वर्ग ऑस्टिक्थीज या टीलिओस्टोमाई के लक्षण लिखिए।
Text Solution
वर्ग ऑस्टिक्थीज या टीलिओस्टोमाई के लक्षण
वर्ग ऑस्टिक्थीज या टीलिओस्टोमाई के प्रमुख लक्षण निम्नलिखित हैं
(1) इस वर्ग के अन्तर्गत अस्थिल मछलियाँ (bony fishes) आती हैं। ये अलवणीय जलीय या समुद्री होती हैं।
(2) बाह्य कंकाल गैनॉयड (ganoid),टीनॉयड (ctenoid) या साइक्लॉइड (cycloid) प्रकार के शल्कों से बना होता है। अन्तःकंकाल अस्थि से बना होता है।
(3) श्वसन हेतु चार जोड़ी क्लोम दरारें होती है जो ऑपरकुलम (operculum) से ढकी होती हैं।
(4) वायु आशय या वाताशय (air bladder) पाया जाता है। यह श्वसन तथा प्लवन में सहायक होता है।
(5) ये असमतापी (poikilothermal) होती हैं।
(6) इनमें मध्यस्थ तथा युग्मित दोनों प्रकार के पख (fins) पाए जाते हैं।
(7) हृदय द्विकोष्ठीय होता है। रक्त परिसंचरण एक-पथीय तथा बन्द प्रकार का होता है।
(8) ये एकलिंगी एवं अण्डज होती हैं। निषेचन बाह्य होता है।
(9) नर में मैथुन अंग का अभाव होता है।
(10) परिवर्द्धन प्रत्यक्ष होता है।
उदाहरण-उड़न मछली (एक्सोसीट्स-Exocoetus), समुद्री घोड़ा (हिप्पोकैम्पस- Hippocampus), रोहू (लेबियो-Labeo), कटला (Catla), कैट फिश (क्लेरियस-Clarias) आदि।
|
Updated on:21/07/2023
Topper's Solved these Questions
- BOOK - CHITRA PUBLICATIONCHAPTER - प्राणी जगत EXERCISE - अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (अति लघु उत्तरीय प्रश्न)49videos
प्राणी जगत
- BOOK - CHITRA PUBLICATIONCHAPTER - प्राणी जगत EXERCISE - अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)18videos
प्राणी जगत
- BOOK - CHITRA PUBLICATIONCHAPTER - प्राणी जगत EXERCISE - अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न Type - I)39videos
प्राणी जगत
- BOOK - CHITRA PUBLICATIONCHAPTER - प्राणियों में संरचनात्मक संगठन EXERCISE - अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर ( बहुविकल्पीय प्रश्न )38videos
प्राणियों में संरचनात्मक संगठन
- BOOK - CHITRA PUBLICATIONCHAPTER - रासायनिक समन्वय तथा एकीकरण EXERCISE - अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)16videos
रासायनिक समन्वय तथा एकीकरण
Similar Questions
बन्द परिसंचरण तन्त्र से क्या तात्पर्य है?
44:25View Solutionजल संवहन तन्त्र किस संघ का मुख्य लक्षण है
46:02View Solutionसीलेन्ट्रॉन तथा स्पंजगुहा में अन्तर कीजिए।
41:44View Solutionअस्थियों को परस्पर जोड़ने वाला ऊतक कहलाता है-
01:17View Solutionरासायनिक रूप से हॉर्मोन्स हैं
46:59View Solutionपरिचय || पदार्थ के लक्षण
30:29View Solutionवेग स्थिरांक के लक्षण
43:29View Solutionपरिचय || पदार्थ के लक्षण
40:18View Solutionवर्ग-अंतराल 30-35 की लंबाई लिखिए।
01:16:30View Solutionजिम्नोस्पर्म |जिम्नोस्पर्म के लक्षण |OMR
59:13View Solutionजीव जगत#!#सजीवों के लक्षण
32:15View Solutionसंघ: कॉर्डेटा |वर्ग एम्फीबिया (उभयचर सामान्य लक्षण )|वर्ग सरिसर्प (सामान्य लक्षण )|OMR
30:28View Solutionसंघ: कॉर्डेटा |वर्ग एवीज (सामान्य लक्षण )|वर्ग स्तनधारी (सामान्य लक्षण )|OMR
30:33View Solutionसमष्टि#!#समिष्टि के लक्षण
34:06View Solutionजीवों के लक्षण
View Solutionरूपांतरण सिद्धांत के रासायनिक लक्षण
33:40View Solution