कबीर के गुरु, सत्य और वाणी की शुद्धता विषयक विचारो पर प्रकाश डालिए।
Text Solution
संत कवियों में कबीर का विशिष्ट स्थान है। कबीर एक महान संत थे। उन्होंने ज्ञान और भक्ति की चर्चा करने के साथ गुरु की महिमा, सत्य और वाणी की शुद्धता को भी अपने विचारो द्वारा स्पष्ट किया है।
कबीर ईश्वर से अधिक गुरु को महत्व देते है। वे कहते है कि सद्गुरु की शरण में जाओं। उसकी कृपा से ही ईश्वर के दर्शन हो सकते है। वे कहते है कि गुरु की कृपा का कोई पार नहीं है। गुरु ही शिष्य को ज्ञान प्रदान करता है। शिष्य के ज्ञान-नेत्र खोलने का श्रेय गुरु को जाता है। गुरु हमेशा शिष्य का हित ही करता है उसी की कृपा से शिष्य को परमात्मा के दर्शन होते है। इस तरह, कबीर के अनुसार, शिष्य गुरु के ऋण को कभी नहीं चुका सकता।
'सत्य' के विचार स्पष्ट करते हुए कबीर जी कहते है कि सत्य का ज्ञान ही परमात्मा का वास्तविक रूप है। कबीर सत्य को ही ईश्वर मानते है। वे मूर्तिपूजा का विरोध करते है और परमात्मा के निराकार रूप का समर्थन करते है। शुद्ध वाणी से सम्बन्धी विचारो को स्पष्ट करते हुए कबीर कहते है कि वाणी हमेशा ऐसी हो जिसे सुनकर सुनने वाले को आनन्द प्राप्त हो, उसके ह्रदय को शीतलता मिले। अभिमान का भाव वाणी को अशुद्ध और कटु बना देता है। मनुष्य की वाणी हमेशा शुद्ध होनी चाहिए और उसकी वाणी में मधुरता होनी चाहिए।
इस प्रकार के प्रेरक विचार कबीर ने सद्गुरु, सत्य और वाणी की अशुद्धता के बारे में स्पष्ट किये है।
|
Updated on:21/07/2023
Similar Questions
Knowledge Check
- Question 1 - Select One
कबीर के गुरु का क्या नाम था ?
Aरामानन्दBसंत प्रेमानन्दCरैदासDरामानुजाचार्य
एक ही रात में ठाकुरबारी में जो सुख-शांति और संतोष पाया, वह अपने अब तक के जीवन में हरिहर काका ने कभी नहीं पाया था।" इस कथन के संदर्भ सच्चे सुख-शांति और संतोष की आवश्यकता पर प्रकाश डालिए तथा बताइए कि आप काका की उस स्थिति को कहाँ उचित मानते है? और क्यों?
View Solutionपठित पाठ के आधार पर मीरा की भक्ति-भावना पर प्रकाश डालिए।
View Solutionपाठ में वर्णित घटनाओं के आधार पर पीटी साहब की चारित्रिक विशेषताओं पर प्रकाश डालिए।
View Solutionकारतूस पाठ के आधार पर वज़ीर अली की विशेषताओं पर सोदाहरण प्रकाश डालिए।
View Solutionठाकुरबारी सदृश संस्थाओं के ग्रामीण समाज के प्रति कर्तव्यों व भूमिका के महत्व पर प्रकाश डालिए।
View Solutionफिल्म निर्माता के रूप में शैलेंद्र की विशेषताओं पर प्रकाश डालिए।
View Solutionबड़े भाईसाहब के व्यक्तित्व की विशेषताओं पर सोदाहरण प्रकाश डालिए।
View Solution