हैं। उदाहरण-छोटी समुद्री मकड़ियाँ। उदाहरण-निम्फोन.(Nymphon) |
उपसंघ 3.मैंडिबुलेटा (Mandibulata)-शरीर सिर, वक्ष तथा उदर में वक्ष तथा उदर में विभेदिता संयुक्त नेत्र पाए जाते हैं।
वर्ग 1. क्रस्टेशिया (Crustacea)-जलीय, शरीर शिरोवक्ष तथा उदर में विभेदिता श्वसन क्लोम (gills) द्वारा। उत्सर्जन कॉक्सल ग्रन्थियों द्वारा। उदाहरणं-क्रेफिश (Crayfish), झींगा (Prawn), केकड़ा (Crab) आदि।
वर्ग 2.डिप्लोपोडा (Diplopoda) कृमिरूपी, उदर-20 से 100 खण्डों से बना प्रत्येक उदर खण्ड पर दो जोड़ी सन्धित .. पाद पाए जाते हैं। उदाहरण-मिलीपीड (Millipede), जूलस (Jutus) |
वर्ग 3. चीलोपोडा (Chilopoda) स्थलीय, शरीर सिर और धड में विभेदिता धड के प्रत्येक खण्ड पर एक जोडी सन्धित उपांग होते हैं। विषैले नखर पाए जाते हैं। उदाहरण-स्कोलोपेन्ड्रा (Scolopendra) कंनखजूरा।
वर्ग 4. इन्सेक्टा (Insecta)-शरीर सिर, वक्ष तथा उदर में विभेदित। वक्ष भाग पर तीन जोड़ी सन्धियुक्त पाद, तथा 2 जोड़ी पंख होते हैं। श्वसन ट्रेकिया द्वारा होता है। एकलिंगी होते है। जीवन-वृत्त में पूर्ण या अंपूर्ण कायान्तरण होता है। उदाहरण-रजतमीन (silver fish-Lepisma), घरेलू मक्खी (Musca nebulo), मधुमक्खी (Apis indica), ड्रैगन मक्खी (dragon fly), दीमक (termite), चीटियाँ (ants) आदि।
वर्ग 5. पॉरोपोडा (Pauropoda)-सूक्ष्म स्थलीय कृमिरूपी, नलिकाकार शरीर में 12 खण्ड होते हैं। शरीर सिर व धड़ में विभेदित होता है। नेत्र अनुपस्थित। उदाहरण-पॉरोपस (Pauropus) |
वर्ग 6. सिम्फाइला (Symphyla)-भूमिगत, छोटे, जन्तु। नेत्र अनुपस्थित, चलन उपांग. 10-12 जोड़ी। उदाहरण - स्कुंटीजेरेला (Sutigerella) |
उपसंघ 4. पेन्टोस्टोमिडा (Pontostomida) - स्तनियों के अन्तःपरजीवी, कृमिरूपी, कोमल, एवं अखण्डितः शृंगिका एवं चलन उपांगों का अभाव होता है। उदाहरण-लिम्गुएटुला (Linguatula) |
उपसंघ 5. टारडीग्रेडा (Tardigrada)- एक मिमी लम्बे, खण्डविहीन, नालाकार एकलिंगी। इन्हें सामान्य भाषा में जल । भालू कहते हैं। उदाहरण-ऐंकाइनिस्कस (Echiniscuser)
उपसंघ 6. ओनाइकोफोरा (Onychophora)-पतलें, कृमि सदृश, श्वसन ट्रेकिया और उत्सर्जन नेफ्रीडिया द्वारा होता है। एकलिंगी व जरायुज होते हैं। उदाहरण- पेरिपेटस (Peripatus) यह एनेलिड़ा तथा आर्थोपोड़ा के मध्य संयोजक कड़ी कहलाता है। इससे स्पष्ट है कि आथ्रोपोडा का विकास एनेलिडा संघ से हुआ है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions