Doubtnut Promotions Sticky

जन्तुओं में पाए जाने वाले विभिन्न शरीर आयोजन का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।

Text Solution
Verified by Experts

जन्तुओं के शरीर में तीन प्रकार के आयोजन पाए जाते हैं
1. कोशिका पुंज आयोजन (Cell Aggregate Plan)-इन जन्तुओं का शरीर कोशिकाओं का समूह या पुंज होता है। इन कोशिकाओं का विकास दो भ्रूणीय स्तरों से होता है। कोशिकाओं में अस्थायी श्रम विभाजन होता है। ऊतक व अंग.नहीं बनते। कोशिकाओं के मध्य तन्त्रिकीय समन्वय भी नहीं होता। जैसे-पोरीफेरा संघ के सदस्यों में |
ocr_image
2. अन्ध कोष आयोजन (Blind Sac Plan)-इन जन्तुओं के शरीर में पायी जाने वाली गुहा एक छिद्र द्वारा खुलती है। यह छिद्र मुख तथा गुदा द्वार दोनों का कार्य करता है। गुहा को सीलेन्ट्रॉन (coelenteron) कहते हैं। कोशिकाओं का विकास दो भ्रूणीय स्तरों से होता है। देहभित्ति में कोशिकाएँ दो स्तरों में व्यवस्थित होती हैं। ऊतक स्तर का संगठन तथा श्रम विभाजन पाया जाता है इन जन्तुओं में निम्न स्तर का तन्त्रिकीय समन्वय होता है। जैसे-सीलेन्ट्रेटा तथा प्लेटीहेल्मिन्थीज संघ के सदस्यों में।
3. एक नली में दूसरी नली के प्रकार का आयोजन (Tube within Tube Plan)-यह अन्य सभी जटिल जन्तुओं में पाया जाता है। इसमें आहार नाल दोनों सिरों पर क्रमशः मुख तथा गुदा द्वारा खुलती है। आहार नाल में भोजन का पाचन तथा अवशोषण होता है। जन्तुओं में अंग एवं अंग तन्त्र प्रकार का संगठन होता है। कोशिकाओं की उत्पत्ति तीन भ्रूणीय स्तरों से होती है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions