संघ एनेलिडा के प्रमुख लक्षणों का उल्लेख कीजिए। इसका वर्ग तक वर्गीकरण उदाहरण सहित कीजिए।
संघ एनेलिडा के प्रमुख लक्षण
संघ एनेलिडा के प्रमुख लक्षण निम्नलिखित हैं -
(1) ये त्रिस्तरीय, द्विपार्श्व सममित तथा खण्डयुक्त शरीर वाले होते हैं। शरीर कृमिवत् लम्बा होता है। शरीर समान विखण्डों (metamers) में बँटा होता है।
(2) वास्तविक देंहगुहा भी पटों (septa) द्वारा समखण्डों में विभाजित रहती है।
(3) आहार नाल सीधी नालवत् संरचना होती है।
(4) श्वसन शरीर सतह या क्लोमों (gills) द्वारा होता है।
(5) रक्त परिसंचरण तन्त्र बन्द प्रकार (closed type blood circulation) का होता है। हीमोग्लोबिन रक्त प्लाज्मा में घुला होता है।
(6) उत्सर्जन वृक्कक (nephridia) द्वारा होता है।
(7) प्रचलन पार्श्वपाद, सीटी या चूषक द्वारा होता है।
(8) तन्त्रिका तन्त्र सुविकसित होता है। इसमें एक जोड़ी मस्तिष्क गुच्छिकाएँ, एक अधंर सतह पर दोहरा ठोस तन्त्रिका रज्जु होता है।
(9) इन जन्तुओं में प्रकाशग्राही कोशिकाएँ, सन्तुलन पुटियाँ (statocysts), स्वाद कलिकाएँ, स्पर्शक अंग आदि ज्ञानेन्द्रियाँ पायी जाती हैं।
(10) संघ के अधिकांश सदस्य उभयलिंगी होते हैं। लेकिन नेरीस एकलिंगी होता है। परिवर्धन प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष होता है। जीवन वृत्त में ट्रोकोफोर लार्वा पाया जाता है।
एनेलिडा का, वर्गीकरण
इसे चार वर्गों में बाँटते हैं-(1) पोलीकीटा, (polychaeta), (2) ऑलिगोकीटा (oligochaeta), (3) हिरुडिनिया (hirudinea) तथा (4) आर्किएनेलिडा (archiannelida)
वर्ग (1) पॉलीकीटा (Polychaeta)-(i) अधिकांश सदस्य समुद्री होते हैं। शरीर में बाह्य एवं आन्तरिक विखण्डन पाया जाता है।
(ii) सिर स्पष्ट होता है। सिर पर स्पर्शक, पैल्प तथा नेत्र पाए जाते हैं।
(iii) प्रचलन पावं पादों (parapodia) द्वारा होता है।
(iv) ये एकलिंगी होते हैं। जीवन-वृत्त में ट्रोकोफोर लार्वा पाया जाता है।
उदाहरण- नेरीस (Nereis), एफ्रोडाइट (Aphrodite)
वर्ग (2) ऑलिगोकीटा (Oligochaeta)-(i) अधिकांश जन्तु स्थलीय होते हैं, कुछ सदस्य स्वच्छ जलीय होते हैं।
(ii) सिर स्पष्ट नहीं होता। नेत्र, स्पर्शक तथा पैल्प अनुपस्थित होते हैं।
(iii) प्रचलन सीटी (setae) द्वारा होता है।
(iv) जन्तु उभयलिंगी (bisexial). होते हैं। इनमें परनिषेचन (cross fertilization) होता है। निषेचनं शरीर से बाहर कोकून (cocoon) में होता है। जीवन-वृत्त में लार्वा अवस्था नहीं होती।
उदाहरण-फेरेटिमा (Pheretima), यूटाइफियस (Eutyphaeus), ट्यूबीफैक्स (Tubifex) आदि।
वर्ग (3) हिरुडिनिया (Hirudinea)-(i) जलीय या स्थलीय बाह्य परजीवी, रक्ताहारी (sanguivorous) कृमि होते है
(ii) शरीर में 33 खण्ड होते हैं।
(iii) प्रचलन चूषक (suckers) द्वारा होता है। सीटी तथा पार्श्वपाद का अभाव होता है।
(iv) देहभित्ति तथा आहार नाल के मध्य बॉट्रीऑयडल ऊतक (botryoidal tissue) पाया जाता है।
(v) द्विलिंगी होते हैं। निषेचन शरीर से बाहर होता है। परिवर्धन प्रत्यक्ष होता है।
उदाहरण-हीमोपिस (Haemopis), हिरुडिनेरिया (Hirudinaria) |
