Doubtnut Promotions Sticky

संघ कॉर्डेटा के मुख्य लक्षण बताइए। जैव वैज्ञानिक नाम के साथ दो उदाहरण दीजिए।

Text Solution
Verified by Experts

संघ कॉर्डेटा के विशिष्ट लक्षण (Specific Characters of Phylum Chordata) - विस्तृत उत्तरीय प्रश्नोत्तर का प्रश्न 5 के अन्तर्गत देखिए।
स्तनी वर्ग के विभेदक लक्षण
(Distinguishing Characters of Class Mammalia)
स्तनी वर्ग के विभेदक लक्षण निम्नलिखित हैं,
(1) ये मुख्यतया स्थलीय, समतापी (homoiothermal) होते है
(2) शरीरं पर रोम या बाल (hair) पाए जाते हैं। शरीर पर बाल, शल्क, शूर्क, नाखून, सींग, पंजों से बना निर्जीव बाह्य कंकाल पाया जाता है।
(3) बाह्यकर्ण (external ear or pinna) पाया जातो है।
(4) ये जरायुज (viviparous) होते हैं। शरीर पर स्तन ग्रन्थियाँ पायी जाती हैं। मादा में शिशुओं के स्तनपान हेतु विकसित स्तन ग्रन्थियों से दुग्ध स्रावित होता है।
(5) देहगुहा (body cavity) डायाफ्राम (diaphragm) द्वारा दो भागों में विभक्त होती है। इनको क्रमश: वक्ष गुहा तथा - उदर गुहा कहते हैं। वक्ष में हृदय तथा फेंफड़े स्थित होते हैं।
(6) ह्रदय चार वेश्मों (four chambered) में बंटा होता है सो अलिन्द तथा अदो निलय पाए जाते है दोहरा रक्त परिसंचरण तन्त्र पाया जाता है।
(7) अग्र तथा पश्च पाद में पाँच-पाँच अंगुलियाँ पायी जाती हैं।
(8) मुख गुहा में गर्तदन्ती (thecodont), विषमदन्ती (heterodont) तथा द्विबारदन्ती (diphyodont) प्रकार के दाँत होते हैं।
(9) मस्तिष्क विकसित होता है। कपाल तन्त्रिकाएँ (cranial nerves) 12 जोड़ी होती हैं। ।
(10) वृषण शरीर से बाहर वृषण कोष में स्थित होते हैं। इससे वृषण कोष का तापमान शरीर तापमान से कम बना रहता है।
(11) एकलिंगी (unisexual) होते हैं। लैंगिक द्विरूपता स्पष्ट होती है। निषेचन आन्तरिक होता है। भ्रूणीय परिवर्द्धन प्रत्यक्ष होता है।
(12) प्रोटोथीरिया के अतिरिक्त सभी स्तनधारी जरायुजी होते हैं। भ्रूण प्लैसेन्टा (placenta) द्वारा गर्भाशय से जुड़ा होता है। उदाहरण-खरगोश, चूहा, कुत्ता, गाय, कपि, बन्दर, मनुष्य आदि।
स्तनी वर्ग को दो उपवर्गों (sub-classes) में विभाजित करते हैं
(क)उपवर्ग-प्रोटोथीरिया (Prototheria)-ये अण्डज़ (oviparous) होते हैं। इनमें स्तन ग्रन्थियाँ पायी जाती हैं, लेकिन चूचुक (teats) नहीं होते। गुदा तथा मूत्रजनन वाहिनियाँ सम्मिलित रूप से अवस्कर छिद्र (cloacal aperture) द्वारा , खुलती हैं। ये आंशिक रूप से समतापी होते हैं। मादा में गर्भाशय तथा योनि, का अभाव होता है। अण्डे पीतकयुक्त एवं कवचयुक्त होते हैं। यह सरीसृप तथा स्तनियों के मध्य संयोजक कड़ी को प्रदर्शित करते हैं।
उदाहरण-ऑर्नियोरिंकस (Ornithorhynchus), टैकीग्लोसस (Tachyglossus) |
(ख) उपवर्ग-थीरिया (Theria)-ये शिशु को जन्म देने वाले जरायुजी स्तनी हैं। स्तनप्रन्थियों पर चूचक पाए जाते हैं। कर्ण पल्लव (pinna) पाए जाते हैं। गुदा तथा मूत्रोजनन छिद्र पृथक्-पृथक् होते हैं। वृषण उदरगुहा से बाहर वृषणकोष में स्थित होते हैं। गर्भाशय तथा योनि पायी जाती है। भ्रूण का पोषण अपरा (placenta) द्वारा होता है।
थीरिया उपवर्ग को निम्न दो अधोवर्गों (infra class) में वर्गीकृत किया जाता है
(i) अधोवर्ग मेटाथीरिया (Infra Class : Metatheria)-ये अपरिपक्व शिशु को जन्म देते हैं। अपरिपक्व शिशु का शेष परिवर्द्धन मार्सपियम (marsupium) नामक शिशुधानी में होता है। ये एकबारदन्ती (monophyodont) होते हैं। इनमें युग्मित गर्भाशय होता है। इनमें योक सेक अपरा (yolk sac placenta) पाया जाता है।
उदाहरण-कंगारू (Macropus), ओपोसम (Didelphis) |
(ii) अधोवर्ग-यूथीरिया (Eutheria)-ये पूर्ण विकसित शिशु को जन्म देते हैं। मादा के गर्भाशय में शिशु का पोषण अपरा द्वारा होता है। इनमें एक गर्भाशय पाया जाता है। अधिकांश स्तनी यूरिया अधोवर्ग के सदस्य हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions