सरीसृप वर्ग के प्रमुख लक्षणों का उल्लेख कीजिए। गण तक उनके लक्षण एवं उदाहरण सहित वर्गीकरण लिखिए।
सरीसृप वर्ग के प्रमुख लक्षण (Main characteristics of class Reptilia) -
वर्ग सरीसृप के विशिष्ट लक्षण निम्नलिखित हैं
(1) ये शुष्क स्थलीय प्राणी हैं। ये रेंगने वाले अथवा बिलकारी होते हैं। इनकी त्वचा शुष्क, शृंगित तथा खुरदरी होती हैं। बाह्य कंकाल शल्कीय या अस्थिल स्कूट्स (scutes) से बना होता है।
(2) शरीर सिर, धड़ एवं पूँछ में बँटा होता है।
(3) श्वसन फेफड़ों से होता है। भ्रूण अवस्था में क्लोम पाए जाते हैं।
(4) हृदय आंशिक रूप से चार वेश्मों में बँटा होता है। इसमें दो अलिन्द तथा अपूर्ण रूप से विभाजित दो निलय होते हैं। मगरमच्छ, घड़ियाल में चार वेश्म होते हैं।
(5) उत्सर्जी पदार्थ मुख्यतया यूरिक अम्ल (uric acid) होता है। यह मल के साथ ठोस रूप में उत्सर्जित होता है।
(6) दो जोड़ी पाद होते हैं। प्रत्येक पाद में पाँच नखरयुक्त अंगुलियाँ होती हैं |
(7) ये असमतापी होते हैं। वातावरणीय ताप के अनुसार शरीर का ताप बदलता रहता है।
( 8) मस्तिष्क में 12 जोड़ी कपाल तन्त्रिकाएँ (cranial nerves) होती हैं।
(9) एकलिंगी होते हैं। अण्डे बड़े, पीतकयुक्त (yolked) एवं खोलयुक्त होते हैं। परिवर्धन प्रत्यक्ष होता है। इनमें पैतृक रंक्षण नहीं होता।
(10) भ्रूण के चारों ओर बाह्य भ्रूण कलाएँ ऐम्नियॉन (amnion), कोरियॉन (chorion), योक सैक (yolk sāc) तथा एलेन्टॉइस (allantois) का विकास होता है।
उदाहरण-कछुआ (कीलोन-Chelone), घरेलू छिपकली (हेमीडेक्टाइलस- Hemidactylus), विषैली छिपकली (हेलोडर्मा-Heloderma), उड़न छिपकली (ड्रेको-Draco), मगरमच्छ (क्रोकोडाइलस-Crocodylus), कोब्रा-[Cobra (Naja naja)] आदि।
वर्ग सरीसृप का वर्गीकरण (Classification of Class Reptilia).
वर्ग सरीसृप का वर्गीकरण करोटि के टेम्पोरल भाग में स्थित टेम्पोरल छिद्र की उपस्थिति या अनुपस्थिति के आधार पर किया जाता है। इसे 5 उपवर्गों में विभाजित करते हैं
उपवर्ग 1-एनैप्सिडा (Anapsida)-इन प्राणियों की करोटि में टेम्पोरल छिद्र (temporal fossa) अनुपस्थित होता है। इसके एक गण कीलोनिया के सदस्य ही जीवित हैं।
गण-कीलोनिया (Chelonia)-इनके शरीर पर दृढ़ अस्थिल कवच होता है। इसका पृष्ठ भाग कैरापेस (carapace) तथा अधरभाग प्लैस्ट्रोन (plastron) कहलाता है। जबड़े शृंगीय (horny) होते हैं। दाँत अनुपस्थित होते हैं। पादों पर नखर तथा पाद जाल (web) होता है। उदाहरण-ट्रायोनिक्स (Tryonix), कीलोन (Chelone)|
उपवर्ग 5-डाइएप्सिडा (Diapsida)-इन प्राणियों की करोटि में टेम्पोरल छिद्र पाया जाता है। इसके अन्तर्गत निम्नलिखित तीन गण आते हैं
गण 1-रिन्कोसिफैलिया (Rhynchocephalia)-अधिकांश जीवाश्मा न्यूजीलैण्ड में पाए जाने वाला स्फीनोडॉन । (Sphenodon) जीवित जीवाश्म कहलाता है।
गण 2-स्क्वै मेटा (Squamata) इसमें सर्प तथा छिपकलियाँ आती हैं। इनका शरीर श्रृंगी शल्कों या प्लेटों से. ढका होता है। याद नखरयुक्त होते हैं। सर्यों में पाद अनुपस्थित होते हैं दाँत पार्श्वदन्ती (pleurodont) प्रकार के होते हैं। कशेरुकाएँ प्रोसीलस (procoelus) होती हैं। पसलियाँ (ribs) एक सिर वाली होती हैं।
उपगण (suborder) लैसर्टीलिया (Lacertilia) के अन्तर्गत छिपकलियाँ आती हैं। उदाहरण-हैमीडेक्टाइलस (Hemidactylus), ड्रेको (Draco), वैरेनस (Varanus), कैलोटिस (Calotes) आदि।
उपगण (suborder)-ऑफिडिया (Ophidia) के अन्तर्गत सर्प आते हैं। उदाहरण-कोब्रा (Naja), दुमुँही (एरिक्स-Eryx), अजगर (Python), वाइपर (Viper)
गण 3 - क्रोकोडिलिया (Crocodilia) - ये जल-स्थलचर संरीसप हैं। इनका शरीर भारी होता है। इनके दाँत गर्तदन्ती (thecodont) होते हैं। त्वचा मोटी, चमड़े सदृश, एपिडर्मल शल्कों से ढकी होती है। पसलियों के दो सिर होते हैं। हृदय में चार वेश्म होते हैं। पूंछ और पाद तैरने में सहायक होते हैं।
उदाहरण-मगरमच्छ (Crocodilus), घड़ियाल (Gavialis) आदि।
Topper's Solved these Questions
- BOOK - CHITRA PUBLICATIONCHAPTER - प्राणी जगत EXERCISE - अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न Type - I)39videos
प्राणी जगत
- BOOK - CHITRA PUBLICATIONCHAPTER - प्राणी जगत EXERCISE - अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न Type - II)52videos
प्राणी जगत
- BOOK - CHITRA PUBLICATIONCHAPTER - प्राणी जगत EXERCISE - NCERT जीव विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Biology Exemplar Problems) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके हल (विस्तृत उत्तरीय प्रश्न)1videos
प्राणी जगत
- BOOK - CHITRA PUBLICATIONCHAPTER - प्राणियों में संरचनात्मक संगठन EXERCISE - अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर ( बहुविकल्पीय प्रश्न )38videos
प्राणियों में संरचनात्मक संगठन
- BOOK - CHITRA PUBLICATIONCHAPTER - रासायनिक समन्वय तथा एकीकरण EXERCISE - अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)16videos
रासायनिक समन्वय तथा एकीकरण
Similar Questions
सीलेन्ट्रॉन तथा स्पंजगुहा में अन्तर कीजिए।
03:26View Solutionसंघ पोरीफेरा के मुख्य लक्षण लिखिए। उदाहरण भी दीजिए।
45:18View Solutionकॉर्डेट व नॉन कॉडेंट्स के बीच पाए जाने वाले तीन प्रमुख अन्तर लिखिए तथा इन लक्षणों को प्रदर्शित करते हुए कार्डेट जन्तु योजना का चित्र बनाइए।
38:04View Solutionअस्थियों को परस्पर जोड़ने वाला ऊतक कहलाता है-
View Solutionरासायनिक रूप से हॉर्मोन्स हैं
43:51View Solution'ऐसिलीकरण' तथा 'ऐसिटिलीकरण का क्या अर्थ है? उदाहरण सहित व्याख्या कीजिए।
44:40View Solutionपरिचय , पादपों के लक्षण तथा वर्गीकरण
48:51View Solutionवर्ग एंफिबिया | वर्ग सरीसृप
48:58View Solutionअथवा 'कारतूस' पाठ के आधार पर वज़ीर अली की चारित्रिक विशेषताओं का उदाहरण सहित वर्णन कीजिए।
01:19:07View Solutionप्रोटिस्टा जगत |प्रोटिस्टा जगत के सामान्य लक्षण |प्रोटिस्टा जगत का वर्गीकरण |OMR
01:21:29View Solutionथेलोफाइट (शैवाल)|थेलोफाइट (शैवाल) के लक्षण |शैवाल का वर्गीकरण |OMR
View Solutionवर्ग सरीसृप
01:12:27View Solutionसरीसृप के प्रकार | सम्पूर्ण वर्ग स्तनधारी
48:43View Solutionउदाहरण |फलनों का वर्गीकरण |OMR
01:07:03View Solutionउपसारणिक एवं सहखंड|उदाहरण|वर्ग आव्यूह का सहखण्डज|उदाहरण|सहखण्डज के गुणधर्म|उदाहरण|OMR
41:00View Solutionनिम्नलिखित संरचनाओं के क्षारीय लक्षणों का क्रम ज्ञात कीजिए।
View Solution