वर्ग (4) आर्किएनेलिडा (Archiannelida) -(i) ये छोटे आदिम समुद्री कृमि हैं। इनमें बाह्य विखण्डन अस्पष्ट होता है।
(ii) इनमें सीटी तथा पार्श्वपादों का अभाव होता है।
(iii) इनमें आन्तरिक विखण्डन पाया जाता है।
(iv) एकलिंगी होते हैं। जीवन-वृत्त में ट्रोकोफोर लार्वा प्रावस्था पायी जाती है।
उदाहरण-पॉलीगोर्डियस (Polygordius), डाइनोफिलस (Dinophilus) |
Topper's Solved these Questions
- BOOK - CHITRA PUBLICATIONCHAPTER - प्राणी जगत EXERCISE - अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न Type - I)39videos
प्राणी जगत
- BOOK - CHITRA PUBLICATIONCHAPTER - प्राणी जगत EXERCISE - अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न Type - II)52videos
प्राणी जगत
- BOOK - CHITRA PUBLICATIONCHAPTER - प्राणी जगत EXERCISE - NCERT जीव विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Biology Exemplar Problems) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके हल (विस्तृत उत्तरीय प्रश्न)1videos
प्राणी जगत
- BOOK - CHITRA PUBLICATIONCHAPTER - प्राणियों में संरचनात्मक संगठन EXERCISE - अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर ( बहुविकल्पीय प्रश्न )38videos
प्राणियों में संरचनात्मक संगठन
- BOOK - CHITRA PUBLICATIONCHAPTER - रासायनिक समन्वय तथा एकीकरण EXERCISE - अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)16videos
रासायनिक समन्वय तथा एकीकरण
Similar Questions
सीलेन्ट्रॉन तथा स्पंजगुहा में अन्तर कीजिए।
03:26View Solutionसंघ पोरीफेरा के मुख्य लक्षण लिखिए। उदाहरण भी दीजिए।
04:22View Solutionकॉर्डेट व नॉन कॉडेंट्स के बीच पाए जाने वाले तीन प्रमुख अन्तर लिखिए तथा इन लक्षणों को प्रदर्शित करते हुए कार्डेट जन्तु योजना का चित्र बनाइए।
06:54View Solutionअस्थियों को परस्पर जोड़ने वाला ऊतक कहलाता है-
06:02View Solutionरासायनिक रूप से हॉर्मोन्स हैं
02:55View Solution'ऐसिलीकरण' तथा 'ऐसिटिलीकरण का क्या अर्थ है? उदाहरण सहित व्याख्या कीजिए।
01:45View Solutionनिम्न श्रेढियों के n पदों तक का योगफल ज्ञात कीजिए -
1+2+5+12+25+46+……..01:45View Solutionनिम्न श्रेढियों के n पदों तक का योगफल ज्ञात कीजिए -
3+15+35+63+……View Solutionनिम्न श्रेढियों के n पदों तक का योगफल ज्ञात कीजिए -
1+4+13+40+121+……..View Solutione का वर्गमूल दशमलव के चार स्थानों के चार स्थानों तक ज्ञात कीजिए|
View Solution(e)1/4 का मान दशमलव के दो स्थानों तक ज्ञात कीजिए|
45:05View Solution(e)1/4 का मान दशमलव के दो स्थानों तक ज्ञात कीजिए|
View Solutionएक कहानी यह भी' पाठ के आधार पर लिखिका के पिताजी के सकारात्मक और नकारात्मक गुणों का उल्लेख कीजिए।
View Solutionअथवा 'कारतूस' पाठ के आधार पर वज़ीर अली की चारित्रिक विशेषताओं का उदाहरण सहित वर्णन कीजिए।
View Solutionकविता के आधार पर 'मनुष्यता' के गुणों/लक्षणों की चर्चा विस्तारपूर्वक कीजिए।
View Solutionसंघ: एनेलिडा |सामान्य लक्षण |संघ: आर्थोपोड़ा |सामान्य लक्षण |OMR
View Solution