Doubtnut Promotions Sticky

संघ एनेलिडा के प्रमुख लक्षणों का वर्णन कीजिए तथा प्रत्येक वर्ग के दो-दो विशिष्ट लक्षण एवं एक-एक उदाहरण लिखिए।

Text Solution
Verified by Experts

संघ एनेलिडा के प्रमुख लक्षण
संघ एनेलिडा के प्रमुख लक्षण निम्नलिखित हैं -
(1) ये त्रिस्तरीय, द्विपार्श्व सममित तथा खण्डयुक्त शरीर वाले होते हैं। शरीर कृमिवत् लम्बा होता है। शरीर समान विखण्डों (metamers) में बँटा होता है।
(2) वास्तविक देंहगुहा भी पटों (septa) द्वारा समखण्डों में विभाजित रहती है।
(3) आहार नाल सीधी नालवत् संरचना होती है।
(4) श्वसन शरीर सतह या क्लोमों (gills) द्वारा होता है।
(5) रक्त परिसंचरण तन्त्र बन्द प्रकार (closed type blood circulation) का होता है। हीमोग्लोबिन रक्त प्लाज्मा में घुला होता है।
(6) उत्सर्जन वृक्कक (nephridia) द्वारा होता है।
(7) प्रचलन पार्श्वपाद, सीटी या चूषक द्वारा होता है।
(8) तन्त्रिका तन्त्र सुविकसित होता है। इसमें एक जोड़ी मस्तिष्क गुच्छिकाएँ, एक अधंर सतह पर दोहरा ठोस तन्त्रिका रज्जु होता है।
(9) इन जन्तुओं में प्रकाशग्राही कोशिकाएँ, सन्तुलन पुटियाँ (statocysts), स्वाद कलिकाएँ, स्पर्शक अंग आदि ज्ञानेन्द्रियाँ पायी जाती हैं।
(10) संघ के अधिकांश सदस्य उभयलिंगी होते हैं। लेकिन नेरीस एकलिंगी होता है। परिवर्धन प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष होता है। जीवन वृत्त में ट्रोकोफोर लार्वा पाया जाता है।
एनेलिडा का, वर्गीकरण
इसे चार वर्गों में बाँटते हैं-(1) पोलीकीटा, (polychaeta), (2) ऑलिगोकीटा (oligochaeta), (3) हिरुडिनिया (hirudinea) तथा (4) आर्किएनेलिडा (archiannelida)
वर्ग (1) पॉलीकीटा (Polychaeta)-(i) अधिकांश सदस्य समुद्री होते हैं। शरीर में बाह्य एवं आन्तरिक विखण्डन पाया जाता है।
(ii) सिर स्पष्ट होता है। सिर पर स्पर्शक, पैल्प तथा नेत्र पाए जाते हैं।
(iii) प्रचलन पावं पादों (parapodia) द्वारा होता है।
(iv) ये एकलिंगी होते हैं। जीवन-वृत्त में ट्रोकोफोर लार्वा पाया जाता है।
उदाहरण- नेरीस (Nereis), एफ्रोडाइट (Aphrodite)
वर्ग (2) ऑलिगोकीटा (Oligochaeta)-(i) अधिकांश जन्तु स्थलीय होते हैं, कुछ सदस्य स्वच्छ जलीय होते हैं।
(ii) सिर स्पष्ट नहीं होता। नेत्र, स्पर्शक तथा पैल्प अनुपस्थित होते हैं।
(iii) प्रचलन सीटी (setae) द्वारा होता है।
(iv) जन्तु उभयलिंगी (bisexial). होते हैं। इनमें परनिषेचन (cross fertilization) होता है। निषेचनं शरीर से बाहर कोकून (cocoon) में होता है। जीवन-वृत्त में लार्वा अवस्था नहीं होती।
उदाहरण-फेरेटिमा (Pheretima), यूटाइफियस (Eutyphaeus), ट्यूबीफैक्स (Tubifex) आदि।
वर्ग (3) हिरुडिनिया (Hirudinea)-(i) जलीय या स्थलीय बाह्य परजीवी, रक्ताहारी (sanguivorous) कृमि होते है
(ii) शरीर में 33 खण्ड होते हैं।
(iii) प्रचलन चूषक (suckers) द्वारा होता है। सीटी तथा पार्श्वपाद का अभाव होता है।
(iv) देहभित्ति तथा आहार नाल के मध्य बॉट्रीऑयडल ऊतक (botryoidal tissue) पाया जाता है।
(v) द्विलिंगी होते हैं। निषेचन शरीर से बाहर होता है। परिवर्धन प्रत्यक्ष होता है।
उदाहरण-हीमोपिस (Haemopis), हिरुडिनेरिया (Hirudinaria) |
वर्ग (4) आर्किएनेलिडा (Archiannelida) -(i) ये छोटे आदिम समुद्री कृमि हैं। इनमें बाह्य विखण्डन अस्पष्ट होता है।
(ii) इनमें सीटी तथा पार्श्वपादों का अभाव होता है।
(iii) इनमें आन्तरिक विखण्डन पाया जाता है।
(iv) एकलिंगी होते हैं। जीवन-वृत्त में ट्रोकोफोर लार्वा प्रावस्था पायी जाती है।
उदाहरण-पॉलीगोर्डियस (Polygordius), डाइनोफिलस (Dinophilus) |

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions