Doubtnut Promotions Sticky

साइक्लोस्टोमेटा वर्ग की प्रमुख विशेषताएँ लिखिए।

Text Solution
Verified by Experts

वर्ग साइक्लोस्टोमेटा की विशेषताएँ
वर्ग साइक्लोस्टोमेटा की प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित हैं
(1) इस वर्ग के सदस्य सामान्यतया समुद्री तथा मछलियों पर बाह्य परजीवी होते हैं।
(2) अस्थिल जबड़ों के अभाव में मुख गोल होता है। इसके मध्य एक नासाछिद्र उपस्थित होता है।
(3) शरीर पर शल्कों (scales) का अभाव होता है।
(4) इनमें जोड़ीदार पखों (fins) का अभाव होता है।
(5) वयस्क अवस्था में नोटोकॉर्ड पायी जाती है।
(6) श्वसन क्लोम दरारों द्वारा होता है।
(7) परिसंचरण तन्त्र बन्द प्रकार का होता है।
(8) आन्तरिक कर्ण में दो अर्द्धवृत्ताकार नलिकाएँ पायी जाती हैं।
(9) कपाल तथा मेरुदण्ड उपास्थि से बना होता है।
(10) ये जन्तु जनन के लिए अलवणीय जल में प्रवास करते हैं। ये एकलिंगी होते हैं। इनमें बाह्य निषेचन होता है। परिवर्धन अप्रत्यक्ष होता है। लार्वा को एमोसीट (ammocoete) कहते हैं।
उदाहरण-मिक्सीन (Myxine), पेट्रोमाइजॉन (Petromyzon-लैम्प्रे)।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions