Doubtnut Promotions Sticky

जन्तुओं में मुख्य विकासीय प्रवृत्तियों का निरूपण कीजिए।

Text Solution
Verified by Experts

1.शरीर का आयोजन-कोशिका पुंज (जैसे- स्पंज), अंधकोष आयोजन (जैसे-सीलेन्ट्रेटा) में शरीर की गुहा केवल एक ओर खुलती है, एक नली में दूसरी नली के प्रकार के आयोजन (अन्य सभी जन्तुओं में) में आहार नाल दोनों ओर खुली होती है।
2. शरीर की सममिति-असममिति (जैसे-स्पंज), अरीय सममिति (जैसे-स्पंज, निडेरिया), द्विपार्वीय सममिति China (स्पंज, निडेरिया तथा इकाइनोडर्मेटा को छोड़कर)। इकाइनोडमेंटा के लार्वा में द्विपार्श्व सममिति होती है।
3. देहगुहा (Coelome)-अगुहिक (acoelomate), जैसे-पोरीफेरा, सीलेन्ट्रेटा, चपटे कृमि आदि, कूटगृहिक (pseudocoelomate), जैसे-गोलकृमि तथा सीलोमेट (coelomate)-इसमें वास्तविक देहगुहा होती है, जैसे-एनेलिडा, इकाइनोडर्मेटा, कॉडेटा आदि में।
4.शरीर आयोजन (Organisation of Body)-द्विस्तरीय (पोरीफेरा, सीलेन्ट्रेटा), त्रिस्तरीय (प्लेटीहेल्मिन्थीज से लेकर कॉडेंटा तक)।
5. शरीर का अवलम्बन (Body Support)-बाह्यं कंकाल तथा अन्त:कंकाल की उपस्थिति।
6.पाचन तन्त्र (Digestive System)-पोरीफेरा में अन्तःकोशिकीय (intracellular) सीलेन्ट्रेटा में अन्तःकोशिकीय तथा बाह्य कोशिकीय (intra & intercellular) त्रिस्तरीय प्राणियों में बाह्यकोशिकीय पाचन। पाचन तन्त्र में विकास क्रम के साथ निरन्तर जटिलता आती गई है।
7. जनन एवं परिवर्धन (Reproduction and Development)-निम्न सरल जन्तुओं में अलैंगिक तथा लैंगिक जनन पाया जाता है। जन्तु उभयलिंगी (bisexual) या एकलिंगी (unisexual) लैंगिक जनन में निषेचन बाह्य या आन्तरिका भ्रूणीय परिवर्धन प्रत्यक्ष या परोक्षा अण्डज या जरायुज (oviparous or viviparous) प्राणी जैव विकास के साथ-साथ जटिलता में वृद्धि होती रही है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions