Doubtnut Promotions Sticky

हाइड्रा में क्रियात्मक श्रम विभाजन पर प्रकाश डालिए।

Text Solution
Verified by Experts

हाइड्रा में क्रियात्मक श्रमविभाजन (Physiological Division of Labour in Hydra)-श्रम विभाजन का सिद्धान्त सर्वप्रथम हेनरी मिलने एडवर्ड (Henry Milne Edward) ने दिया। उन्होंने जीवों में क्रियात्मक श्रम विभाजन की तुलना मानव जाति के आदिकाल से लेकर आज तक के समाजों के आधार पर की। उदाहरण के लिए
1. एककोशिकीय जीवों में सभी जैविक क्रियाएँ एक ही कोशिका के द्वारा सम्पन्न होती हैं।
2. बहुकोशिकीय जीवों (metazoa) में भिन्न-भिन्न कार्यों के लिए. कोशिकाओं, ऊतकों, ऊतक-तन्त्रों, अंगों आदि का आकृतिक विभेदन (morphological differentiation) एवं क्रियात्मक श्रम विभाजन (physiological division of labour) होता है।
क्रियात्मक श्रम विभाजन एवं आकृतिक विभेदन का प्रारम्भिक रूप हाइड्रा (Hydra) में स्पष्ट रूप से मिलता है। बाह्य त्वचा की कोशिकाओं का आकृतिक विभेदन उनके अपने-अपने कार्यों के आधार पर होता है। इन कार्यों का सम्बन्ध सुरक्षात्मक -(protective) व संवेदी (sensory) क्रियाओं से होता है। दंश कोशिकाएँ (nematoblasts) सुरक्षा, प्रचलन तथा पोषण में सहायक होती हैं।
गैस्टोडर्म की पोषक पेशीय कोशिकाएँ लम्बी अमीबीय (amoeboid) तथा कशाभिकीय (flagellated) होती हैं। इनका प्रमुख कार्य पोषण सम्बन्धी है।
हाइड्रा के तन्त्रिका-जाल का निर्माण तन्त्रिका कोशिकाएँ (nerve cells) तथा संवेदी कोशिकाओं (sensory cells) से होता है।
उपर्युक्त से स्पष्ट है कि हाइड्रा में क्रियात्मक श्रम विभाजन उसके ऊतकीय विभेदीकरण के प्रारम्भिक रूप को प्रदर्शित करता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions