Doubtnut Promotions Sticky

सरीसृप वर्ग के प्रमुख लक्षणों का उल्लेख कीजिए। गण तक उनके लक्षण एवं उदाहरण सहित वर्गीकरण लिखिए।

Text Solution
Verified by Experts

सरीसृप वर्ग के प्रमुख लक्षण (Main characteristics of class Reptilia) -
वर्ग सरीसृप के विशिष्ट लक्षण निम्नलिखित हैं
(1) ये शुष्क स्थलीय प्राणी हैं। ये रेंगने वाले अथवा बिलकारी होते हैं। इनकी त्वचा शुष्क, शृंगित तथा खुरदरी होती हैं। बाह्य कंकाल शल्कीय या अस्थिल स्कूट्स (scutes) से बना होता है।
(2) शरीर सिर, धड़ एवं पूँछ में बँटा होता है।
(3) श्वसन फेफड़ों से होता है। भ्रूण अवस्था में क्लोम पाए जाते हैं।
(4) हृदय आंशिक रूप से चार वेश्मों में बँटा होता है। इसमें दो अलिन्द तथा अपूर्ण रूप से विभाजित दो निलय होते हैं। मगरमच्छ, घड़ियाल में चार वेश्म होते हैं।
(5) उत्सर्जी पदार्थ मुख्यतया यूरिक अम्ल (uric acid) होता है। यह मल के साथ ठोस रूप में उत्सर्जित होता है।
(6) दो जोड़ी पाद होते हैं। प्रत्येक पाद में पाँच नखरयुक्त अंगुलियाँ होती हैं |
(7) ये असमतापी होते हैं। वातावरणीय ताप के अनुसार शरीर का ताप बदलता रहता है।
( 8) मस्तिष्क में 12 जोड़ी कपाल तन्त्रिकाएँ (cranial nerves) होती हैं।
(9) एकलिंगी होते हैं। अण्डे बड़े, पीतकयुक्त (yolked) एवं खोलयुक्त होते हैं। परिवर्धन प्रत्यक्ष होता है। इनमें पैतृक रंक्षण नहीं होता।
(10) भ्रूण के चारों ओर बाह्य भ्रूण कलाएँ ऐम्नियॉन (amnion), कोरियॉन (chorion), योक सैक (yolk sāc) तथा एलेन्टॉइस (allantois) का विकास होता है।
ocr_image
उदाहरण-कछुआ (कीलोन-Chelone), घरेलू छिपकली (हेमीडेक्टाइलस- Hemidactylus), विषैली छिपकली (हेलोडर्मा-Heloderma), उड़न छिपकली (ड्रेको-Draco), मगरमच्छ (क्रोकोडाइलस-Crocodylus), कोब्रा-[Cobra (Naja naja)] आदि।
वर्ग सरीसृप का वर्गीकरण (Classification of Class Reptilia).
वर्ग सरीसृप का वर्गीकरण करोटि के टेम्पोरल भाग में स्थित टेम्पोरल छिद्र की उपस्थिति या अनुपस्थिति के आधार पर किया जाता है। इसे 5 उपवर्गों में विभाजित करते हैं
उपवर्ग 1-एनैप्सिडा (Anapsida)-इन प्राणियों की करोटि में टेम्पोरल छिद्र (temporal fossa) अनुपस्थित होता है। इसके एक गण कीलोनिया के सदस्य ही जीवित हैं।
गण-कीलोनिया (Chelonia)-इनके शरीर पर दृढ़ अस्थिल कवच होता है। इसका पृष्ठ भाग कैरापेस (carapace) तथा अधरभाग प्लैस्ट्रोन (plastron) कहलाता है। जबड़े शृंगीय (horny) होते हैं। दाँत अनुपस्थित होते हैं। पादों पर नखर तथा पाद जाल (web) होता है। उदाहरण-ट्रायोनिक्स (Tryonix), कीलोन (Chelone)|
ocr_image
उपवर्ग 5-डाइएप्सिडा (Diapsida)-इन प्राणियों की करोटि में टेम्पोरल छिद्र पाया जाता है। इसके अन्तर्गत निम्नलिखित तीन गण आते हैं
गण 1-रिन्कोसिफैलिया (Rhynchocephalia)-अधिकांश जीवाश्मा न्यूजीलैण्ड में पाए जाने वाला स्फीनोडॉन । (Sphenodon) जीवित जीवाश्म कहलाता है।
गण 2-स्क्वै मेटा (Squamata) इसमें सर्प तथा छिपकलियाँ आती हैं। इनका शरीर श्रृंगी शल्कों या प्लेटों से. ढका होता है। याद नखरयुक्त होते हैं। सर्यों में पाद अनुपस्थित होते हैं दाँत पार्श्वदन्ती (pleurodont) प्रकार के होते हैं। कशेरुकाएँ प्रोसीलस (procoelus) होती हैं। पसलियाँ (ribs) एक सिर वाली होती हैं।
उपगण (suborder) लैसर्टीलिया (Lacertilia) के अन्तर्गत छिपकलियाँ आती हैं। उदाहरण-हैमीडेक्टाइलस (Hemidactylus), ड्रेको (Draco), वैरेनस (Varanus), कैलोटिस (Calotes) आदि।
उपगण (suborder)-ऑफिडिया (Ophidia) के अन्तर्गत सर्प आते हैं। उदाहरण-कोब्रा (Naja), दुमुँही (एरिक्स-Eryx), अजगर (Python), वाइपर (Viper)
गण 3 - क्रोकोडिलिया (Crocodilia) - ये जल-स्थलचर संरीसप हैं। इनका शरीर भारी होता है। इनके दाँत गर्तदन्ती (thecodont) होते हैं। त्वचा मोटी, चमड़े सदृश, एपिडर्मल शल्कों से ढकी होती है। पसलियों के दो सिर होते हैं। हृदय में चार वेश्म होते हैं। पूंछ और पाद तैरने में सहायक होते हैं।
उदाहरण-मगरमच्छ (Crocodilus), घड़ियाल (Gavialis) आदि।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions