Doubtnut Promotions Sticky

खण्डीभवन पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।

Text Solution
Verified by Experts

जन्तुओं का शरीर अनेक इकाइयों में बँटा रहता है। इन इकाइयों को खण्ड (segment) या विखण्ड (metamers) , कहते हैं। शरीर के इस प्रकार खण्डों में बँटने को विखण्डन या खण्डीभवन कहते हैं। खण्डीभवन के आधार पर जन्तुओं को तीन समूहों में बाँट लेते हैं
1. अखण्डीय (Unsegmented)-इन जन्तुओं का शरीर खण्डों में बँटा नहीं होता। जैसे-पोरीफेरा, सीलेन्टेटा, निमेटोडा आदि।
2. नॉन-मेटामेरिक (Non-metameric)-इन जन्तुओं के शरीर के अग्रभाग पर नए खण्ड बनते रहते हैं। सभी खण्ड भिन्न-भिन्न आयु के होते हैं। ये खण्ड एक-दूसरे से स्वतन्त्र होते हैं। जैसे-प्लेटीहेल्मिन्थीज या चपटे कृमियों में।
3. मेटामेरिक (Metameric)-इन जन्तुओं के सभी खण्ड एकसाथ बनते हैं और ये एक ही आयु के होते हैं। जैसे-एनेलिडा, आर्थोपोडा आदि जन्तुओं में।
खण्डीभवन का महत्त्व-(i) एनेलिडा सदस्यों में विखण्ड प्रचलन में सहायक होते हैं।
(ii) आधोंपोडा जन्तुओं में विखण्डों पर खण्डयुक्त उपांग पाए जाते हैं। ये विभिन्न कार्यों के लिए रूपान्तरित होते हैं। जैसे - प्रचलन, पोषण, संवेदना ग्रहण करने में आदि।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions