संघ आर्थोपोडा के प्रमुख लक्षणों का उल्लेख कीजिए तथा प्रत्येक वर्ग के दो विशिष्ट लक्षणों एवं उदाहरण के साथ वर्ग तक वर्गीकरण कीजिए।
संघ आर्थोपोडा के प्रमुख लक्षण
(1) इनका शरीर त्रिस्तरीय, द्विपार्श्व सममित, प्रगुहीय (coelomate) तथा खण्डों में विभक्त होता है।
(2) शरीर का संगठन अंग तन्त्र स्तर (organ grade organisation) का होता है।
(3) शरीर पर काइटिन से बना खण्डयुक्त बाह्य कंकाल पाया जाता है।
(4) शरीर पर सन्धियुक्त उपांग (jointed appendages) पाए जाते हैं।
(5) देहगुहा को हीमोसील (haemocoel) तथा इसमें पाए जाने वाले तरल को हीमोलिम्फ (naemolymph) कहते हैं। यह रक्त तथा लसीका दोनों का कार्य करता है।
(6) रक्त परिसंचरण तन्त्र खुले प्रकार (open type) का होता है।
(7) श्वसन अंग क्लोम, बुक-लंग्स (book-lungs), ट्रेकिया (trachea) होते हैं।
(8) उत्सर्जन मैल्पीघी नलिकाओं (malpighian tubules), ग्रीन ग्रन्थियों (green glands) द्वारा होता है।
(9) संयुक्त नेत्र (compound eyes) पाएं जाते हैं।
(10) जन्तु एकलिंगी,अण्डज (oviparous) होते हैं। निषेचन आन्तरिक होता है। परिवर्धन प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष होता है।
उदाहरण-बिच्छू (पैलेम्निअस-Palamndeus), झींगा मछली (पैलीमोन-Palaemon), टिड्डा (शिस्टोसकर्काSchistocerca), तितली (butterfly) घरेलू मक्खी (Musca), तिलचट्टा.(Periplanata) आदि।
आर्थोपोडा का वर्गीकरण
स्टोरर तथा यूसिंजर ने आथ्रोपोडा संघ को 6 उपसंघों में विभाजित किया है
उपसंघ 1. ट्राइलोबाइटा (Trilobita) - विलुप्त समुद्री जन्तु। इनके जीवाश्म पाए जाते हैं। उदाहरण-ट्राइआर्थास (Triarthrus) |
उपसंघ 2. कैलीसिरेटा (Chelicerāta), मुख्य रूप से स्थलीया शरीर शिरोवक्ष (cephalohorax) तथा उदर में विभेदित होता है।
वर्ग 1. मीरोस्टोमैटा (Merostomata) समुद्री जन्तु, श्वसन क्लोम द्वारा, उदर के अन्तिम भाग पर टेल्सन (telson) पाया जाता है। उदाहरण-लिमुलस (Limulus) या किंग कैब, यूरीप्टेरस (Eurypterus)|
वर्ग 2. ऐरेक्निडा (Arachnida) स्थलीय, श्वसन ट्रेकिया या बुकलंग्स द्वारा शिरोवक्ष पर सामान्य नेत्र तथा 6 जोड़ी । सन्धियुक्त उपांग होते हैं। संयुक्त नेत्रों का अभाव होता है। .एकलिंगी होते हैं। ये अण्डज या अण्डजरायुज (oviviviparpus) होते हैं। उदाहरण-बिच्छू (Palamnaeus), माइट (mites), टिक्स (ticks)|
वर्ग 3. पिक्नोगोनिडा (Pycnogonida) - इनमें शिरोवक्ष पर प्रायः 8 चलन पाद, 3 जोड़ी उपांग एवं 4 नेत्र होते हैं। उदाहरण-छोटी समुद्री मकड़ियाँ। उदाहरण-निम्फोन.(Nymphon) |
उपसंघ 3.मैंडिबुलेटा (Mandibulata)-शरीर सिर, वक्ष तथा उदर में वक्ष तथा उदर में विभेदिता संयुक्त नेत्र पाए जाते हैं।
वर्ग 1. क्रस्टेशिया (Crustacea)-जलीय, शरीर शिरोवक्ष तथा उदर में विभेदिता श्वसन क्लोम (gills) द्वारा। उत्सर्जन कॉक्सल ग्रन्थियों द्वारा। उदाहरणं-क्रेफिश (Crayfish), झींगा (Prawn), केकड़ा (Crab) आदि।
वर्ग 2.डिप्लोपोडा (Diplopoda) कृमिरूपी, उदर-20 से 100 खण्डों से बना प्रत्येक उदर खण्ड पर दो जोड़ी सन्धित .. पाद पाए जाते हैं। उदाहरण-मिलीपीड (Millipede), जूलस (Jutus) |
वर्ग 3. चीलोपोडा (Chilopoda) स्थलीय, शरीर सिर और धड में विभेदिता धड के प्रत्येक खण्ड पर एक जोडी सन्धित उपांग होते हैं। विषैले नखर पाए जाते हैं। उदाहरण-स्कोलोपेन्ड्रा (Scolopendra) कंनखजूरा।
वर्ग 4. इन्सेक्टा (Insecta)-शरीर सिर, वक्ष तथा उदर में विभेदित। वक्ष भाग पर तीन जोड़ी सन्धियुक्त पाद, तथा 2 जोड़ी पंख होते हैं। श्वसन ट्रेकिया द्वारा होता है। एकलिंगी होते है। जीवन-वृत्त में पूर्ण या अंपूर्ण कायान्तरण होता है। उदाहरण-रजतमीन (silver fish-Lepisma), घरेलू मक्खी (Musca nebulo), मधुमक्खी (Apis indica), ड्रैगन मक्खी (dragon fly), दीमक (termite), चीटियाँ (ants) आदि।
वर्ग 5. पॉरोपोडा (Pauropoda)-सूक्ष्म स्थलीय कृमिरूपी, नलिकाकार शरीर में 12 खण्ड होते हैं। शरीर सिर व धड़ में विभेदित होता है। नेत्र अनुपस्थित। उदाहरण-पॉरोपस (Pauropus) |
वर्ग 6. सिम्फाइला (Symphyla)-भूमिगत, छोटे, जन्तु। नेत्र अनुपस्थित, चलन उपांग. 10-12 जोड़ी। उदाहरण - स्कुंटीजेरेला (Sutigerella) |
उपसंघ 4. पेन्टोस्टोमिडा (Pontostomida) - स्तनियों के अन्तःपरजीवी, कृमिरूपी, कोमल, एवं अखण्डितः शृंगिका एवं चलन उपांगों का अभाव होता है। उदाहरण-लिम्गुएटुला (Linguatula) |
उपसंघ 5. टारडीग्रेडा (Tardigrada)- एक मिमी लम्बे, खण्डविहीन, नालाकार एकलिंगी। इन्हें सामान्य भाषा में जल । भालू कहते हैं। उदाहरण-ऐंकाइनिस्कस (Echiniscuser)
उपसंघ 6. ओनाइकोफोरा (Onychophora)-पतलें, कृमि सदृश, श्वसन ट्रेकिया और उत्सर्जन नेफ्रीडिया द्वारा होता है। एकलिंगी व जरायुज होते हैं। उदाहरण- पेरिपेटस (Peripatus) यह एनेलिड़ा तथा आर्थोपोड़ा के मध्य संयोजक कड़ी कहलाता है। इससे स्पष्ट है कि आथ्रोपोडा का विकास एनेलिडा संघ से हुआ है।
Topper's Solved these Questions
- BOOK - CHITRA PUBLICATIONCHAPTER - प्राणी जगत EXERCISE - अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न Type - I)39videos
प्राणी जगत
- BOOK - CHITRA PUBLICATIONCHAPTER - प्राणी जगत EXERCISE - अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न Type - II)52videos
प्राणी जगत
- BOOK - CHITRA PUBLICATIONCHAPTER - प्राणी जगत EXERCISE - NCERT जीव विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Biology Exemplar Problems) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके हल (विस्तृत उत्तरीय प्रश्न)1videos
प्राणी जगत
- BOOK - CHITRA PUBLICATIONCHAPTER - प्राणियों में संरचनात्मक संगठन EXERCISE - अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर ( बहुविकल्पीय प्रश्न )38videos
प्राणियों में संरचनात्मक संगठन
- BOOK - CHITRA PUBLICATIONCHAPTER - रासायनिक समन्वय तथा एकीकरण EXERCISE - अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)16videos
रासायनिक समन्वय तथा एकीकरण
Similar Questions
सीलेन्ट्रॉन तथा स्पंजगुहा में अन्तर कीजिए।
07:52View Solutionसंघ पोरीफेरा के मुख्य लक्षण लिखिए। उदाहरण भी दीजिए।
02:55View Solutionकॉर्डेट व नॉन कॉडेंट्स के बीच पाए जाने वाले तीन प्रमुख अन्तर लिखिए तथा इन लक्षणों को प्रदर्शित करते हुए कार्डेट जन्तु योजना का चित्र बनाइए।
01:45View Solutionअस्थियों को परस्पर जोड़ने वाला ऊतक कहलाता है-
01:44View Solutionरासायनिक रूप से हॉर्मोन्स हैं
03:35View Solutionकिसी वर्ग के विपरीत शीर्षो के निर्देशांक (1,2) तथा (3,8) है , तो शीर्ष (1,2) से होकर जाने वाली रेखाओ तथा विकर्ण का समीकरण ज्ञात कीजिए ।
05:51View Solutione का वर्गमूल दशमलव के चार स्थानों के चार स्थानों तक ज्ञात कीजिए|
View Solution(e)1/4 का मान दशमलव के दो स्थानों तक ज्ञात कीजिए|
View Solutionकिसी वर्ग के अंतराल 140-170 का वर्ग चिन्ह होगा :
01:21:29View Solutionपूर्णांकों के निम्नलिखित युग्मों के HCF और LCM ज्ञात कीजिए तथा इसकी जाँच कीजिए कि L.C.M.×H.C.F= दो संख्याओं का गुणनफल
625 और 1025View Solutionपूर्णांकों के निम्नलिखित युग्मों के HCF और LCM ज्ञात कीजिए तथा इसकी जाँच कीजिए कि L.C.M.×H.C.F= दो संख्याओं का गुणनफल
441 और 539View Solutionएक कहानी यह भी' पाठ के आधार पर लिखिका के पिताजी के सकारात्मक और नकारात्मक गुणों का उल्लेख कीजिए।
View Solutionकविता के आधार पर 'मनुष्यता' के गुणों/लक्षणों की चर्चा विस्तारपूर्वक कीजिए।
View Solutionउपसारणिक एवं सहखंड|उदाहरण|वर्ग आव्यूह का सहखण्डज|उदाहरण|सहखण्डज के गुणधर्म|उदाहरण|OMR
View Solutionसूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए और सही उत्तर का चुनाव कीजिए:
View Solution15 वें वर्ग के तत्वों के बारे में सही कथन का चयन कीजिए।
View Solution